Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं। जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए। इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है। जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।1
- रक्षाबंधन पर जेल में राखी बांधने की सुविधा, रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा पाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई । वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी रही रक्षाबंधन के दिन बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। ताकि पर्व के दौरान बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी।इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में राहत मिलेगी और पर्व पर घर आने-जाने में आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।2
- रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है। रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली में चुनावी हलचल तेज, टिकट के दावेदारों में बढ़ी बेचैनी जनहित की खबर • निष्पक्ष नजर जिला स्तरीय स्थानीय समाचार एवं राजनीति विशेषांक पेज – 1 वार्ड नंबर 57 की अनकही कहानी चुनाव नजदीक आते ही बढ़ी सियासी हलचल, भाजपा में टिकट की होड़ तो कांग्रेस में एक प्रमुख नाम की चर्चा वार्ड नंबर 57। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वार्ड नंबर 57 की राजनीति भी दिलचस्प होती जा रही है। मोहल्लों, चौराहों और चाय की थड़ियों से लेकर राजनीतिक बैठकों तक अब चुनाव और संभावित प्रत्याशियों की चर्चा आम हो गई है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में जहां नौकरियों और व्यवसाय में आगे बढ़ने की होड़ दिखाई देती है, वहीं चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि बनने की चाह रखने वालों की संख्या भी कम नहीं दिखाई दे रही। वार्ड नंबर 57 में टिकट की दावेदारी को लेकर सबसे ज्यादा हलचल भाजपा खेमे में नजर आ रही है। राजनीतिक चर्चाओं में सवाल यह भी उठ रहा है कि सामान्य दिनों में जो चेहरे क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देते थे, चुनावी माहौल बनते ही उनकी सक्रियता अचानक कैसे बढ़ गई? सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर लोगों से मेल-मिलाप तक दावेदार अब अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि काश चुनावी माहौल हमेशा बना रहे, ताकि जनता के बीच नेताओं और संभावित जनप्रतिनिधियों की ऐसी ही सक्रियता लगातार देखने को मिलती रहे। भाजपा में टिकट के लिए कई दावेदार वार्ड नंबर 57 में भाजपा की ओर से फिलहाल कैलाशनाथ, राजू गुर्जर, भवानी गहलोत और जितेंद्र सिंह के नाम दावेदारी की चर्चाओं में सामने आ रहे हैं। ये सभी अपनी-अपनी पत्नियों के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं। 25 वर्षों की संगठन सेवा के साथ कैलाशनाथ की दावेदारी कैलाशनाथ करीब 25 वर्षों से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े बताए जाते हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने के कारण उनकी दावेदारी को लेकर वार्ड के राजनीतिक हलकों में चर्चा है। अब सवाल यह है कि क्या पार्टी वर्षों की संगठन सेवा, मेहनत और वफादारी को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी? राजू गुर्जर के परिवार का रहा है राजनीतिक जुड़ाव दूसरी ओर राजू गुर्जर भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनके पिता पूर्व में मनोनीत पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में उनके परिवार का स्थानीय राजनीति से पुराना जुड़ाव उनकी दावेदारी को चर्चा में बनाए हुए है। भवानी गहलोत और जितेंद्र सिंह भी दौड़ में भवानी गहलोत भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वार्ड की मौजूदा राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें अपेक्षाकृत नया चेहरा बताया जा रहा है। वहीं जितेंद्र सिंह भी टिकट की दौड़ में हैं और अपनी पत्नी के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। चार दावेदारों के सामने आने से भाजपा के भीतर टिकट का फैसला दिलचस्प हो गया है। अब देखना यह होगा कि जिला कार्यालय और पार्टी नेतृत्व किसकी ईमानदारी, वफादारी, संगठन के प्रति मेहनत, जमीनी पकड़ और राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता देता है।जनहित की खबर • निष्पक्ष नजर जिला स्तरीय स्थानीय समाचार एवं राजनीति विशेषांक पेज – 1 वार्ड नंबर 57 की अनकही कहानी चुनाव नजदीक आते ही बढ़ी सियासी हलचल, भाजपा में टिकट की होड़ तो कांग्रेस में एक प्रमुख नाम की चर्चा वार्ड नंबर 57। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वार्ड नंबर 57 की राजनीति भी दिलचस्प होती जा रही है। मोहल्लों, चौराहों और चाय की थड़ियों से लेकर राजनीतिक बैठकों तक अब चुनाव और संभावित प्रत्याशियों की चर्चा आम हो गई है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में जहां नौकरियों और व्यवसाय में आगे बढ़ने की होड़ दिखाई देती है, वहीं चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि बनने की चाह रखने वालों की संख्या भी कम नहीं दिखाई दे रही। वार्ड नंबर 57 में टिकट की दावेदारी को लेकर सबसे ज्यादा हलचल भाजपा खेमे में नजर आ रही है। राजनीतिक चर्चाओं में सवाल यह भी उठ रहा है कि सामान्य दिनों में जो चेहरे क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देते थे, चुनावी माहौल बनते ही उनकी सक्रियता अचानक कैसे बढ़ गई? सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर लोगों से मेल-मिलाप तक दावेदार अब अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि काश चुनावी माहौल हमेशा बना रहे, ताकि जनता के बीच नेताओं और संभावित जनप्रतिनिधियों की ऐसी ही सक्रियता लगातार देखने को मिलती रहे। भाजपा में टिकट के लिए कई दावेदार वार्ड नंबर 57 में भाजपा की ओर से फिलहाल कैलाशनाथ, राजू गुर्जर, भवानी गहलोत और जितेंद्र सिंह के नाम दावेदारी की चर्चाओं में सामने आ रहे हैं। ये सभी अपनी-अपनी पत्नियों के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं। 