Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक के हरपुर गांव में पहली ई-लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। यहां छात्रों को मात्र ₹300 प्रति माह में AC, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक पढ़ाई का माहौल देगी और ग्राम पंचायत को भी आय प्राप्त होगी।
रवि चन्द्र पत्रकार
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक के हरपुर गांव में पहली ई-लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। यहां छात्रों को मात्र ₹300 प्रति माह में AC, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक पढ़ाई का माहौल देगी और ग्राम पंचायत को भी आय प्राप्त होगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किसान यूनियन लोक शक्ति के सहजनवा विधानसभा प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी माताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।1
- गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक के हरपुर गांव में पहली ई-लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। यहां छात्रों को मात्र ₹300 प्रति माह में AC, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक पढ़ाई का माहौल देगी और ग्राम पंचायत को भी आय प्राप्त होगी।1
- अमित भारती के नेतृत्व में 24 वर्षों की गौरवशाली सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव पहुंचे ज्ञानेश्वर भारती ‘सोनू’, भव्य स्वागत से गूंजा तामेश्वर नाथ धाम संतकबीरनगर।। जनपद के तामेश्वर नाथ धाम स्थित गांव में आज भारतीय सेना में 24 वर्षों की स्वर्णिम सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर पहुंचे श्री ज्ञानेश्वर भारती “सोनू” के सम्मान में अमित भारती के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह एवं ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। स्वागत यात्रा मैनसर चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगिया चौराहे होते हुए बाबा तामेश्वर नाथ धाम पहुंची, जहां श्री ज्ञानेश्वर भारती ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत रैली उनके पैतृक आवास पहुंचकर सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गई। इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ज्ञानेश्वर भारती का परिवार पूरे जिले में एक गौरवशाली फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है। उनके पिता श्री फूलचंद भारती भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से वर्ष 1990 में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके बड़े भाई जगदीश भारती भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार के कुल सात सदस्य भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर देश की रक्षा कर चुके हैं, जिनमें इंद्रेश्वर भारती, ताड़केश्वर भारती, सत्येंद्र भारती, गौकर्ण भारती और दिनेश भारती प्रमुख हैं।परिवार की इस गौरवशाली परंपरा में ज्ञानेश्वर भारती इस पीढ़ी के अंतिम सैनिक रहे, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपनी सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव लौटकर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर पूरे गांव में हर्ष और गौरव का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व उनके भतीजे अमित भारती ‘मोनू बाबा’ ने किया। उनके नेतृत्व में निकली सम्मान रैली भावनात्मक और ऐतिहासिक रही। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर एवं माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त सैनिक का स्वागत किया। लोगों ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों के साथ सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री नंदेश्वर भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, ध्रुव गिरि, पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, वर्तमान प्रधान डॉ. राम सुरेश पासवान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि, शिक्षक ज्ञानेंद्र वेद मूर्ति गिरि, रोहित भारती(शिक्षक), विकास भारती, विशाल भारती (मर्चेंटनेवी,) दिलीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- *उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैगेस्टर की ₹7.60 लाख की अवैध संपत्ति (कार) जब्त* (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है । थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया है । अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर एक वाहन क्रय किया गया था । प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1),3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम की विवेचना सम्पादित की गयी, दौरान विवेचना अभियोग मे नामित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से 01 अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 कीमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) क्रय किया जाना पाये जाने पर उक्त सम्पत्ति की धारा 14(1) गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार अवैध सम्पत्ति जब्त किये जाने हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी संतकबीरनगर को प्रेषित किया गया था । जिसके उपरान्त दिनाकं 06.05.2026 को जब्तीकरण हेतु पारित आदेश के अनुपालन मे आज दिनाकं 10.05.2026 को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ,तहसीलदार खलीलाबाद ,नायब तहसीलदार खलीलाबाद तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर की उपस्थिति मे अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से एक अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 किमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) के नियमानुसार मुनादी कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । • जब्त संपत्ति: एक अदद कार (Swift ZXI) • रजि0नं0: UP 51 BU 8056 • अनुमानित कीमत: ₹7,60,000/- (सात लाख साठ हजार रुपये)2
- खलीलाबाद के सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में मातृ शक्ति का सम्मान, भावनाओं से सराबोर रहा मदर्स डे समारोह जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद स्थित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को मदर्स डे समारोह का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इस दौरान बच्चों द्वारा अपनी माताओं का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं चरण स्पर्श कर सम्मान किया गया, जिसे देखकर पूरा वातावरण भावुक हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एस.आर. एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती तथा विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चों के पालन-पोषण, संस्कार और उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मां की होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की आवश्यकता है, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में हो सके। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ अधिक समय बिताकर उन्हें अच्छे संस्कार देने चाहिए। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि मां जगत की जननी होती है। मां ही बच्चे को जीवन देती है, उसका पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में उसका सहारा बनती है। उन्होंने कहा कि इस संसार में मां के प्रेम, त्याग और ममता का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है तथा मां का स्थान सदैव सर्वोच्च होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर मातृ सम्मान, प्रेम और भावनाओं से सराबोर नजर आया।1
- बेंगलुरु में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'सत्ता की भूखी' कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा है। इस बयान से सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।1
- ओम फिटनेस योग संस्थान ने मातृ दिवस पर गोरखपुर के 17 अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों के माध्यम से माताओं को निरोगी जीवन अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।1
- खलीलाबाद में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का बड़ा बयान, बोले- “2029 तक उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटेगा, मैं बनूंगा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री” संत कबीर नगर।।अरविंद राजभर ने खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान देकर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित किया जाएगा और पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल राज्य बनने के बाद वह उसके मुख्यमंत्री बनेंगे।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध और पश्चिमांचल को अलग-अलग राज्य बनाए जाने से विकास की गति तेज होगी तथा क्षेत्रीय समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचल लंबे समय से विकास के मामले में उपेक्षित रहा है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुभासपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अरविंद राजभर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी निर्णायक भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि “गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित समाज की लड़ाई सुभासपा लगातार लड़ रही है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।”1