Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का करौली दौरा हिण्डोन ताज बैंड मास्टर युसूफ ने किया देशभक्ति धुन दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए पर स्वागत सुनें विडियो में
मनोज तिवाड़ी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का करौली दौरा हिण्डोन ताज बैंड मास्टर युसूफ ने किया देशभक्ति धुन दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए पर स्वागत सुनें विडियो में
More news from राजस्थान and nearby areas
- सपोटरा आम बस्ती दयारामपुरा के तत्वाधान में एक दिवसीय लोकगीत कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया।जिसमें गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक कथाओ पर आधारित शानदार रचनाओं की प्रस्तुति दी लोक कलाकारों ने अपनी शैली में भारतीय संस्कृति पर आधारित लोकगीत सुनाकर भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया।ग्रामीण श्रीलाल और लखपत मीणा ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि कन्हैया दंगल में जीरोता,पटपरी, घुरासी की गायक पार्टियों ने भाग लिया।कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच पटेलो और कमेटी सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।1
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का करौली दौरा हिण्डोन ताज बैंड मास्टर युसूफ ने किया देशभक्ति धुन दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए पर स्वागत सुनें विडियो में1
- गंगापुर सिटी। शहर में दो दिनों तक चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। सोमवार सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए व्यापारी रैली के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमाने ढंग से जेसीबी चलाकर वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए। इन चबूतरों के हटने से दुकानों के सामने खड़े होने, सामान रखने और ग्राहकों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना कार्रवाई से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। भारी वाहन प्रतिबंध से बढ़ी परेशानी पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध से माल उतारने-चढ़ाने में दिक्कत हो रही है। ट्रकों को समय पर खाली कराने में मजदूरों की उपलब्धता और समय प्रबंधन चुनौती बन गया है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बैठक में रखी गईं आपत्तियां और सुझाव ज्ञापन सौंपने के बाद व्यापारियों की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा और भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के साथ हुई। बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया, यातायात व्यवस्था और नालों पर बने चबूतरों के विकल्प को लेकर सुझाव दिए। व्यापारियों ने मांग की कि जिन नालों के ऊपर से चबूतरे हटाए गए हैं, वहां सड़क लेवल पर मजबूत ग्रिल या फेरो कवर लगाए जाएं, ताकि दुकानों का संचालन सुचारु रहे और ग्राहकों को भी असुविधा न हो। प्रशासन का पक्ष और आश्वासन एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। नालों पर बने पक्के चबूतरे सफाई में बाधा बन रहे थे, जिससे नियमित सफाई संभव नहीं हो पा रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क स्तर पर जाल लगाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। यातायात नियमों पर सख्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित पार्किंग में बाइक नहीं खड़ी करने पर चालान होंगे। प्राइवेट और रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े पाए जाने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। यह बनी सहमति बैठक में प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति बनी कि आगे किसी भी अतिक्रमण को हटाने से पहले उसे चिन्हित किया जाएगा और व्यापारियों के सहयोग से ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए समन्वय से काम करने पर सहमति जताई।1
- गढ़खेड़ा क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ दबंग युवक युवती को लंबे समय से धमकाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लगी और उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने परिवार पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद अब खुलेआम हमला किया गया है, जिससे परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।1
- गंगापुर सिटी यूजीसी बिल के विरोध में स्वर्ण समाज की बैठक हुई संपन्न1
- आसमान तारे किस तरह से देखते दिखाई देते हैं जग में जग में देखिए आज रात के जो आसमान में तारा दिख रहा है वह किस तरह से दिख रहा है नीचे से देखते हैं छोटा सा और कैमरा लगते हैं वह कितना प्यारा तारा लगता है देखिए आज रात की शाम की न्यूज़1
- Post by Mahendra Lula1
- करौली जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सोशल मीड़िया एवं मैसेजिंग प्लेटफार्म पर कुछ आज्ञात मोबाइल नंबर एवं फर्जी प्रोफाइल से लोगो से संपर्क किए जाने के मामले संज्ञान में आएं हैं। हाल ही में एक मोबाइल नंबर+84906218294 जिस पर जिला कलक्टर की फोटो प्रोफाइल है से संपर्क करने एवं उसे जिला कलक्टर से संबधित बताने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि फेक है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि यह नंबर एवं प्रोफाइल उनका नहीं है इसलिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात अंतराष्ट्रीय नंबर से प्राप्त कॉल मैसेज या वीडियो कॉल का उत्तर न दें। ऐसे नबंरों के माध्यम से मांगी गयी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, ओटीपी आदि किसी भी स्थिति में साझा न करें। जिला कलक्टर ने बताया कि इस संबध में पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। किसी भी संदिग्ध नंबर या प्रोफाइल को तुरन्त ब्लॉक करे एवं रिपोर्ट करें। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी या संदेहास्पद गतिविधि का प्रयास हो तो इसकी सूचना तुरन्त निकटतम थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। उन्होंने कहा कि आमजन सतर्क एवं जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।1