चितरंगी लाठी से पीटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार। चितरंगी (सिंगरौली) | चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गाँव में बिजली कनेक्शन काटने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी ने आवेश में आकर 40 वर्षीय अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव लुकामन पनिका के घर के पास संदिग्ध हालत में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में तत्काल दो टीमें गठित की गईं। सायबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही मुन्ना लाल पनिका (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की वजह: बार-बार लाइट काटना पूछताछ में आरोपी मुन्ना लाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतक भुनेश्वर उसका बिजली कनेक्शन बार-बार काट देता था, जिससे वह बेहद नाराज था। इसी रंजिश के चलते 23 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12 बजे उसने भुनेश्वर पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खत्री ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल, गढ़वा थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी, उनि. आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा सहित सायबर सेल और चितरंगी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। रिपोर्ट: मिथिलेश कुमार यादव, सी न्यूज़ संवाददाता, सिंगरौली
चितरंगी लाठी से पीटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार। चितरंगी (सिंगरौली) | चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गाँव में बिजली कनेक्शन काटने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी ने आवेश में आकर 40 वर्षीय अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सूदा निवासी
भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव लुकामन पनिका के घर के पास संदिग्ध हालत में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में तत्काल दो टीमें गठित की गईं। सायबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही मुन्ना लाल पनिका (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की वजह: बार-बार लाइट काटना पूछताछ में आरोपी मुन्ना लाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतक भुनेश्वर उसका बिजली कनेक्शन बार-बार काट
देता था, जिससे वह बेहद नाराज था। इसी रंजिश के चलते 23 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12 बजे उसने भुनेश्वर पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खत्री ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में पुलिस
ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल, गढ़वा थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी, उनि. आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा सहित सायबर सेल और चितरंगी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। रिपोर्ट: मिथिलेश कुमार यादव, सी न्यूज़ संवाददाता, सिंगरौली
- Post by पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- नर सेवा नारायण सेवा के द्वारा हर सप्ताह की भर्ती इस सप्ताह शनिवार को गरीब असहाय लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया साथ ही साथ तपती धूप और गर्मी को देखते हुए लोगों में ठंडे मीठे शरबत का भी वितरण किया गया आपको बता दे की चोपन में पिछले दोस्त वर्षों से अधिक समय से एक स्थानीय पत्रकार समाजसेवी मनोज चौबे के द्वारा इस कार्य का बीड़ा उठाया गया जो आज भी निरंतर हर शनिवार को चला आ रहा है3
- Post by Gurumer Singh1
- *प्रेम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए जल-सेवा की अनूठी पहल* जयपुर/राजस्थान: संवाददाता भगवान सहाय सहवाल कि रिपोर्ट 21 परिंडे लगाकर विद्यार्थियों को दिया संरक्षण और सेवा का संदेश जयपुर। प्रेम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपरमार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर में विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने परिंडों में चुग्गा, दाना और पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में कुल 21 परिंडे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया कि वे रोजाना इन परिंडों में पानी भरें और पक्षियों की सेवा का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल तुलसी सैनी कहां कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमित देखभाल का वचन दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1