Shuru
Apke Nagar Ki App…
*💥“अब लाइन लगने का झंझट खत्म,मोबाइल से बुकिंग पर मिलेगा गैस सिलेंडर”* - अब घर बैठे मोबाइल से करें आसान बुकिंग
Gajendra gupta
*💥“अब लाइन लगने का झंझट खत्म,मोबाइल से बुकिंग पर मिलेगा गैस सिलेंडर”* - अब घर बैठे मोबाइल से करें आसान बुकिंग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vk dj2
- महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन,देशव्यापी साइबर नेटवर्क ध्वस्त , पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, थाना साइबर क्राइम व थाना श्यामदेउरवां की संयुक्त पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया, अभियुक्तों के कब्जे से 318 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (लगभग ₹80 लाख कीमत), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 05 मोबाइल फोन, 05 मोटरसाइकिल तथा नकदी व फर्जी बिल/पर्चियां बरामद हुई हैं,गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा दी गई जानकारी1
- