Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत,:*टनकपुर में संस्कृति, कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार का सशक्त संगम
The Public Matter
चम्पावत,:*टनकपुर में संस्कृति, कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार का सशक्त संगम
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड :देहरादून में ब्रिगेडियर हत्याकांड के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोरी1
- चम्पावत। जनपद के चौड़ा मेहता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ा मेहता में X-Ray मशीन स्थापित कर दी गई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे पूर्व जिला पंचायत सदस्य खरही श्री भोला सिंह बोहरा का लंबे समय से किया गया निरंतर प्रयास भी प्रमुख रहा है। उन्होंने इस मांग को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाया और क्षेत्र की जरूरत को प्राथमिकता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से मुलाकात कर इस समस्या को रखा गया, जिसके बाद खनिज न्यास मद से X-Ray मशीन और तकनीशियन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब मशीन अस्पताल में पहुंच चुकी है और जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। हाल ही में मुख्य चिकित्साधिकारी श्री देवैश चौहान ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का प्रस्ताव पहले ही शासन स्तर पर भेजा जा चुका है, जिस पर कार्यवाही जारी है। साथ ही अस्पताल में जल्द ही मातृत्व कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। परिसर में हाईमास्ट लाइट और पेयजल की व्यवस्था की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जिससे आने वाले समय में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मेहता, कुन्दन बोहरा, विनोद बडेला, बृजेश बिष्ट, मुकेश बोहरा और प्रकाश बगौटी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से भोला सिंह बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।1
- अल्मोड़ा:30 साल बाद घर लौटा पति, महिला का पति से हुआ मिलन; नम हुईं आंखेंअल्मोड़ा:30 साल बाद घर लौटा पति, महिला का पति से हुआ मिलन; नम हुईं आंखें1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक की समीक्षा से हुई और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने और टैक्सी चालकों को सीपीआर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर प्रशिक्षण के लिए एक डमी खरीदने पर सहमति बनी। नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा शव वाहन खरीदने और इसके लिए बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूलों में रेड क्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने की बात कही गई। प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की आपदा टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रबंधन टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सहायता पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जिला रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, कृष्ण बहादुर सिंह और अनूप साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- महाकाल की नगरी में कोई राजा घोड़े पर कैसे बैठ सकता है । बहरहाल घोड़ा बिचक गया और cm साहब धड़ाम , गनीमत रही किसी प्रकार की कोई चोट नहीं रही । संकेत भी हो सकते है अगर घोड़े को पल भर के लिए कुर्सी मान ली जाए ।1
- मौसम अब बदलने लगा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर एवं पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव है। इस हफ्ते दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के लगभग आधे हिस्से में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे महीने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। मौसम में दो-तीन दिन सूखा और उसके बाद फिर दो-तीन दिन बारिश जैसा पैटर्न दिख सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहला पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभों की यह सक्रियता हिमालयी क्षेत्र में लगातार नमी ला रही है। यही कारण है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बार-बार मौसम बदल रहा है। पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली के कारण भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह सिस्टम अभी और सक्रिय रह सकता है। शनिवार को बड़े क्षेत्र में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सात-आठ अप्रैल के आसपास सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदलेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना अधिक है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने की संभावना है। गर्मी की तीव्रता फिलहाल थमी रहेगी। हालांकि, पांच अप्रैल को एक ब्रेक देखने को मिलेगा।2
- उत्तराखंड :केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारी1