पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित दितक्षां परेड समारोह दीक्षांत परेड समारोह-2026 का भव्य आयोजन, 429 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति हमीरपुर। प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। परेड की सजीव प्रस्तुति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आरक्षियों की तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित दितक्षां परेड समारोह दीक्षांत परेड समारोह-2026 का भव्य आयोजन, 429 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति हमीरपुर। प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। परेड की सजीव प्रस्तुति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आरक्षियों की तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
- दीक्षांत परेड समारोह-2026 का भव्य आयोजन, 429 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति हमीरपुर। प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। परेड की सजीव प्रस्तुति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आरक्षियों की तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।1
- बांदा पुलिस लाइन में दमदार पासिंग आउट! 436 रिक्रूट बने खाकी के नए सिपाही #बांदा पुलिस लाइन में 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और कैडेट्स के अनुशासन व प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सभी कैडेट्स को शपथ दिलाते हुए कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। 9 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अब ये 436 नए सिपाही यूपी पुलिस की ताकत बढ़ाएंगे।1
- *डीएम ने हिटवेव से बचाव के लिए की बैठक* बाँदा।जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में हिट वेब से बचाव के संबंध में बैठक संपन्न हुईl बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सी एचसी / पी एचसी, ब्लॉक एवं पंचायत भवन में कूलिंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने सभी स्थानों पर ORS की, उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने लू से बचने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी करते हुए उसके लक्षणों का प्रचार प्रसार कराया जाने तथा हीट वेव मेंबचाव के प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैंl, उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को प्याऊ लगाई जाने की व्यवस्था कराए जाने तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया हैl, बस स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था छाया की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैंl जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद केदो पर छाया, पानी की व्यवस्था तथा एवं प्राथमिक उपचार किटकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने कहा है कि कोई भी किसान अपने पराली ना जलाएं क्योंकि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पराली जलाने से वायु प्रदूषण के साथ ही तापमान में वृद्धि भी होती हैl, उन्होंने प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के समय में भी परिवर्तन किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने निर्देशित किया है कि सुबह 7:30 से 11:00 तक बच्चों के विद्यालय खोले जाएंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाने तथा पेयजल की व्यवस्था ब्लॉक, तहसील एवं समस्त सरकारी भवनों मेंकराया जाने तथा cooling स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया की जगह-जगह पर प एवं घड़े की पानी की व्यवस्था की जाएl उन्होंने पशुओं की सुरक्षा तथा पेयजल से की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय में भी परिवर्तन किए जाने हेतु निर्देशित किया है श्रमिकों के कार्य स्थलों पर पेयजल छायाकी व्यवस्था कराया जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की पंपिंग स्टेशनों एवं जहां से पानी की आपूर्ति की जाती है ऐसे स्टेशन ऑन पर तथा अस्पतालों में विद्युत की संक्षिप्त व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाएl उन्होंने विद्युत को तत्काल ठीक कराया जाने तथा ओवरलोड को चेक करने के साथ समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैंl, उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है जिससे कि पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने आंगनबाड़ी केदो तथा विद्यालयों में भी वह प्राथमिक उपचार चिकित्सा के तथाors की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के सहयोग लेकर प्रणाली ने जलाए जाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किए जाने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपेक्षा की है उन्होंने कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा न होने एवं कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए हैंl बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी गाना संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहेl1
- हमीरपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में बने प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। रिक्रूट्स ने अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और टोली कमांडरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- बांदा। पुलिस लाइन बांदा स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षी विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना हर पुलिसकर्मी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दीक्षांत परेड में कैडेटों की अनुशासित ड्रिल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 से चल रहा यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमजन तथा कैडेटों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बांदा, 26 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन में 9 माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने सलामी ली और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एसपी पलाश बंसल ने कैडेटों को शपथ दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।1
- Post by तत्काल न्यूज MR prajapati1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए ससुरालीजनों और सीओ सदर को जिम्मेदार माना जाए। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस ने चार्ज शीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है। शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में शीबू खान के साथ किया था। शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करके पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था। इसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए वह आए दिन दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ससुर ने आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखा है। वह इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। युवक के आरोप निराधार हैं। किसी भी मुकदमे की चार्ज शीट लंबित नहीं है।1