logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला – सीहोर दिनांक – 26.02.2026 📌पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र आयोजित वर्चुअल मीटिंग में दिए गए आवश्यक निर्देशों के पालन में जिले के समस्त अनुविभागों में पुलिस द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। 📌बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 📌बैठकों में एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

जिला – सीहोर दिनांक – 26.02.2026 📌पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र आयोजित वर्चुअल मीटिंग में दिए गए आवश्यक निर्देशों के पालन में जिले के समस्त अनुविभागों में पुलिस द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। 📌बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 📌बैठकों में एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 📢 📌 सीहोर जिले में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सुनसान इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल एवं वाहन गश्त की जा रही है। 📌 होटल, लॉज, ढाबों आदि की भी सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। 📌 कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    📢
📌 सीहोर जिले में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सुनसान इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल एवं वाहन गश्त की जा रही है।
📌 होटल, लॉज, ढाबों आदि की भी सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
📌 कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सिविल अस्पताल कन्नौद में नहीं है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सुविधा, इलाज से पहले हार जाति है कई जिंदगियां कन्नौद, सिविल अस्पताल कन्नौद में गंभीर मरीजों के लिए लाइफ सपोर्ट वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है अस्पताल में जब किसी मरीज की हालत ज्यादा नाजुक होती है तब इंदौर से वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस बुलाई जाती है इंदौर से कन्नौद तक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस पहुंचने में 3 घंटे के आसपास का समय लग जाता है इस दौरान मरीज अस्पताल में ही भर्ती रहता है वेंटिलेटर सपोर्ट ना होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जाती है वेंटिलेटर सपोर्ट एंबुलेंस नहीं होने से इलाज का गोल्डन टाइम निकल जाता है चिकित्सकों के अनुसार गंभीर मरीजों के मामले में शुरुआती समय महत्वपूर्ण होता है यदि इसी दौरान वेंटीलेटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन कन्नौद सिविल अस्पताल में यह सुविधा न होने से इलाज का वह जरूरी समय निकल जाता है जो कई बार मरीजों के लिए जानलेवा तक साबित होता है क्षेत्र के लोगों और मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि कन्नौद के सिविल अस्पताल में स्थायी रूप से वेंटिलेटर युक्त लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा मिल सके और इंदौर से एंबुलेंस बुलाने में होने वाली देरी से बचा जा सके, लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में वेंटिलेटर मशीन ऑक्सीजन सप्लाई और बैकअप हार्ट व ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम इमरजेंसी दवाइयां प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज आदि की सुविधा उपलब्ध रहती है, कन्नौद ब्लॉक में एक 108 तथा एक जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध रहती है, दोनों सुविधा को भोपाल मुख्यालय से ऑपरेट किया जाता है जिससे अस्पताल में मरीज को एंबुलेंस की इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर आधे से एक घंटा और कभी इससे भी अधिक समय लग जाता है "नगर सहित आसपास अनेक डेंजर जोन होते रहते हैं हादसे" कन्नौद नगर को सब डिवीजन का दर्जा प्राप्त होने के साथ ही यहां से एक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा दूसरा राज्यमार्ग होकर गुजरता है जिसके कारण हमेशा हजारों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है नगर सहित आसपास कई डेंजर जोन है अनेकों बार गंभीर दुर्घटना घटित होने पर गंभीर घायल मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल सामान्य एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए स्थानीय ब्लॉक स्तर पर ही एंबुलेंस ऑपरेटिंग की व्यवस्था होना चाहिए क्योंकि एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करने पर घंटों का समय तो एंबुलेंस की उपलब्धता में ही लग जाता है इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहता है शुक्रवार दोपहर 1 बजे इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर लोकेश मीणा ने कहा कि यदि वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस एवं उसका स्टाफ कन्नौद के शासकीय अस्पताल में उपलब्ध रहेगा तो निश्चित ही मरीजों को गंभीर स्थिति में इसका विशेष लाभ मिलेगा "अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं है कोई विकल्प" सिविल अस्पताल के पास वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस का कोई विकल्प नहीं है जरूरत पड़ने पर इंदौर से ही एंबुलेंस बुलानी पड़ती है परिजनों का कहना रहता है कि फोन लगाने के बाद एंबुलेंस के पहुंचने तक कई घंटे गुजर जाते हैं और मरीजों की हालत जानलेवा हो जाती है कन्नौद से अस्पताल में उपलब्ध साधन एंबुलेंस में केवल सीमित सुविधाएं हैं गंभीर मरीज को लगातार मॉनिटरिंग और वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता होती है जो सामान्य एंबुलेंस में संभव नहीं ऐसे में मरीज को सुरक्षित तरीके से रेफर करना भी चुनौती बन जाता है
