logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया हिस्सा* * वाराणसी। मेरा युवा भारत (MY Bharat), वाराणसी के तत्वावधान में जनपद वाराणसी में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं को खेलों में करियर के अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें खेलो इंडिया एवं VBYLD जैसी युवा गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए किया गया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वाराणसी के तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इसके पश्चात संबंधित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। वाराणसी में आयोजित इन तीनों कार्यक्रमों में कुल 1029 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिमखाना क्लब, IIT-BHU में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शना सिंह, सांसद, राज्यसभा रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राजेश कुमार, डीन (Student Affairs), IIT-BHU उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकन मंगल यादव एवं नासिर अली ने युवाओं से संवाद किया। दोनों स्पोर्ट्स आइकन ने क्रमशः हॉकी एवं क्रिकेट के क्षेत्र में अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने, नियमित अभ्यास करने और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP), वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में 404 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आनंद के. त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा श्रीमती सुनीता पांडेय, कुलसचिव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री पूनम यादव ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में अनुशासन, मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व के बारे में बताया तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 525 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नलिनी मिश्रा, प्राचार्य, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री शालू सोनकर ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अपने खेल अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित स्पोर्ट्स आइकन द्वारा युवाओं से ‘खेलो इंडिया’ के विषय पर संवाद किया गया। उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेलों में करियर की संभावनाओं, फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर चर्चा की। स्पोर्ट्स आइकन ने युवाओं को अपने अनुभवों से प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को VBYLD एवं खेलो इंडिया से संबंधित अपने आइडिया, विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को विभिन्न युवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवाओं ने भी खेल एवं युवा कार्यक्रमों से संबंधित अपने विचार उत्साहपूर्वक साझा किए। इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वयं स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि खेल स्वस्थ एवं सशक्त युवा समाज की आधारशिला हैं। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपने व्यक्तित्व एवं स्वास्थ्य का विकास कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव भी बढ़ा सकते हैं। ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से सरकार द्वारा युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीनों कार्यक्रम स्थलों पर युवाओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। IIT-BHU के जिमखाना क्लब में 100, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 404 तथा धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में 525, कुल 1029 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत, वाराणसी के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों, संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, कुलपति एवं अधिकारियों, अतिथियों, स्पोर्ट्स आइकन तथा युवा प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षण संस्थानों, स्पोर्ट्स आइकन, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी युवाओं का आभार व्यक्त किया गया।

2 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ba2a8c62-615e-4ec9-9937-b8449c8f1269

वाराणसी में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया हिस्सा* * वाराणसी। मेरा युवा भारत (MY Bharat), वाराणसी के तत्वावधान में जनपद वाराणसी में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं को खेलों में करियर के अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें खेलो इंडिया एवं VBYLD जैसी युवा गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए किया गया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वाराणसी के तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इसके पश्चात संबंधित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। वाराणसी में आयोजित इन तीनों कार्यक्रमों में कुल 1029 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिमखाना क्लब, IIT-BHU में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शना सिंह, सांसद, राज्यसभा रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राजेश कुमार, डीन (Student Affairs), IIT-BHU उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकन मंगल यादव एवं नासिर अली ने युवाओं से संवाद किया। दोनों स्पोर्ट्स आइकन ने क्रमशः हॉकी एवं क्रिकेट के क्षेत्र में अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने, नियमित अभ्यास करने और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP), वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में 404 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आनंद के. त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा श्रीमती सुनीता पांडेय, कुलसचिव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री पूनम यादव ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में अनुशासन, मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व के बारे में बताया तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 525 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नलिनी मिश्रा, प्राचार्य, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज उपस्थित

bb89c1af-f0fc-465f-99b7-9d6c8a31beb5

रहीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री शालू सोनकर ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अपने खेल अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित स्पोर्ट्स आइकन द्वारा युवाओं से ‘खेलो इंडिया’ के विषय पर संवाद किया गया। उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेलों में करियर की संभावनाओं, फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर चर्चा की। स्पोर्ट्स आइकन ने युवाओं को अपने अनुभवों से प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को VBYLD एवं खेलो इंडिया से संबंधित अपने आइडिया, विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को विभिन्न युवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवाओं ने भी खेल एवं युवा कार्यक्रमों से संबंधित अपने विचार उत्साहपूर्वक साझा किए। इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वयं स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि खेल स्वस्थ एवं सशक्त युवा समाज की आधारशिला हैं। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपने व्यक्तित्व एवं स्वास्थ्य का विकास कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव भी बढ़ा सकते हैं। ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से सरकार द्वारा युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीनों कार्यक्रम स्थलों पर युवाओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। IIT-BHU के जिमखाना क्लब में 100, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 404 तथा धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में 525, कुल 1029 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत, वाराणसी के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों, संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, कुलपति एवं अधिकारियों, अतिथियों, स्पोर्ट्स आइकन तथा युवा प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षण संस्थानों, स्पोर्ट्स आइकन, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी युवाओं का आभार व्यक्त किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    1
    मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो 

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस 

विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान 

स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र 

कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी 

RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल 

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    1
    मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    1
    मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News

मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    1
    चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव
मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप
जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    3
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था
गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया।
कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।

ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था
गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया।
कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
    4
    DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज
मिर्जापुर / लालगंज,  
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई।
*तीन लोग गंभीर रूप से घायल*
इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
1.  *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी
2.  *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र)
3.  *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
*पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी*
यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है।
ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है।
इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
*ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग*
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि:
1.  DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए।
2.  अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं।
3.  घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए।
जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    1
    आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है

नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.