25 वर्षों की संगठन सेवा के साथ कैलाशनाथ की दावेदारी कैलाशनाथ करीब 25 वर्षों से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े बताए जाते हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने के कारण उनकी दावेदारी को लेकर वार्ड के राजनीतिक हलकों में चर्चा है। अब सवाल यह है कि क्या पार्टी वर्षों की संगठन सेवा, मेहनत और वफादारी को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी? राजू गुर्जर के परिवार का रहा है राजनीतिक जुड़ाव दूसरी ओर राजू गुर्जर भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनके पिता पूर्व में मनोनीत पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में उनके परिवार का स्थानीय राजनीति से पुराना जुड़ाव उनकी दावेदारी को चर्चा में बनाए हुए है। भवानी गहलोत और जितेंद्र सिंह भी दौड़ में भवानी गहलोत भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वार्ड की मौजूदा राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें अपेक्षाकृत नया चेहरा बताया जा रहा है। वहीं जितेंद्र सिंह भी टिकट की दौड़ में हैं और अपनी पत्नी के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। चार दावेदारों के सामने आने से भाजपा के भीतर टिकट का फैसला दिलचस्प हो गया है। अब देखना यह होगा कि जिला कार्यालय और पार्टी नेतृत्व किसकी ईमानदारी, वफादारी, संगठन के प्रति मेहनत, जमीनी पकड़ और राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता देता है। पेज – 2 कांग्रेस में फिलहाल भंवर राव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में पूर्व पार्षद और अनुभवी नेता, समर्थक मान रहे जीत का प्रबल दावेदार वार्ड नंबर 57 की राजनीति का दूसरा पहलू कांग्रेस खेमे में दिखाई देता है। जहां भाजपा में टिकट के लिए कई नामों की चर्चा है, वहीं कांग्रेस की ओर से फिलहाल भंवर राव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। भंवर राव स्थानीय राजनीति के अनुभवी और मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि राजनीति में आने के बाद से उन्होंने लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखी है और क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी मजबूत पहचान है। पूर्व में रह चुके हैं पार्षद भंवर राव पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। पार्षद के रूप में काम करने का अनुभव और वर्षों से स्थानीय राजनीति में सक्रियता उनके समर्थकों के अनुसार उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समर्थकों का दावा है कि भंवर राव लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं और इसी कारण इस बार वार्ड नंबर 57 में उन्हें कांग्रेस की ओर से जीत के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से वार्ड में उनकी दावेदारी का प्रभाव मजबूत दिखाई देने की चर्चा है। हालांकि अंतिम उम्मीदवार कौन होगा, यह पार्टी के आधिकारिक टिकट की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। एक तरफ कई दावेदार, दूसरी तरफ अनुभवी चेहरा—किस करवट बैठेगा वार्ड 57? वार्ड नंबर 57 की मौजूदा राजनीतिक तस्वीर दिलचस्प है। एक ओर भाजपा में कैलाशनाथ, राजू गुर्जर, भवानी गहलोत और जितेंद्र सिंह अपनी पत्नियों के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में भंवर राव का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। भाजपा के सामने टिकट चयन की चुनौती होगी। क्या वर्षों की संगठन सेवा को महत्व मिलेगा? क्या पुराने राजनीतिक परिवार का अनुभव काम आएगा? या फिर कोई नया दावेदार टिकट की बाजी मार लेगा? कांग्रेस के सामने भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को ही लेना है, लेकिन स्थानीय चर्चाओं में भंवर राव के पुराने राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क को उनकी ताकत माना जा रहा है। जनता सब देख रही है... चुनावी मौसम में बढ़ी सक्रियता के बीच वार्ड की जनता भी हर दावेदार को बारीकी से देख रही है। आखिर चुनाव सिर्फ टिकट हासिल करने का नहीं, बल्कि जनता का विश्वास हासिल करने का भी है। टिकट किसे मिलेगा, चुनावी मैदान में आमने-सामने कौन होगा और जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी—इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे। लेकिन फिलहाल इतना जरूर है कि वार्ड नंबर 57 की सियासी कहानी अभी शुरू हुई है।1
- नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि रानी। निकटवर्ती नादाणा जोधान (जवाली) स्थित श्री रूपमुनि सार्वजनिक गौशाला में अखिल भारतीय श्री मरूधर केसरी जैन युवा संघ तांबरम सर्कल (चेन्नई) के करीब 140 सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। गौशाला ट्रस्ट की ओर से संघ के सदस्यों का साफा, शॉल, दुपट्टा एवं माला पहनाकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया गया। चेन्नई से आए संघ के पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संघ के सदस्यों ने जीवदया के तहत गायों को हरा चारा एवं लापसी खिलाई। साथ ही गायों की सेवा एवं संरक्षण के लिए बढ़-चढ़कर राशि भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंपकलाल चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेश बी. भलगट, दिनेश एम. भलगट, महामंत्री छगनलाल मेवाड़ा, सलाहकार नथमल गांधी (सीए), कोषाध्यक्ष केवलचंद गांधी, अमर सिंह सिसोदिया, झूमरलाल भलगट, जयंतीलाल गांधी, खेमचंद बोहरा, रमेश भलगट, पूर्व प्राचार्य डॉ. नारायण सिंह राठौड़, अरुण गांधी, मनसुख भलगट, प्यारेलाल चाणोदिया, भंवरलाल सिंघवी, गौतमचंद बोहरा, प्रकाश गुगलिया, मनोज सेठिया, शांतिलाल गांधी, प्रकाश गांधी, अशोक भलगट, वनाराम माली, संजय जैन, लोकेश जैन, देवेंद्र सोनी, भरत गांधी सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई।1
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग जोधपुर क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। ओसियां पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1