    1
    सिविल अस्पताल कन्नौद में नहीं है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सुविधा, इलाज से पहले हार जाति है कई जिंदगियां 
कन्नौद, सिविल अस्पताल कन्नौद में गंभीर मरीजों के लिए लाइफ सपोर्ट वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है अस्पताल में जब किसी मरीज की हालत ज्यादा नाजुक होती है तब इंदौर से वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस बुलाई जाती है इंदौर से कन्नौद तक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस पहुंचने में 3 घंटे के आसपास का समय लग जाता है इस दौरान मरीज अस्पताल में ही भर्ती रहता है वेंटिलेटर सपोर्ट ना होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जाती है वेंटिलेटर सपोर्ट एंबुलेंस नहीं होने से इलाज का गोल्डन टाइम निकल जाता है चिकित्सकों के अनुसार गंभीर मरीजों के मामले में शुरुआती समय महत्वपूर्ण होता है यदि इसी दौरान वेंटीलेटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन कन्नौद सिविल अस्पताल में यह सुविधा न होने से इलाज का वह जरूरी समय निकल जाता है जो कई बार मरीजों के लिए जानलेवा तक साबित होता है क्षेत्र के लोगों और मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि कन्नौद के सिविल अस्पताल में स्थायी रूप से वेंटिलेटर युक्त लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा मिल सके और इंदौर से एंबुलेंस बुलाने में होने वाली देरी से बचा जा सके,
लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में वेंटिलेटर मशीन ऑक्सीजन सप्लाई और बैकअप हार्ट व ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम इमरजेंसी दवाइयां प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज आदि की सुविधा उपलब्ध रहती है, कन्नौद ब्लॉक में एक 108 तथा एक जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध रहती है,
दोनों  सुविधा को भोपाल मुख्यालय से ऑपरेट किया जाता है जिससे अस्पताल में मरीज को एंबुलेंस की इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर आधे से एक घंटा और कभी इससे भी अधिक समय लग जाता है
"नगर सहित आसपास अनेक डेंजर जोन होते रहते हैं हादसे"
कन्नौद नगर को सब डिवीजन का दर्जा प्राप्त होने के साथ ही यहां से एक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा दूसरा राज्यमार्ग होकर गुजरता है जिसके कारण हमेशा हजारों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है नगर सहित आसपास कई डेंजर जोन है अनेकों बार गंभीर दुर्घटना घटित होने पर गंभीर घायल मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल सामान्य एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए स्थानीय ब्लॉक स्तर पर ही एंबुलेंस ऑपरेटिंग की व्यवस्था होना चाहिए क्योंकि एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करने पर घंटों का समय तो एंबुलेंस की उपलब्धता में ही लग जाता है इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहता है
शुक्रवार दोपहर 1 बजे इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर लोकेश मीणा ने कहा कि यदि वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस एवं उसका स्टाफ कन्नौद के शासकीय अस्पताल में उपलब्ध रहेगा तो निश्चित ही मरीजों को गंभीर स्थिति में इसका विशेष लाभ मिलेगा 
"अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं है कोई विकल्प"
सिविल अस्पताल के पास वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस का कोई विकल्प नहीं है जरूरत पड़ने पर इंदौर से ही एंबुलेंस बुलानी पड़ती है परिजनों का कहना रहता है कि फोन लगाने के बाद एंबुलेंस के पहुंचने तक कई घंटे गुजर जाते हैं और मरीजों की हालत जानलेवा हो जाती है कन्नौद से अस्पताल में उपलब्ध साधन एंबुलेंस में केवल सीमित सुविधाएं हैं गंभीर मरीज को लगातार मॉनिटरिंग और वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता होती है जो सामान्य एंबुलेंस में संभव नहीं ऐसे में मरीज को सुरक्षित तरीके से रेफर करना भी चुनौती बन जाता है
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवास / भोपाल में किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के मुख्य उपस्थिती में जीतू पटवारी एवं धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशाल किसान महाचोपाल का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ स्वीकृत किसान विरोधी ट्रेड ड्रिल को लेकर राहुल गांधी जी खड़के जी ने किसानो को संबोधित किया,किसान महाचोपाल में देवास जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो किसानों ने किसान महाचोपाल में भाग लिया इस दौरान विश्वजीत सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी राहुल,कुणाल चौधरी जी से भेंट की ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने देवास जिला किसान कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है आप सब साथी किसानों को एक जुट रखो ट्रेड ड्रिल की कमियों को उन्हें बताएं एवं जागरूक करे । इस अवसर पर श्री चौहान के साथ बड़ी संख्या में हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    4
