logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

429 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

429 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और

रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर घाटमपुर में हुई भीषण आग की घटना में श्री राम किशन गुप्ता जी के आकस्मिक निधन व परिवार के कई सदस्यों के गंभीर रूप से झुलसने से सम्पूर्ण व्यापारी समाज में गहरा शोक है। इस हादसे में घर व संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गई है। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के *जिला अध्यक्ष श्री महेश वर्मा* के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल *आज शाम 4 बजे* पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाएगा एवं हरसंभव सहायता का आश्वासन देगा। संगठन ने सभी व्यापारियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों से *क्राउड फंडिंग के माध्यम से आर्थिक सहयोग* की मार्मिक अपील की है। *सहायता के लिए:* 1. *QR कोड* के माध्यम से सीधे ऑनलाइन सहयोग कर सकते हैं। 2. *क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा* के माध्यम से *नगद सहयोग (रसीद सहित)* भी स्वीकार किया जाएगा। *उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल* ने इसे *मानवता व व्यापारी एकता की परीक्षा* बताते हुए सभी से आगे आकर पीड़ित परिवार का संबल बनने का आह्वान किया है।
    4
    कानपुर घाटमपुर में हुई भीषण आग की घटना में श्री राम किशन गुप्ता जी के आकस्मिक निधन व परिवार के कई सदस्यों के गंभीर रूप से झुलसने से सम्पूर्ण व्यापारी समाज में गहरा शोक है। इस हादसे में घर व संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गई है। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं।  
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के *जिला अध्यक्ष श्री महेश वर्मा* के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल *आज शाम 4 बजे* पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाएगा एवं हरसंभव सहायता का आश्वासन देगा।  
संगठन ने सभी व्यापारियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों से *क्राउड फंडिंग के माध्यम से आर्थिक सहयोग* की मार्मिक अपील की है।  
*सहायता के लिए:*  
1. *QR कोड* के माध्यम से सीधे ऑनलाइन सहयोग कर सकते हैं।  
2. *क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा* के माध्यम से *नगद सहयोग (रसीद सहित)* भी स्वीकार किया जाएगा।  
*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल* ने इसे *मानवता व व्यापारी एकता की परीक्षा* बताते हुए सभी से आगे आकर पीड़ित परिवार का संबल बनने का आह्वान किया है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के रेउना थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरापुर गांव में बीती रात चोरों का आतंक देखने को मिला चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल समेत नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित संजय ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोल दिया। चोर घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सोने के गले का हार, ब्रज माला, एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी तथा नगद 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। घर के कमरे के गेट का कुंडा कटा हुआ था घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे सामान बिखरा हुआ पड़ा था और मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 व रेउना थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेउना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीती रात चोरों ने गांव के कई घरों को निशाना बनाया परन्तु वहां कुछ न मिलने से वहां से भाग गए।पुलिस का कहना है की मामले की जांच पड़ताल हर एंगल से की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    4
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के रेउना थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरापुर गांव में बीती रात  चोरों का आतंक देखने को मिला चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल समेत नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित  संजय ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोल दिया। चोर घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सोने के गले का हार, ब्रज माला, एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी तथा नगद 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।  सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। घर के कमरे के गेट का कुंडा कटा हुआ था घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे सामान बिखरा हुआ पड़ा था और मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 व रेउना थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेउना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीती रात चोरों ने गांव के कई घरों को निशाना बनाया परन्तु वहां कुछ न मिलने से वहां से भाग गए।पुलिस का कहना है की मामले की जांच पड़ताल हर एंगल से की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर/नर्वल-के साढ़ शब स्टेशन पर सुरेश अवस्थी निवासी साढ़ रात दिन विद्युत कटौती से परेसान होकर सिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर आज लगभग ग्यारह बजे दिन मे साढ़ शब स्टेशन मे आमरण अंशन पर बैठे, फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की आंखें हैं बंद, किसी बड़ी घटना का कर रहे हैं इंतजार.....
    1
    कानपुर/नर्वल-के साढ़ शब स्टेशन पर सुरेश अवस्थी निवासी साढ़ रात दिन विद्युत कटौती से परेसान होकर सिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर आज लगभग ग्यारह बजे दिन मे साढ़ शब स्टेशन मे आमरण अंशन पर बैठे, फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की आंखें हैं बंद, किसी बड़ी घटना का कर रहे हैं इंतजार.....
    user_आलोक त्रिवेदी
    आलोक त्रिवेदी
    संपादक घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घाटमपुर-सजेती पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये कीमत के तांबे के तार के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान इन चोरों को सजेती थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार (32), नवाज शरीफ (23), सोनू (33) और सुशील कुमार (26) शामिल हैं। ये सभी चतुरीपुर गांव के निवासी हैं।
    1
    घाटमपुर-सजेती पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये कीमत के तांबे के तार के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान इन चोरों को सजेती थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार (32), नवाज शरीफ (23), सोनू (33) और सुशील कुमार (26) शामिल हैं। ये सभी चतुरीपुर गांव के निवासी हैं।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    21 hrs ago
  • दीक्षांत परेड समारोह-2026 का भव्य आयोजन, 429 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति हमीरपुर। प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। परेड की सजीव प्रस्तुति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आरक्षियों की तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    दीक्षांत परेड समारोह-2026 का भव्य आयोजन, 429 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति
हमीरपुर। प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। परेड की सजीव प्रस्तुति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आरक्षियों की तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए ससुरालीजनों और सीओ सदर को जिम्मेदार माना जाए। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस ने चार्ज शीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है। शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में शीबू खान के साथ किया था। शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करके पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था। इसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए वह आए दिन दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ससुर ने आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखा है। वह इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। युवक के आरोप निराधार हैं। किसी भी मुकदमे की चार्ज शीट लंबित नहीं है।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए ससुरालीजनों और सीओ सदर को जिम्मेदार माना जाए। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस ने चार्ज शीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है। शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में शीबू खान के साथ किया था। शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करके पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था। इसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए वह आए दिन दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ससुर ने आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखा है। वह इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। युवक के आरोप निराधार हैं। किसी भी मुकदमे की चार्ज शीट लंबित नहीं है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.