logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड: 436 रिक्रूट आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल बांदा। पुलिस लाइन बांदा स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षी विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना हर पुलिसकर्मी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दीक्षांत परेड में कैडेटों की अनुशासित ड्रिल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 से चल रहा यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमजन तथा कैडेटों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

बांदा पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड: 436 रिक्रूट आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल बांदा। पुलिस लाइन बांदा स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षी विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना हर पुलिसकर्मी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दीक्षांत परेड में कैडेटों की अनुशासित ड्रिल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 से चल रहा यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमजन तथा कैडेटों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #महोबा रिजर्व पुलिस लाइन में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने परेड की सलामी लेकर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। कुल 246 रिक्रूट्स ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया तथा अंत में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सभी आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। #ikvnews #mahobainsight
    1
    #महोबा  रिजर्व पुलिस लाइन में  ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने परेड की सलामी लेकर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। कुल 246 रिक्रूट्स ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया तथा अंत में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सभी आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
#ikvnews #mahobainsight
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    8 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी, रिजर्व पुलिस लाइन महोबा के परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 246 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन एवं सुव्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आकर्षक, सुसंगठित एवं अनुशासित परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज रहीं, जिन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। *समारोह का शुभारंभ एवं परेड निरीक्षण-* * कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड टोलियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह (आई.पी.एस.) के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं विधिवत सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। * मुख्य अतिथि द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा सुसज्जित टोलियों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, समन्वय एवं प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया। *मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण-* * समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, संवेदनशील एवं अपराध के प्रति सख्त रहते हुए जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। *प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान-* * पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के मूल मंत्रों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। * इस अवसर पर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
    1
    आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी, रिजर्व पुलिस लाइन महोबा के परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 246 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन एवं सुव्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आकर्षक, सुसंगठित एवं अनुशासित परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज रहीं, जिन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।
*समारोह का शुभारंभ एवं परेड निरीक्षण-*
* कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड टोलियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह (आई.पी.एस.) के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं विधिवत सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोबा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
* मुख्य अतिथि द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा सुसज्जित टोलियों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, समन्वय एवं प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
*मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण-*
* समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, संवेदनशील एवं अपराध के प्रति सख्त रहते हुए जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
*प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान-*
* पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के मूल मंत्रों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।
* इस अवसर पर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महोबा में एंटीकरप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही
    1
    महोबा में एंटीकरप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महा-ब्रेकिंग: तरीबुल्दा घाट बना ‘खनन का कुरुक्षेत्र’, यमुना की चीख—क्या अब भी सोएगा सिस्टम? कालपी (जालौन)। तरीबुल्दा घाट पर हालात अब खबर नहीं, खुला विद्रोह बन चुके हैं। यमुना नदी की छाती पर पोकलैंड मशीनें ऐसे चल रही हैं जैसे कानून का कोई अस्तित्व ही न हो। दिन हो या रात, घाट पर मशीनों की गर्जना और ओवरलोड ट्रकों की रफ्तार बता रही है कि यहां सत्ता नहीं, सीधे माफियाओं का राज चल रहा है। 24 अप्रैल 2026 को मौके की तस्वीर साफ है—खनन बिना ब्रेक जारी, प्रशासन खामोश और जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे लोग जैसे आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। सवाल सीधा है—क्या यह सब बिना संरक्षण के संभव है? तरीबुल्दा घाट पर यमुना का स्वरूप तेजी से खत्म हो रहा है। नदी की धारा को मोड़कर गहराई तक खनन किया जा रहा है, जिससे पानी गड्ढों में सिमटता जा रहा है। जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में है, पक्षियों का ठिकाना उजड़ रहा है और किसानों की सिंचाई पर सीधा असर पड़ रहा है। गांवों की हालत भी बदतर है। ओवरलोड ट्रकों ने सड़कों को तोड़कर खंडहर बना दिया है। धूल और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हादसों का खतरा हर पल सिर पर मंडरा रहा है। ग्रामीण विरोध करते हैं, लेकिन खनन रुकने के बजाय रास्ते बदल दिए जाते हैं—मानो सिस्टम को चुनौती दी जा रही हो। सबसे बड़ा सवाल अब यही है— क्या प्रशासन को यह सब दिख नहीं रहा? या फिर जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है? कौन है जो इस पूरे खेल को संरक्षण दे रहा है? यह सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि खुली लूट, पर्यावरण पर हमला और कानून व्यवस्था की सीधी हार है। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यमुना का अस्तित्व सिर्फ कागजों तक सिमट जाएगा और जिम्मेदार इतिहास के कटघरे में खड़े होंगे। तरीबुल्दा घाट पर यमुना चीख रही है… अब फैसला प्रशासन को करना है—कार्रवाई होगी या खामोशी ही सबसे बड़ा अपराध बनी रहेगी?
