जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस उपलक्ष्य में विद्यालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद में अध्यक्ष वर्णिका राघव व उपाध्यक्ष खुशी शर्मा को बनाया गया। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कहा कि यह समय विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक समय है, आज हम भविष्य के जिम्मेदार नागरिक देश सेवा व समाज सेवा के लिए सौंप रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्र परिषद आने वाले समय में देश भर में अपनी योग्यता एवं कुशलता से नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेगी और पूरी दुनिया इन नौनिहालों के हुनर का लोहा मानेगी । तदोपरांत प्रधानाचार्या महोदया ने समस्त छात्र परिषद् को शपथ ग्रहण कराई । कल्चरल प्रेसिडेंट गौरांगी कौशिक व कल्चरल ज्वाइंट सेक्रेटरी वंशिका अग्रवाल को बनाया गया। स्पोर्ट्स सैक्रेटरी अमित कुमार व स्पोर्ट्स ज्वाइंट सेक्रेटरी यशिका चौधरी को बनाया गया। मीडिया सैक्रेटरी जयांशी सिद्धार्थ व मीडिया ज्वाइंट सेक्रेटरी लक्षिता को बनाया गया। ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी शगुन अग्रवाल व ट्रांसपोर्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी आराध्य अग्रवाल को बनाया गया। हेल्थ एंड हाइजीन सैक्रेटरी आयुष कश्यप व हेल्थ एंड हाइजीन ज्वाइंट सेक्रेटरी कुशाग्र पालीवाल को बनाया गया।अनिका सिन्हा डिसिप्लिन सैक्रेटरी व डिसिप्लिन ज्वाइंट सेक्रेटरी रिया चौधरी को बनाया गया। हास्टल कैप्टन शिवम् यादव व हास्टल वाइस कैप्टन विकास यादव बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने की। कार्यक्रम का संचालन वरदान द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन नीलम सिंह, प्रतीक राजोरा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने कामिनी मिश्रा के नेतृत्व में समूह गान के माध्यम से सरस्वती वंदना व स्वागत गान की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने अपने प्रेरणादाई संबोधन में कहा कि छात्रों में सहयोग, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं है , बल्कि संचित ज्ञान का समाज के लिए सकारात्मक प्रयोग करना होता है। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक गण , अध्यापकों, छात्रों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस उपलक्ष्य में विद्यालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद में अध्यक्ष वर्णिका राघव व उपाध्यक्ष खुशी शर्मा को बनाया गया। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कहा कि यह समय विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक समय है, आज हम भविष्य के जिम्मेदार नागरिक देश सेवा व समाज सेवा के लिए सौंप रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्र परिषद आने वाले समय में देश भर में अपनी योग्यता एवं कुशलता से नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेगी और पूरी दुनिया इन नौनिहालों के हुनर का लोहा मानेगी । तदोपरांत प्रधानाचार्या महोदया ने समस्त
छात्र परिषद् को शपथ ग्रहण कराई । कल्चरल प्रेसिडेंट गौरांगी कौशिक व कल्चरल ज्वाइंट सेक्रेटरी वंशिका अग्रवाल को बनाया गया। स्पोर्ट्स सैक्रेटरी अमित कुमार व स्पोर्ट्स ज्वाइंट सेक्रेटरी यशिका चौधरी को बनाया गया। मीडिया सैक्रेटरी जयांशी सिद्धार्थ व मीडिया ज्वाइंट सेक्रेटरी लक्षिता को बनाया गया। ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी शगुन अग्रवाल व ट्रांसपोर्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी आराध्य अग्रवाल को बनाया गया। हेल्थ एंड हाइजीन सैक्रेटरी आयुष कश्यप व हेल्थ एंड हाइजीन ज्वाइंट सेक्रेटरी कुशाग्र पालीवाल को बनाया गया।अनिका सिन्हा डिसिप्लिन सैक्रेटरी व डिसिप्लिन ज्वाइंट सेक्रेटरी रिया चौधरी को बनाया गया। हास्टल कैप्टन शिवम् यादव व हास्टल वाइस कैप्टन विकास यादव बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने की। कार्यक्रम का संचालन वरदान द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन
नीलम सिंह, प्रतीक राजोरा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने कामिनी मिश्रा के नेतृत्व में समूह गान के माध्यम से सरस्वती वंदना व स्वागत गान की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने अपने प्रेरणादाई संबोधन में कहा कि छात्रों में सहयोग, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं है , बल्कि संचित ज्ञान का समाज के लिए सकारात्मक प्रयोग करना होता है। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक गण , अध्यापकों, छात्रों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
- गुलावठी में चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी से मिले भाकियू सिंघानिया के पदाधिकारी1
- बुलंदशहर:निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत सिकन्दराबाद क्षेत्र में कटे खेड़ा मोड़ पर बन रहे मकान में मजदूरी कर रहा मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गया आनन-फानन में मकान मालिक निजी अस्पताल लेकर पहुँचा- डॉक्टरों ने राहुल उम्र 35 वर्ष को मृत घोषित किया सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा - मृतक राहुल मंडावरा गांव का निवासी बताया जा रहा है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन कोतवाली में मौजूद हैं पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, सिकन्दराबाद कोतवाली क्षेत्र के कटे खेड़ा का है मामला1
- पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने सोशल मीडिया पर कबीर के नाम से प्रसिद्ध युवा कंटेंट क्रिएटर कपिल कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एक विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया। आज, 8 सितंबर 2026 को पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने सोशल मीडिया पर कबीर के नाम से प्रसिद्ध युवा कंटेंट क्रिएटर कपिल कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एक विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कपिल कुमार उर्फ कबीर काफी अच्छी वीडियो एडिटिंग करते हैं और बेहतरीन सोशल मीडिया कंटेंट बनाते हैं। उनकी प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को देखते हुए उनका मनोबल एवं हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें यह उपहार दिया गया। ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि सही समय पर मिला हौसला युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने की प्रेरणा देता है। उम्मीद है कि कपिल कुमार उर्फ कबीर भविष्य में भी इसी तरह शानदार वीडियो एडिटिंग और बेहतरीन कंटेंट के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाएंगे। 💐 उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 💐 — पत्रकार समीर चौधरी परवाना #SameerChaudharyParwana #KapilKumar #Kabir #VideoEditor #ContentCreator1
- पूर्व सांसद मलूक नागर की कथित टिप्पणी से बघेल समाज में आक्रोश, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग बुलन्दशहर। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार धनगर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व सांसद मलूक नागर द्वारा पाल समाज के सम्मानित नेता एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक मंच से किसी समाज के सम्मानित व्यक्ति के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। संगठन ने टिप्पणी की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर समाज के लोगों ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कही। जिसमें होल्कर सेना पदाधिकारी सुंदर सिंह बघेल जिला महासचिव, प्रताप सिंह बघेल, डॉ मनोज होल्कर जिला सहयोजक, डॉ विनय कुमार कोषाध्यक्ष, ललित कुमार विधि सलाहकार, सतेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष, रामवीर सिंह, अमर सिंह, मुकेश कुमार, सत्यवीर बघेल, महेंद्र सिंह, रामबाबू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।4
- वैर बादशाहपुर में गोवंश मामले पर भाकियू भानु ने खोला मोर्चा, तत्परता दिखाने पर डायल 112 और पुलिस का जताया आभार बुलंदशहर। ग्राम पंचायत वैर बादशाहपुर में गोवंश का शव मिलने के मामले में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। भाकियू भानु के नेताओं ने खंड विकास अधिकारी (BDO) के ढुलमुल रवैये पर सख्त नाराजगी जताते हुए इस मामले की शिकायत सीधे जिलाधिकारी (DM) बुलंदशहर से करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ककोड़ पुलिस और डायल 112 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। मिली जानकारी के अनुसार, वैर बादशाहपुर गांव में गोवंश का शव मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही भाकियू भानु के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद ठाकुर जगवीर सिंह भाटी और तहसील संरक्षक ठाकुर उदयपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारी (BDO) का रवैया बेहद उदासीन और ढीला रहा। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों और गोवंश के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी घोर लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे प्रकरण से डीएम बुलंदशहर को अवगत कराने की बात कही है। वहीं, दूसरी तरफ सूचना मिलते ही डायल 112 और ककोड़ थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तत्परता दिखाई। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई और पूरे मान-सम्मान के साथ गोमाता का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है। भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने मौके पर ही पुलिस टीम का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश भाटी, आदेश भाटी, सचिन भाटी, विवेक भाटी, नीतीश भाटी, अवधेश भाटी सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।4
- सिकंदराबाद: गांगरोल हॉल्ट और खानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बना तालाब, चार-पांच गांवों के लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर सिकंदराबाद: गांगरोल हॉल्ट और खानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बना तालाब, चार-पांच गांवों के लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर सिकंदराबाद (बुलंदशहर): तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव खानपुर कादरपुर से खानपुर की ओर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाली के आंसू रो रहा है। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ गांगरोल हॉल्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का एक प्रमुख रास्ता है, जिससे रोजाना 4 से 5 गांवों के ग्रामीणों, किसानों और दैनिक यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में यह पूरा खड़ंजा मार्ग जलभराव और भारी कीचड़ की वजह से तालाब का रूप ले चुका है। रास्ते पर लंबे समय से जमा गंदे पानी और हरी काई की वजह से ईंटें उखड़ चुकी हैं और फिसलन बेहद बढ़ गई है। आलम यह है कि यहां से पैदल निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। प्रमुख समस्याएं: दैनिक नौकरीपेशा यात्री बेहाल: इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग रोजी-रोटी के लिए रोजाना गांगरोल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। रास्ते में भरे घुटने तक पानी और दलदल के कारण कपड़े गंदे हो जाते हैं और कई बार कीचड़ में फंसने से उनकी ट्रेन छूट जाती है, जिससे ड्यूटी पर गैरहाजिरी या देरी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने वाले आम यात्री परेशान: गांगरोल हॉल्ट स्टेशन जाने वाले यात्रियों को गंदे पानी और गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। किसानों और छात्रों की मुसीबत: चारा और फसल लेकर निकलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी और दोपहिया वाहन अक्सर इस कीचड़ में फंस रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे रोजाना फिसलकर चोटिल होने के डर से जूझते हैं। बीमारी का खतरा: रास्ते पर कई हफ्तों से सड़े हुए पानी और काई के कारण मच्छरों का भारी प्रकोप है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों की जीवनरेखा है और दिल्ली-एनसीआर में नौकरी करने वालों का मुख्य जरिया है। इसके बावजूद प्रशासनिक अनदेखी और ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते आज तक इसकी पक्की मरम्मत या जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।4
- क्रिमिनल है आदित्यनाथ, *जिसने मुसलमानों की मस्जिद शहीद की है"* ऐसा कहने वाली हुदा जरीवाला को सहारनपुर, यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद ध्वस्त करने का था। जरीवाला BBC में पत्रकार रह चुकी हैं। अब सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर हैं।🤣 क्रिमिनल है आदित्यनाथ, *जिसने मुसलमानों की मस्जिद शहीद की है"* ऐसा कहने वाली हुदा जरीवाला को सहारनपुर, यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद ध्वस्त करने का था। जरीवाला BBC में पत्रकार रह चुकी हैं। अब सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर हैं।🤣1
- जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस उपलक्ष्य में विद्यालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद में अध्यक्ष वर्णिका राघव व उपाध्यक्ष खुशी शर्मा को बनाया गया। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कहा कि यह समय विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक समय है, आज हम भविष्य के जिम्मेदार नागरिक देश सेवा व समाज सेवा के लिए सौंप रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्र परिषद आने वाले समय में देश भर में अपनी योग्यता एवं कुशलता से नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेगी और पूरी दुनिया इन नौनिहालों के हुनर का लोहा मानेगी । तदोपरांत प्रधानाचार्या महोदया ने समस्त छात्र परिषद् को शपथ ग्रहण कराई । कल्चरल प्रेसिडेंट गौरांगी कौशिक व कल्चरल ज्वाइंट सेक्रेटरी वंशिका अग्रवाल को बनाया गया। स्पोर्ट्स सैक्रेटरी अमित कुमार व स्पोर्ट्स ज्वाइंट सेक्रेटरी यशिका चौधरी को बनाया गया। मीडिया सैक्रेटरी जयांशी सिद्धार्थ व मीडिया ज्वाइंट सेक्रेटरी लक्षिता को बनाया गया। ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी शगुन अग्रवाल व ट्रांसपोर्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी आराध्य अग्रवाल को बनाया गया। हेल्थ एंड हाइजीन सैक्रेटरी आयुष कश्यप व हेल्थ एंड हाइजीन ज्वाइंट सेक्रेटरी कुशाग्र पालीवाल को बनाया गया।अनिका सिन्हा डिसिप्लिन सैक्रेटरी व डिसिप्लिन ज्वाइंट सेक्रेटरी रिया चौधरी को बनाया गया। हास्टल कैप्टन शिवम् यादव व हास्टल वाइस कैप्टन विकास यादव बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने की। कार्यक्रम का संचालन वरदान द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन नीलम सिंह, प्रतीक राजोरा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने कामिनी मिश्रा के नेतृत्व में समूह गान के माध्यम से सरस्वती वंदना व स्वागत गान की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने अपने प्रेरणादाई संबोधन में कहा कि छात्रों में सहयोग, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं है , बल्कि संचित ज्ञान का समाज के लिए सकारात्मक प्रयोग करना होता है। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक गण , अध्यापकों, छात्रों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।3