Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर: लेडी डॉन अंशिका सिंह का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार गोरखपुर पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ अंशिका सिंह के फरार बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा को नंदानगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला 20 जनवरी का है, जब अंशिका ने अस्पताल मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। पैसे न मिलने पर उसने अपने साथियों अर्जुन और बंटी के साथ फायरिंग की। गोली विशाल को नहीं लगी, लेकिन उसके ड्राइवर अमिताभ निषाद के पेट में लगी थी। घटना के बाद भीड़ की मदद से अंशिका मौके पर ही पकड़ी गई और जेल भेज दी गई। अर्जुन पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि बंटी फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के साथ पूरा गिरोह पुलिस की पकड़ में है। अंशिका पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो कॉल के जरिए वसूली के भी आरोप हैं। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
Pooja sharma
गोरखपुर: लेडी डॉन अंशिका सिंह का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार गोरखपुर पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ अंशिका सिंह के फरार बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा को नंदानगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला 20 जनवरी का है, जब अंशिका ने अस्पताल मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। पैसे न मिलने पर उसने अपने साथियों अर्जुन और बंटी के साथ फायरिंग की। गोली विशाल को नहीं लगी, लेकिन उसके ड्राइवर अमिताभ निषाद के पेट में लगी थी। घटना के बाद भीड़ की मदद से अंशिका मौके पर ही पकड़ी गई और जेल भेज दी गई। अर्जुन पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि बंटी फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के साथ पूरा गिरोह पुलिस की पकड़ में है। अंशिका पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो कॉल के जरिए वसूली के भी आरोप हैं। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवेंद्र भूषण निषाद का बहुत बड़ा बयान संजय निषाद के ऊपर बताएं कि यह निषाद को लेकर गुमराह करने वाला व्यक्ति1
- गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर शादी करने वाला गिरफ्तार | शादी के नाम पर 15 लाख की ठगी | Gorakhpur News1
- गगहा थाना अंतर्गत राजपुर गैस एजेंसी के बाहर लोग शाम के 6:00 बजे से सिलेंडर को लेकर के बैठे और सोए हुए हैं आखिर यह जनता कितनी परेशानी उठेगी सरकार मौन क्यों है जिलाधिकारी महोदय कहते हैं कि हमारे जिले में गैस की कमी नहीं आम जनमानस इस उम्मीद में बैठा है कि सरकार उनकी मदद करेगी पिछले शुक्रवार से और आज बुधवार हो गया लगभग 5 दिन आम आदमी सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर बैठे हुए हैं ना तो उनको भूख लग रही है ना प्यास इस उम्मीद में बैठे हुए हैं कि सिलेंडर मिल जाए1
- सिटी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 80 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न, कक्षा 5 के कुशाग्र पांडे बने स्कूल टॉपर संतकबीरनगर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिटी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह रहे। उनके साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज जूनियर डिवीजन (एफटीसी द्वितीय) कुमारी निधि मिश्रा तथा एफटीसी प्रथम के अभिनव त्रिपाठी सहित न्याय विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के छात्र कुशाग्र पांडे ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रमुख रूप से पूर्णिमा यादव, आकांक्षा कसौधन, अंशु कुमारी, प्रत्यूषा मिश्रा, अक्षय कुमार, सरस्वती, परी, नुमान अहमद सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार से प्रदीप सिसोदिया, गौरव रुंगटा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू पांडे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का भी समावेश किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए छात्रों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- आकाशवाणी, 24 3 2026 ई0', आज की ताजा कहानी;1
- गोरखपुर के जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची आशाओं का बड़ा भीड़ अपनी मांगों को लेकर1
- गोरखपुर में साइबर ठगी गैंग का खुलासा | 7 आरोपी गिरफ्तार | करोड़ों का बैंक फ्रॉड | Gorakhpur Cyber Crime News1
- ऑनलाइन बैठक में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रामक खबरों पर पुलिस अलर्ट, पंपों की होगी नियमित निगरानी संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डायल 112 सहित पुलिस बल को आमजन की समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया। बैठक में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भंडारण या कृत्रिम कमी उत्पन्न करने के प्रयासों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने तथा संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाना स्तर से प्रति घंटे की स्थिति रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश दिए, ताकि जनपद स्तर पर प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2