पुलिस लाइन महोबा में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन; जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज ने ली परेड की सलामी, नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी, रिजर्व पुलिस लाइन महोबा के परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 246 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन एवं सुव्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आकर्षक, सुसंगठित एवं अनुशासित परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज रहीं, जिन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। *समारोह का शुभारंभ एवं परेड निरीक्षण-* * कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड टोलियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह (आई.पी.एस.) के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं विधिवत सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। * मुख्य अतिथि द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा सुसज्जित टोलियों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, समन्वय एवं प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया। *मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण-* * समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, संवेदनशील एवं अपराध के प्रति सख्त रहते हुए जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। *प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान-* * पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के मूल मंत्रों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। * इस अवसर पर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

- Post by Neelesh Tiwari1
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर अब दामोदर यादव का बड़ा पलटवार सामने आया है। दामोदर यादव ने आरएसएस, सरकार और गरीब परिवारों को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आखिर क्या कहा दामोदर यादव ने? देखिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।1
- नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुगासी चौकी के मतौल गांव में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला पर गोली चला दी गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सोमान (40 वर्ष), पत्नी यशपाल तिवारी, निवासी मतौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे महिला अपने घर के बाहर भूसा भर रही थी, तभी बाइक से रमाकांत तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर रमाकांत तिवारी ने महिला को गोली मारने की धमकी दी और अपने पास रखे 12 बोर के कट्टे से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। महिला के अनुसार, एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।1
- *डीएम ने हिटवेव से बचाव के लिए की बैठक* बाँदा।जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में हिट वेब से बचाव के संबंध में बैठक संपन्न हुईl बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सी एचसी / पी एचसी, ब्लॉक एवं पंचायत भवन में कूलिंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने सभी स्थानों पर ORS की, उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने लू से बचने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी करते हुए उसके लक्षणों का प्रचार प्रसार कराया जाने तथा हीट वेव मेंबचाव के प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैंl, उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को प्याऊ लगाई जाने की व्यवस्था कराए जाने तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया हैl, बस स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था छाया की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैंl जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद केदो पर छाया, पानी की व्यवस्था तथा एवं प्राथमिक उपचार किटकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने कहा है कि कोई भी किसान अपने पराली ना जलाएं क्योंकि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पराली जलाने से वायु प्रदूषण के साथ ही तापमान में वृद्धि भी होती हैl, उन्होंने प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के समय में भी परिवर्तन किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने निर्देशित किया है कि सुबह 7:30 से 11:00 तक बच्चों के विद्यालय खोले जाएंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाने तथा पेयजल की व्यवस्था ब्लॉक, तहसील एवं समस्त सरकारी भवनों मेंकराया जाने तथा cooling स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया की जगह-जगह पर प एवं घड़े की पानी की व्यवस्था की जाएl उन्होंने पशुओं की सुरक्षा तथा पेयजल से की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय में भी परिवर्तन किए जाने हेतु निर्देशित किया है श्रमिकों के कार्य स्थलों पर पेयजल छायाकी व्यवस्था कराया जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की पंपिंग स्टेशनों एवं जहां से पानी की आपूर्ति की जाती है ऐसे स्टेशन ऑन पर तथा अस्पतालों में विद्युत की संक्षिप्त व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाएl उन्होंने विद्युत को तत्काल ठीक कराया जाने तथा ओवरलोड को चेक करने के साथ समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैंl, उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है जिससे कि पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने आंगनबाड़ी केदो तथा विद्यालयों में भी वह प्राथमिक उपचार चिकित्सा के तथाors की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के सहयोग लेकर प्रणाली ने जलाए जाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किए जाने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपेक्षा की है उन्होंने कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा न होने एवं कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए हैंl बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी गाना संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहेl1
- Post by Kapil Patel Mp 16 News1
- नौगांव थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में महिला पर फायरिंग का आरोप पेट में गोली लगने से हालत गंभीर । डॉक्टरों का कहना है की ऑपरेशन के बाद ही पता चल पाएगा की गोली लगी है या नहीं । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।1
- नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मतौल में भूसे को लेकर विवाद हो गया,विवाद में महिला पर गोली बारी की गई,जिसे जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है। इस मामले पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने जानकारी दी है।1
- मामूली विवाद में महिला को गोली मारने का आरोप, हालत गंभीर—जिला अस्पताल में भर्ती1
- बांदा। पुलिस लाइन बांदा स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षी विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना हर पुलिसकर्मी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दीक्षांत परेड में कैडेटों की अनुशासित ड्रिल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 से चल रहा यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमजन तथा कैडेटों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1