Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा पुलिस लाइन में 436 की रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न बांदा, 26 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन में 9 माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने सलामी ली और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एसपी पलाश बंसल ने कैडेटों को शपथ दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
Amod Kumar
बांदा पुलिस लाइन में 436 की रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न बांदा, 26 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन में 9 माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने सलामी ली और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एसपी पलाश बंसल ने कैडेटों को शपथ दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा पुलिस लाइन में दमदार पासिंग आउट! 436 रिक्रूट बने खाकी के नए सिपाही #बांदा पुलिस लाइन में 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और कैडेट्स के अनुशासन व प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सभी कैडेट्स को शपथ दिलाते हुए कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। 9 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अब ये 436 नए सिपाही यूपी पुलिस की ताकत बढ़ाएंगे।1
- *डीएम ने हिटवेव से बचाव के लिए की बैठक* बाँदा।जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में हिट वेब से बचाव के संबंध में बैठक संपन्न हुईl बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सी एचसी / पी एचसी, ब्लॉक एवं पंचायत भवन में कूलिंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने सभी स्थानों पर ORS की, उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने लू से बचने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी करते हुए उसके लक्षणों का प्रचार प्रसार कराया जाने तथा हीट वेव मेंबचाव के प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैंl, उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को प्याऊ लगाई जाने की व्यवस्था कराए जाने तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया हैl, बस स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था छाया की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैंl जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद केदो पर छाया, पानी की व्यवस्था तथा एवं प्राथमिक उपचार किटकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने कहा है कि कोई भी किसान अपने पराली ना जलाएं क्योंकि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पराली जलाने से वायु प्रदूषण के साथ ही तापमान में वृद्धि भी होती हैl, उन्होंने प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के समय में भी परिवर्तन किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने निर्देशित किया है कि सुबह 7:30 से 11:00 तक बच्चों के विद्यालय खोले जाएंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाने तथा पेयजल की व्यवस्था ब्लॉक, तहसील एवं समस्त सरकारी भवनों मेंकराया जाने तथा cooling स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया की जगह-जगह पर प एवं घड़े की पानी की व्यवस्था की जाएl उन्होंने पशुओं की सुरक्षा तथा पेयजल से की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय में भी परिवर्तन किए जाने हेतु निर्देशित किया है श्रमिकों के कार्य स्थलों पर पेयजल छायाकी व्यवस्था कराया जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की पंपिंग स्टेशनों एवं जहां से पानी की आपूर्ति की जाती है ऐसे स्टेशन ऑन पर तथा अस्पतालों में विद्युत की संक्षिप्त व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाएl उन्होंने विद्युत को तत्काल ठीक कराया जाने तथा ओवरलोड को चेक करने के साथ समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैंl, उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है जिससे कि पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैंl उन्होंने आंगनबाड़ी केदो तथा विद्यालयों में भी वह प्राथमिक उपचार चिकित्सा के तथाors की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैंl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के सहयोग लेकर प्रणाली ने जलाए जाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किए जाने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपेक्षा की है उन्होंने कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा न होने एवं कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए हैंl बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी गाना संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहेl1
- बांदा। पुलिस लाइन बांदा स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षी विधिवत पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना हर पुलिसकर्मी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दीक्षांत परेड में कैडेटों की अनुशासित ड्रिल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 से चल रहा यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमजन तथा कैडेटों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बांदा, 26 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन में 9 माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 436 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस. ने सलामी ली और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एसपी पलाश बंसल ने कैडेटों को शपथ दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।1
- वृद्धा की बेबसी और दबंगों की 'रंगदारी': बाँदा के अछरौड़ में बेसहारा महिला की छत पर भू-माफिया का कब्जा #Apkiawajdigital विशेष रिपोर्ट: बाँदा दिनांक: 26 अप्रैल 2026 | दिन: रविवार मटौंध (बाँदा): जनपद के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम अछरौड़ में एक असहाय और वृद्ध महिला की संपत्ति पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला एक 64 वर्षीय निसंतान विधवा, श्रीमती कारी पत्नी स्व. मुल्लू का है, जिनकी लाचारी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके पुश्तैनी मकान पर कब्जा कर लिया है। 25 अप्रैल को सौंपी गई लिखित शिकायत शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र के अनुसार, वृद्धा ने अपनी जीविका चलाने के लिए 11 जून 2025 को अपना घर दीपक पुत्र रामनारायण को उचित धनराशि में विक्रय किया था। आरोप है कि जैसे ही इसकी भनक पड़ोसी दबंगों—शिवकुमार प्रजापति व मटकू उर्फ सूरजपाल—को हुई, उन्होंने बलपूर्वक घर पर कब्जा कर लिया और वहां अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दहशत में पीड़िता: पहले भी हो चुकी है अभद्रता खबर के अनुसार, विपक्षीगणों ने वृद्धा की ननद और भांजे को भी अपने पक्ष में कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह इतनी डरी हुई हैं कि पुलिस के पास जाने में भी कतराती हैं। इससे पूर्व फरवरी 2026 में भी थाने से निकलते समय उनके साथ अभद्रता की गई थी, जिसके कारण वह अक्सर बयान बदलने के दबाव में रहती हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग वृद्ध महिला ने जिला प्रशासन और थाना मटौंध से निम्नलिखित मांगें की हैं: विवादित स्थल पर चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए। मौके पर पुलिस बल भेजकर अवैध कब्जा हटवाया जाए और खरीदार को शांतिपूर्ण कब्जा दिलाया जाए। दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो। मुख्य बिंदु: पीड़िता: श्रीमती कारी (उम्र 64 वर्ष), निवासी अछरौड़। घटना: अवैध कब्जा, निर्माण और मानसिक प्रताड़ना। स्थान: थाना-मटौंध, जनपद-बाँदा। अब देखना यह है कि 26 अप्रैल 2026 को सामने आई इस गंभीर शिकायत पर पुलिस प्रशासन कितनी त्वरित कार्यवाही करता है। क्या एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को उत्तर प्रदेश सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत न्याय मिल पाएगा?4
- Post by JSB NEWS UP1
- ओएनडीसी प्लेटफॉर्म के जरिए छोटे दुकानदार अब ऑनलाइन अपने उत्पाद बेच सकते हैं। इससे उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म के बिना भी पूरे देश से ऑर्डर मिल सकते हैं और कमाई के नए मौके बन रहे हैं।ONDC BIG UPDATE SMALL SHOPS ONLINE1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव के रहने वाले शिव गोविन्द पुत्र रामलखन उम्र करीब 30 वर्ष, आज रविवार की शाम शराब के नशे में चचेरे भाई ने ही शिवगोविंद को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले चचेरे भाई के खिलाफ तहरीर दे रहा है. पुलिस के द्वारा तहरीर लेते हुए घायल शिव गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पर भेज कर मेडिकल परीक्षण करवाया है. वहीं पुलिस के द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है, वहीं घायल शिव गोविंद ने बताया कि शराब के नशे में मेरे चचेरे भाई ने मेरे साथ मारपीट किया है, जिसकी शिकायत थाने में कर दिया हैं.1