    देवास  / भोपाल में किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के मुख्य उपस्थिती में जीतू पटवारी एवं धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशाल किसान महाचोपाल का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ स्वीकृत किसान विरोधी ट्रेड ड्रिल को लेकर राहुल गांधी जी खड़के जी ने किसानो को संबोधित किया,किसान महाचोपाल में देवास जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो किसानों ने किसान महाचोपाल में भाग लिया इस दौरान विश्वजीत सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी राहुल,कुणाल चौधरी जी  से भेंट की ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने देवास जिला किसान कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है आप सब साथी किसानों को एक जुट रखो ट्रेड ड्रिल की कमियों को उन्हें बताएं एवं जागरूक करे । इस अवसर पर श्री चौहान के साथ बड़ी संख्या में हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विधानसभा को लेकर आज मंत्री विश्वास सारंग ने बताया
    1
    विधानसभा को लेकर आज मंत्री विश्वास सारंग ने बताया
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    25 min ago
  • होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट: सुनेरा पुलिस ने ग्राम पनवाड़ी में निकाला फ्लैग मार्च शाजापुर (मप्र): आगामी होली एवं धुलेंडी के त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना सुनेरा प्रभारी अंकित मुकाती एवं उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम पनवाड़ी में गरिमामय फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा, जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। प्रमुख मार्ग और रूट पुलिस का यह फ्लैग मार्च एबी रोड से प्रारंभ हुआ। यहाँ से पुलिस बल रामलाल चौक पहुँचा, जहाँ से पैदल मार्च करते हुए बल इंदिरा कॉलोनी और जामा मस्जिद क्षेत्र में दाखिल हुआ। अंत में मार्च पुनः एबी रोड पर आकर संपन्न हुआ। शांति बनाए रखने की अपील मार्च के दौरान थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने ग्रामीणों से चर्चा की और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि: त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस फ्लैग मार्च में सुनेरा थाने और उकवता चौकी का समस्त पुलिस बल शामिल रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
    2
    होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट: सुनेरा पुलिस ने ग्राम पनवाड़ी में निकाला फ्लैग मार्च
शाजापुर (मप्र): आगामी होली एवं धुलेंडी के त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना सुनेरा प्रभारी अंकित मुकाती एवं उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम पनवाड़ी में गरिमामय फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह मार्च क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा, जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।
प्रमुख मार्ग और रूट
पुलिस का यह फ्लैग मार्च एबी रोड से प्रारंभ हुआ। यहाँ से पुलिस बल रामलाल चौक पहुँचा, जहाँ से पैदल मार्च करते हुए बल इंदिरा कॉलोनी और जामा मस्जिद क्षेत्र में दाखिल हुआ। अंत में मार्च पुनः एबी रोड पर आकर संपन्न हुआ।
शांति बनाए रखने की अपील
मार्च के दौरान थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने ग्रामीणों से चर्चा की और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस फ्लैग मार्च में सुनेरा थाने और उकवता चौकी का समस्त पुलिस बल शामिल रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    2
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • *अजब MP के गज़ब विधायक* *कांग्रेस विधायक बाबू झंडेल ने किया शीर्षासन.......* गांधी प्रतिमा के सामने किया शीर्षासन..... कांग्रेस विधायक का आरोप..... सरकार के दबाव में मुझ पर झूठी FIR दर्ज की जा रही है ....... पिछले एक महीने में 3 FIR दर्ज की गई है....... अब तक मुझ पर 15 FIR दर्ज हो चुकी है...... गौ वंश को लेकर मैंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, शिव बारात में पटाखा फोड़ने पर FIR दर्ज करा दी..... हमारे विधायक साथियों ने सदन में मामला उठाया ,लेकिन सदन से सिर्फ आश्वाशन मिला है......
    4
    *अजब MP के गज़ब विधायक*
*कांग्रेस विधायक बाबू झंडेल ने किया शीर्षासन.......*
गांधी प्रतिमा के सामने किया शीर्षासन.....
कांग्रेस विधायक का आरोप.....
सरकार के दबाव में मुझ पर झूठी FIR दर्ज की जा रही है .......
पिछले एक महीने में 3 FIR दर्ज की गई है.......
अब तक मुझ पर 15 FIR दर्ज हो चुकी है......
गौ वंश को लेकर मैंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, शिव बारात में पटाखा फोड़ने पर FIR दर्ज करा दी.....
हमारे विधायक साथियों ने सदन में मामला उठाया ,लेकिन सदन से सिर्फ आश्वाशन मिला है......
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • 📌 परीक्षा अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्त की जा रही है। सभी नागरिकों से अपील है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
    1
    📌 परीक्षा अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्त की जा रही है।
सभी नागरिकों से अपील है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.