*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य आयोजन में सैकड़ों सपनों को मिला नया जीवन* संत कबीर नगर, 24 मार्च 2026 — जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम में 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें 👉 132 जोड़े हिन्दू परंपरा के अनुसार 👉 और 03 जोड़े मुस्लिम रीति से निकाह के माध्यम से विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम की खास बात रही कि नवदंपत्तियों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। 👉 जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि “यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है, जिससे बेटियों की शादी अब बोझ नहीं रही।” 👉 विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि “प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की बेटियों के सपनों को साकार कर रही है।” 👉 विधायक गणेश चंद्र चौहान ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है।” इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को मिला — ✔️ ₹60,000 की धनराशि (कन्या के खाते में) ✔️ पायल, बिछिया ✔️ बर्तन सेट ✔️ कपड़े ✔️ अटैची ✔️ गैस चूल्हा 👉 प्रति जोड़े पर सरकार करीब 1 लाख रुपये खर्च कर रही है। “सरकार की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गरीब परिवारों के सपनों को साकार करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है…

- सिटी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 80 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न, कक्षा 5 के कुशाग्र पांडे बने स्कूल टॉपर संतकबीरनगर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिटी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह रहे। उनके साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज जूनियर डिवीजन (एफटीसी द्वितीय) कुमारी निधि मिश्रा तथा एफटीसी प्रथम के अभिनव त्रिपाठी सहित न्याय विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के छात्र कुशाग्र पांडे ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रमुख रूप से पूर्णिमा यादव, आकांक्षा कसौधन, अंशु कुमारी, प्रत्यूषा मिश्रा, अक्षय कुमार, सरस्वती, परी, नुमान अहमद सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार से प्रदीप सिसोदिया, गौरव रुंगटा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू पांडे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का भी समावेश किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए छात्रों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- आकाशवाणी, 24 3 2026 ई0', आज की ताजा कहानी;1
- धनघटा के हकीमपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत हकीमपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित सहित समस्त विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम पर कृष्ण चंद्र यादव, अवधेश यादव, घनश्याम यादव,नागेंद्र नाथ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राजभर,जय प्रताप सिंह,चंद्रभान, सूरज राजभर, महातम राजभर ,अंबिका राजभर ,राजाराम राजभर, आदि लोग उपस्थित रहे सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।4
- Post by आज की आवाज1
- Post by Ashwini Kumar Pandey1
- रिपोर्टर विंध्यवासिनी यादव संत कबीर नगर संचालक मनोज यादव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप; बैंक मैनेजर की भूमिका पर उठे सवाल। हैसर बाजार (संत कबीर नगर): स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हैसर बाजार मुख्य शाखा के ठीक बगल में स्थित 'टाइनी' (CSP) शाखा में एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। टाइनी शाखा के संचालक मनोज यादव पर आरोप है कि उन्होंने कई खातेदारों के बैंक खातों से जालसाजी कर लाखों रुपए पार कर दिए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित खातेदार अपने खाते की जमा-निकासी की जानकारी लेने टाइनी शाखा पहुंचे। बैलेंस कम देख जब उन्होंने संचालक मनोज यादव से पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोप है कि जैसे ही मामला गहराया और लोगों की भीड़ जमा होने लगी, संचालक मनोज यादव मौके से फरार हो गए। वर्तमान में टाइनी शाखा बंद है और संचालक का कहीं पता नहीं है। धोखाधड़ी का शिकार हुए ग्रामीणों और छोटे जमाकर्ताओं का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई पर डाका डाला गया है। पीड़ित खातेदारों ने दो टूक शब्दों में कहा है— "हमारा पैसा वापस दिलाया जाए, वरना हम थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।" अब सबकी नजरें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा के मैनेजर पर टिकी हैं। सवाल यह उठ रहा है कि मुख्य शाखा के ठीक बगल में चल रही टाइनी शाखा में इतनी बड़ी धांधली कैसे हो गई? क्या मैनेजर इस मामले की जिम्मेदारी लेंगे या खातेदारों को अपने हाल पर छोड़ देंगे? फिलहाल बैंक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #HaisarBazar #SBI #BankingFraud #SantKabirNagar #BreakingNews FinancialCrime PoliceUP StateBankOfIndia PublicProtest JusticeForAccountHolders DigitalIndiaCrime1
- ऑनलाइन बैठक में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रामक खबरों पर पुलिस अलर्ट, पंपों की होगी नियमित निगरानी संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डायल 112 सहित पुलिस बल को आमजन की समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया। बैठक में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भंडारण या कृत्रिम कमी उत्पन्न करने के प्रयासों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने तथा संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाना स्तर से प्रति घंटे की स्थिति रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश दिए, ताकि जनपद स्तर पर प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2