logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवकाश के दिन भी चुनावी तैयारियों में जुटे कार्मिक, हेल्प डेस्क से बांटे 450 से अधिक नामांकन पत्र* *अवकाश के दिन भी चुनावी तैयारियों में जुटे कार्मिक, हेल्प डेस्क से बांटे 450 से अधिक नामांकन पत्र* नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, संभावित प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर उपलब्ध करवाए नामांकन पत्र पाली, 28 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद नगर निगम में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्मिक चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं संभावित पार्षद प्रत्याशियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। 450 से अधिक नामांकन पत्र वितरित - रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि राजकीय अवकाश होने के बावजूद संभावित उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर कार्यरत मोहित माथुर, वीरेन्द्र कुमार एवं गौतम चंद मेवाड़ा ने पार्षद पद के दावेदारों को नामांकन पत्र उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक 450 से अधिक नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं। अवकाश में भी निर्वाचन कार्य में जुटे रहे कार्मिक - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव को लेकर निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्मिक निर्वाचन संबंधी कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव, अनुमति, लेखा, पोस्टल बैलेट, प्रशिक्षण, वाहन, मतपत्र मुद्रण, स्वीप, शिकायत, ईवीएम एवं मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों ने नामांकन पत्रों के सेट तैयार करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी संपादित किया। कार्मिकों को सौंपी जिम्मेदारियां - राणावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित कार्मिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी प्रकोष्ठों में कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान ललित कुमार दवे, रमेश कुमार अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, अनिता पारीक, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी । (छगन लाल भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार)

3 hrs ago
user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
CHHAGANLAL BHARDWAJ
पाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago
ecf200b4-a50b-47a0-868f-015650749a05

अवकाश के दिन भी चुनावी तैयारियों में जुटे कार्मिक, हेल्प डेस्क से बांटे 450 से अधिक नामांकन पत्र* *अवकाश के दिन भी चुनावी तैयारियों में जुटे कार्मिक, हेल्प डेस्क से बांटे 450 से अधिक नामांकन पत्र* नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, संभावित प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर उपलब्ध करवाए नामांकन पत्र पाली, 28 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद नगर निगम में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्मिक चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं संभावित पार्षद प्रत्याशियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। 450 से अधिक नामांकन पत्र वितरित - रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि राजकीय अवकाश होने के बावजूद संभावित उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर कार्यरत मोहित माथुर, वीरेन्द्र कुमार एवं गौतम चंद मेवाड़ा ने पार्षद पद के दावेदारों को नामांकन पत्र उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया

f627186e-363f-4ce7-9a0f-d9b4f4ab1802

कि शुक्रवार तक 450 से अधिक नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं। अवकाश में भी निर्वाचन कार्य में जुटे रहे कार्मिक - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव को लेकर निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्मिक निर्वाचन संबंधी कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव, अनुमति, लेखा, पोस्टल बैलेट, प्रशिक्षण, वाहन, मतपत्र मुद्रण, स्वीप, शिकायत, ईवीएम एवं मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों ने नामांकन पत्रों के सेट तैयार करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी संपादित किया। कार्मिकों को सौंपी जिम्मेदारियां - राणावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित कार्मिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी प्रकोष्ठों में कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान ललित कुमार दवे, रमेश कुमार अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, अनिता पारीक, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी । (छगन लाल भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार)

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं। जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए। इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है। जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।
    1
    जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल
संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। 
संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।
जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। 
इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं।
जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए।
इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई।
उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है।
जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जेल में राखी बांधने की सुविधा, रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा पाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई । वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी रही रक्षाबंधन के दिन बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। ताकि पर्व के दौरान बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी।इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में राहत मिलेगी और पर्व पर घर आने-जाने में आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
    2
    रक्षाबंधन पर जेल में राखी बांधने की सुविधा, 

रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा

पाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई । वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी रही
रक्षाबंधन के दिन बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। ताकि पर्व के दौरान बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी।इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में राहत मिलेगी और पर्व पर घर आने-जाने में आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है। रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।
    2
    रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां

पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है।

रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की ।

सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया।
नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।

रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां
पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है।
रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की ।
सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया।
नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बिजोवा में विशाल नीम का पेड़ गिरने से मुख्य रास्ता बंद, 12 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पाली जिले के बिजोवा गांव में तालाब के पास मुख्य आम रास्ते पर विशाल नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिरा था। खबर लिखे जाने तक 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पेड़ को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। महादेव मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद तालाब के पास महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। पेड़ की मोटी शाखाएं और घना हरा हिस्सा सड़क पर फैला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। एक ग्रामीण ने नाराजगी जताते हुए बताया कि यह गांव का मुख्य आम रास्ता है और पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिर गया था, लेकिन अब तक इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    बिजोवा में विशाल नीम का पेड़ गिरने से मुख्य रास्ता बंद, 12 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पाली जिले के बिजोवा गांव में तालाब के पास मुख्य आम रास्ते पर विशाल नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिरा था। खबर लिखे जाने तक 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पेड़ को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची।
महादेव मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद
तालाब के पास महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। पेड़ की मोटी शाखाएं और घना हरा हिस्सा सड़क पर फैला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
एक ग्रामीण ने नाराजगी जताते हुए बताया कि यह गांव का मुख्य आम रास्ता है और पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिर गया था, लेकिन अब तक इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग जोधपुर क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। ओसियां‌ पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां
    2
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग

जोधपुर 
क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। 
वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।
ओसियां‌ पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल
पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई।
इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां
    user_MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार BNC, जोधपुर जोधपुर जिले के पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट को निशाना बनाकर पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत आरोपियों से पूछताछ में ग्राम डेढ़ा चक स्थित सोलर प्लांट में 19 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आईपाल सिंह ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर पिकअप वाहन में सवार होकर सोलर प्लांट से करीब 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग डब्यू-4 चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस थाना चामू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन और बालेसर वृताधिकारी राजेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना एकत्र कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से पहले सोलर प्लांट की रेकी करने और रात के समय पिकअप वाहन से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चारों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी सेतरावा थाना देचू, दलाराम पुत्र रामूराम और डूगरराम पुत्र जेठाराम निवासी लवारन थाना चामू को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी हनुमानराम, सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह, हैडकानि. मोहनराम, कानि. सुरेश डुडी, भंवरसिंह, चुतराराम, ड्रा. बाबूराम तथा हैडकानि. गोपालराम, कानि. भूराराम व पुखराज की विशेष भूमिका रही।
    2
    सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार
BNC, जोधपुर 
जोधपुर जिले के पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट को निशाना बनाकर पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत आरोपियों से पूछताछ में ग्राम डेढ़ा चक स्थित सोलर प्लांट में 19 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आईपाल सिंह ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर पिकअप वाहन में सवार होकर सोलर प्लांट से करीब 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग डब्यू-4 चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस थाना चामू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन और बालेसर वृताधिकारी राजेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना एकत्र कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से पहले सोलर प्लांट की रेकी करने और रात के समय पिकअप वाहन से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चारों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी सेतरावा थाना देचू, दलाराम पुत्र रामूराम और डूगरराम पुत्र जेठाराम निवासी लवारन थाना चामू को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी हनुमानराम, सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह, हैडकानि. मोहनराम, कानि. सुरेश डुडी, भंवरसिंह, चुतराराम, ड्रा. बाबूराम तथा हैडकानि. गोपालराम, कानि. भूराराम व पुखराज की विशेष भूमिका रही।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.