    1
    महा-ब्रेकिंग: तरीबुल्दा घाट बना ‘खनन का कुरुक्षेत्र’, यमुना की चीख—क्या अब भी सोएगा सिस्टम?
कालपी (जालौन)।  
तरीबुल्दा घाट पर हालात अब खबर नहीं, खुला विद्रोह बन चुके हैं। यमुना नदी की छाती पर पोकलैंड मशीनें ऐसे चल रही हैं जैसे कानून का कोई अस्तित्व ही न हो। दिन हो या रात, घाट पर मशीनों की गर्जना और ओवरलोड ट्रकों की रफ्तार बता रही है कि यहां सत्ता नहीं, सीधे माफियाओं का राज चल रहा है।
24 अप्रैल 2026 को मौके की तस्वीर साफ है—खनन बिना ब्रेक जारी, प्रशासन खामोश और जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे लोग जैसे आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। सवाल सीधा है—क्या यह सब बिना संरक्षण के संभव है?
तरीबुल्दा घाट पर यमुना का स्वरूप तेजी से खत्म हो रहा है। नदी की धारा को मोड़कर गहराई तक खनन किया जा रहा है, जिससे पानी गड्ढों में सिमटता जा रहा है। जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में है, पक्षियों का ठिकाना उजड़ रहा है और किसानों की सिंचाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
गांवों की हालत भी बदतर है। ओवरलोड ट्रकों ने सड़कों को तोड़कर खंडहर बना दिया है। धूल और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हादसों का खतरा हर पल सिर पर मंडरा रहा है। ग्रामीण विरोध करते हैं, लेकिन खनन रुकने के बजाय रास्ते बदल दिए जाते हैं—मानो सिस्टम को चुनौती दी जा रही हो।
सबसे बड़ा सवाल अब यही है— क्या प्रशासन को यह सब दिख नहीं रहा? या फिर जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है? कौन है जो इस पूरे खेल को संरक्षण दे रहा है?
यह सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि खुली लूट, पर्यावरण पर हमला और कानून व्यवस्था की सीधी हार है।
अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यमुना का अस्तित्व सिर्फ कागजों तक सिमट जाएगा और जिम्मेदार इतिहास के कटघरे में खड़े होंगे।
तरीबुल्दा घाट पर यमुना चीख रही है… अब फैसला प्रशासन को करना है—कार्रवाई होगी या खामोशी ही सबसे बड़ा अपराध बनी रहेगी?
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए ससुरालीजनों और सीओ सदर को जिम्मेदार माना जाए। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस ने चार्ज शीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है। शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में शीबू खान के साथ किया था। शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करके पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था। इसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए वह आए दिन दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ससुर ने आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखा है। वह इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। युवक के आरोप निराधार हैं। किसी भी मुकदमे की चार्ज शीट लंबित नहीं है।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए ससुरालीजनों और सीओ सदर को जिम्मेदार माना जाए। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस ने चार्ज शीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है। शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में शीबू खान के साथ किया था। शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करके पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था। इसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए वह आए दिन दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ससुर ने आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखा है। वह इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। युवक के आरोप निराधार हैं। किसी भी मुकदमे की चार्ज शीट लंबित नहीं है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हम अपने गांव को प्रधानों को तो कुछ कहा ही नहीं सकते इतनी nikammaहै
    2
    हम अपने गांव को प्रधानों को तो कुछ कहा ही नहीं सकते इतनी nikammaहै
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    1
    Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.