logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इनामिया हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। मौके से 01 देशी तमंचा (.315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

6 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

इनामिया हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर

दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। मौके से 01 देशी तमंचा (.315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। मौके से 01 देशी तमंचा (.315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
    2
    आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
घायल बदमाश की पहचान नसीम पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया।
मौके से 01 देशी तमंचा (.315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदमाश ने बाजार मे दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या बाजार मे दहशत का माहौल। मुजफ्फरनगर थाना बहसुमा। थाना बहसुमा क्षेत्र रामराज चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 25,02,2026, दिन बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। और बाजार मे सन्नाटा हो गया बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाजार में सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश ने युवक पर लगातार पांच गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। मृतक की पहचान सुनील पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम रामराज ढाल के नीचे, जाटव चौक के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील घर का सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर के पास, एक सीने में और तीन कमर में मारी गई। पांच गोली लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास भगदड़ मच गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बहसुमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जनपद में मोर्चरी के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है दो साल पहले सुनील किसी महिला को भगा कर लाया था।आगे की कार्यवाही तहरीर आने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
    3
    बदमाश ने बाजार मे दिन दहाड़े एक  व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या बाजार मे दहशत का माहौल। 
मुजफ्फरनगर
थाना बहसुमा। थाना बहसुमा क्षेत्र रामराज चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 25,02,2026, दिन बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। और बाजार मे  सन्नाटा हो गया बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाजार में सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश ने युवक पर लगातार पांच गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।
मृतक की पहचान सुनील पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम रामराज ढाल के नीचे, जाटव चौक के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील घर का सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर के पास, एक सीने में और तीन कमर में मारी गई। पांच गोली लगने से  सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास भगदड़ मच गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बहसुमा थाना प्रभारी  प्रतिभा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची ओर शव को अपने  कब्जे में लेकर  आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए  जनपद में मोर्चरी  के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है दो साल पहले सुनील किसी महिला को भगा कर लाया था।आगे की कार्यवाही तहरीर आने पर व  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़–गाज़ीपुर राजमार्ग पर हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। जहानागंज बाज़ार से पूर्व और रोशनपुर से पहले भैंसही नदी के पुल के पास सड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा फेंका जा रहा है। प्लास्टिक, सड़ा हुआ कचरा और निर्माण मलबे का ढेर मुख्य मार्ग पर साफ देखा जा सकता है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही। इस गंदगी के कारण दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। आखिर इतना व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सफाई क्यों नहीं हो रही? जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब कौन लेगा? News96 की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। 📍 स्थान: आजमगढ़–गाज़ीपुर राजमार्ग 🎤 रिपोर्टर: अजय सेन 🎥 चैनल: News96
    1
    आजमगढ़–गाज़ीपुर राजमार्ग पर हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। जहानागंज बाज़ार से पूर्व और रोशनपुर से पहले भैंसही नदी के पुल के पास सड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा फेंका जा रहा है।
प्लास्टिक, सड़ा हुआ कचरा और निर्माण मलबे का ढेर मुख्य मार्ग पर साफ देखा जा सकता है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
इस गंदगी के कारण दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
आखिर इतना व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सफाई क्यों नहीं हो रही?
जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब कौन लेगा?
News96 की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
📍 स्थान: आजमगढ़–गाज़ीपुर राजमार्ग
🎤 रिपोर्टर: अजय सेन
🎥 चैनल: News96
    user_NEWS96
    NEWS96
    Newspaper publisher निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मऊ । घोसी तहसील क्षेत्र के धरौली स्थित सहकारी चीनी मिल को बन्द करने को लेकर पिछले कई दिनों से काफी उहा पोह की स्थित बनी हुई थी जिसको लेकर गन्ना किसानों में काफी आक्रोश भी था। जिसको लेकर पिछले दो दिन पूर्व किसानों ने चीनी मिल के बन्द होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के प्रयास से पुनः चीनी मिल पर पेराई का कार्य चालू भी हुआ लेकर कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मंगलवार की शाम को बंद हो गया। जिस पर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चीनी मिल के उपसभापति रजनीश राय ने मीडिया को बताया कि चीनी मिल के ब्यालऱ की स्थित ठीक नहीं है। इसी लिए चीनी मिल पर पेराई कार्य बंद है । लेकिन जिन किसानों का गन्ना आ रहा है उसे कांटे पर तौल होने के उपरांत उसे चीनी मिल के खर्चे पर गन्ना सठियांव चीनी मिल को भेजा जा रहा है। अब नए पेराई सत्र में मशीनों का नवीनीकरण करने के उपरांत चीनी मिल पुनः प्रारम्भ होगी। साथ ही उपसभापति रजनीश राय ने यह भी कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। यदि कोई परेशानी होती है तो उसको किसान स्वंय चीनी मिल के प्रबंधक को बताए उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
    3
    मऊ । घोसी तहसील क्षेत्र के धरौली स्थित सहकारी चीनी मिल को बन्द करने को  लेकर पिछले कई दिनों से काफी  उहा पोह की स्थित बनी हुई थी जिसको लेकर गन्ना किसानों में काफी आक्रोश भी था। जिसको लेकर पिछले दो दिन पूर्व किसानों ने चीनी मिल के बन्द होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के प्रयास से पुनः चीनी मिल पर पेराई का कार्य चालू भी हुआ लेकर कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मंगलवार की शाम को बंद हो गया। जिस पर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चीनी मिल के उपसभापति रजनीश राय ने मीडिया को बताया कि चीनी मिल के ब्यालऱ की स्थित  ठीक  नहीं है। इसी लिए चीनी मिल पर पेराई कार्य बंद है । लेकिन जिन किसानों का गन्ना आ रहा है उसे कांटे पर तौल होने के उपरांत उसे चीनी मिल के खर्चे पर गन्ना सठियांव चीनी मिल को भेजा जा रहा है। अब नए पेराई सत्र में मशीनों का नवीनीकरण करने के उपरांत चीनी मिल पुनः प्रारम्भ होगी। साथ ही उपसभापति रजनीश राय ने यह भी कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। यदि कोई परेशानी होती है तो उसको किसान स्वंय चीनी मिल के प्रबंधक को बताए उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑटो में लगभग 14 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑटो में लगभग 14 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर पड़ी रेड...! क्या बोले अखिलेश यादव...? जरूर सुनिए...! Akhilesh Yadav Dimple Yadav Uma Shankar Singh #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #maunews #BalliaNews #maupolice #maumahadev #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels
    1
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर पड़ी रेड...! क्या बोले अखिलेश यादव...? जरूर सुनिए...!
Akhilesh Yadav
Dimple Yadav
Uma Shankar Singh
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #maunews #BalliaNews #maupolice #maumahadev #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देवरिया ब्रेकिंग-* BJP नेता के स्कूल का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, स्कूल का एक टीचर छात्रा से क्लास में कर रहा अश्लील हरकत, छात्रा भी है इस प्रेमालाप में पूर्ण सहभागी वीडियो वायरल होने के बाद टीचर को स्कूल से निकाला गया, पथरदेवा कस्बे में स्थित है BJP नेता का स्कूल, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले का लिया संज्ञान।
    1
    देवरिया ब्रेकिंग-* BJP नेता के स्कूल का अश्लील वीडियो हुआ वायरल,
स्कूल का एक टीचर छात्रा से क्लास में कर रहा अश्लील हरकत, छात्रा भी है इस प्रेमालाप में पूर्ण सहभागी
वीडियो वायरल होने के बाद टीचर को स्कूल से निकाला गया,
पथरदेवा कस्बे में स्थित है BJP नेता का स्कूल,
पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले का लिया संज्ञान।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *नीट परीक्षा को लेकर बेटे ने की पिता की नृशंस हत्‍या, शव को ड्रम में छिपाया* लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथालॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त अक्षत की छोटी
    1
    *नीट परीक्षा को लेकर बेटे ने की पिता की नृशंस हत्‍या, शव को ड्रम में छिपाया*
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथालॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी।
पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना के वक्त अक्षत की छोटी
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.