ऊंचाहार:होली मिलने के बहाने गले लगकर जकड़ा और करा दिया हमला रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं-8742935637 ऊंचाहार , रायबरेली । पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने बड़ी साजिश की। होली मिलने के बहाने गले लगे और जकड़ कर हमला करवा दिया यही नहीं पीड़ित के साथ लूटपाट भी हुई है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई । मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकना का है । गांव निवासी गजेंद्र त्रिपाठी की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। उनका कहना है कि वह पड़ोस के गांव पूरे कुशल में होली मिलने गए थे । जहां से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे , तभी रास्ते में उसे कुछ लोग मिले और होली मिलने के लिए गले लगा दिया , उनके गले लगते ही उन्होंने उनको जकड़ लिया और मौका पाकर विपक्षी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया । उनके चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब उनकी जान बच पाई । आरोप है कि इस आपाधापी में उनके साथ लूटपाट भी की गई और उनके हाथ में पहनी हुई चांदी की मोटी चेन को छीन लिया गया । घटना के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, आरोपितों की तलाश जारी है।
ऊंचाहार:होली मिलने के बहाने गले लगकर जकड़ा और करा दिया हमला रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं-8742935637 ऊंचाहार , रायबरेली । पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने बड़ी साजिश की। होली मिलने के बहाने गले लगे और जकड़ कर हमला करवा दिया यही नहीं पीड़ित के साथ लूटपाट भी हुई है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई । मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकना का है । गांव निवासी गजेंद्र त्रिपाठी की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। उनका कहना है कि वह पड़ोस के गांव पूरे कुशल में होली मिलने गए थे । जहां से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे , तभी रास्ते में उसे कुछ लोग मिले और होली मिलने के लिए गले लगा दिया , उनके गले लगते ही उन्होंने उनको जकड़ लिया और मौका पाकर विपक्षी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया । उनके चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब उनकी जान बच पाई । आरोप है कि इस आपाधापी में उनके साथ लूटपाट भी की गई और उनके हाथ में पहनी हुई चांदी की मोटी चेन को छीन लिया गया । घटना के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, आरोपितों की तलाश जारी है।
- जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे अमेठियन मजरे शहरी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शुक्रवार को जगतपुर थाने में तहरीर देकर अपनी आपबीती बताई। तहरीर के अनुसार गांव की रहने वाली राजवती आठ बच्चों की मां है। उसने आरोप लगाया कि उसका पति गांव की ही एक महिला के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी नहीं निभाता, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति और उक्त महिला आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे वह भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जब जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Vinod Shrivastava1
- रायबरेली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भव्य **होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह** सूर्या होटल के सभागार में शाम को संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने रंगों, संस्कृति और सामाजिक एकता के माध्यम से सद्भावना का सुंदर संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष **अतुल कुमार गुप्ता**, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष **राकेश तिवारी**, नगर मजिस्ट्रेट **रामावतार**, खाद्य सुरक्षा अधिकारी **शेफाली रस्तोगी**, प्रदेश युवा मंत्री **सोनू वर्मा** एवं प्रदेश संगठन मंत्री **राज नारायण अग्रहरि** ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष **केके गुप्ता** ने समारोह का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में वेव डांस अकैडमी के बच्चों ने गणेश वंदना, होली एवं राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। स्टार मेकर प्रतियोगिता के विजेता **सत्येंद्र सिंह** एवं **संदीप जैन** ने देशभक्ति गीत "संदेशे आते हैं" गाया, जबकि दिव्यांग कलाकार **शबाब अली** ने "अरे द्वारपालो" एवं होली गीतों से माहौल को रंगीन बनाया। समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को **मनोज कुमार सोनकर स्मृति सम्मान** से नवाजा गया। इनमें सरोज सोनकर, चंद्रिका प्रसाद, सर्वेश सिंह, शुभम सोनकर, अलंकार शर्मा, विवेक मिश्रा, रिंकू जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, ओम प्रकाश सोनकर, मोहम्मद सऊद, सुनील साहू, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जय कृष्णा साहू, अमित साहू, बच्चन लाल गुप्ता, डॉ. एस.के. जैन, तारिक खान, शैलेंद्र अग्निहोत्री, रामशरण साहू, सुनील सिंह, डॉ. शशिकांत शर्मा, पूनम तिवारी, राकेश तिवारी, योगेंद्र दीक्षित आदि शामिल रहे। सम्मान प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष **प्रभाकर गुप्ता** एवं नगर अध्यक्ष केके गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष **संदीप बंसल** के नेतृत्व में व्यापारियों के हित, मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, खुदरा व्यापार मजबूत करने एवं बड़े घरानों/विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।3
- ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक में विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान समिति ने 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। रोहनिया किला परिसर में हुए इस कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश बहादुर सिंह ने की। बाबागंज के विधायक विनोद सरोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपनी ओर से 1,21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सलोन विधायक अशोक कोरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और 10,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।संस्था के अध्यक्ष बृजेश पासी और उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र पासी की देखरेख में आयोजित इस समारोह में नवदंपत्तियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। प्रत्येक जोड़े को बेड, आलमारी, बक्सा, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर, पानी की टंकी, परात, थाली, गिलास और एक विशेष ज्वेलरी सेट उपहार स्वरूप दिया गया। इस पुनीत कार्य में राम हरक फौजी, मथुरा प्रसाद, गंगाधर सरोज, राहुल राजभर, मुकेश चंद्र, पवन कुमार, राहुल प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। रोहनिया और आसपास के सर्व समाज के लोगों ने भी तन-मन-धन से इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब परिवारों को संबल प्रदान करते हैं और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं।1
- जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के झरहा गांव में एक युवक द्वारा नशे की हालत में 10 वर्षीय बालक को आग में धकेल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झरहा गांव निवासी संगीता पत्नी दिनेश ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उनके 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश कुमार को अपने मुर्गी फार्म पर मछली कटवाने के लिए ले गया था। आरोप है कि युवक अत्यधिक नशे में था और उसी दौरान उसने बालक को जल रही आग में धकेल दिया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गौरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि अस्पताल में एक बालक को लाया गया था, जिसके दोनों हाथ जले हुए थे। उसका उपचार किया गया है और हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब परिजनों ने आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1