पट्टी थाना प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित प्रतापगढ़। थाना पट्टी क्षेत्र में 21 सितंबर 2026 को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 403/2026 में धारा 103(1), 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने तत्काल संज्ञान लिया। कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी पट्टी निरीक्षक आनन्द पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है। वहीं, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की ओर से मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है। पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों की जायज मांगों के संबंध में भी नियमानुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

- पट्टी थाना प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित प्रतापगढ़। थाना पट्टी क्षेत्र में 21 सितंबर 2026 को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 403/2026 में धारा 103(1), 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने तत्काल संज्ञान लिया। कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी पट्टी निरीक्षक आनन्द पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है। वहीं, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की ओर से मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है। पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों की जायज मांगों के संबंध में भी नियमानुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।1
- कौशांबी पहुंचे VIP संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।1
- आगरा की जनता ने हौसला बढ़ाने का काम किया है, यूजीसी के ख़िलाफ़ आगरा में सर्वसमाज के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया, सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर जनता ने विरोध प्रदर्शन किया !1
- कौशाम्बी। मंझनपुरथाना क्षेत्र के कादीपुर में आंधी-बारिश से बीच सड़क पर गिरा आम का पेड़। 11KV की हाईटेंशन लाइन टूटने से बाधित हुआ आवागमन।सूचना पर पहुंची कादीपुर चौकी व थाना मंझनपुर पुलिस ने खुद मोर्चा संभालकर पेड़ और टहनियों को हटाया और रास्ता सुचारू कराया..!!1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह...थाना पिपरी और सराय अकिल सहित जनपद के विभिन्न थानांतर्गत 4 वारंटी गिरफ्तार एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में चलाया जा रहा है अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....आपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद कौशाम्बी के थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 अभियुक्त तथा थाना पिपरी, महेवाघाट व सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्त (कुल 04 अभियुक्तों) को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 20.09.2026 को थाना कोखराज पर वादी रमेन्द्र पुत्र बच्चालाल सरोज निवासी नगर पालिका भरवारी गौरा रोड़ थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी थी कि बकरी चराने की बात को लेकर आरोपी वीरेन्द्र कुमार द्वारा मेरे पिता के साथ गाली लगौज करते हुये जान से मारने की नीयत से लोहे की रिंच से सर मे मारकर घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 499/2026 धारा 351 (3)/352/109 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।उपरोक्त क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० भइया लाल निवासी भरवारी गौरा रोड़ थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गौरा रोड़ महुआ के बाग से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 154/2006 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मिथलेश कुमार उर्फ झल्लर पुत्र रामबहादुर निवासी तिलगोड़ी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 144/2024 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सुब्बा पुत्र स्व० राम सजीवन निवासी तिवारी का पुरवा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 124/2017 धारा 323/304/506 भादवि थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रामनारायण पुत्र दयाराम पाठक निवासी हसनपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात चारों अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला की पिटाई का वीडियो वायरल* कौशांबी👉👉 कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार सुबोधन, रानी पाल, अर्चना, गीता देवी सहित कई लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।और जमकर मारपीट हुई।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोखराज पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, वीडियो की जांच कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।1
- कौशांबी थाना कोखराज चौकी सिंधिया क्षेत्र के अंतर्गत गिरसा चौराहा के शराब के ठेके के पास दबंगों ने एक युवक की जमकर किया पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।1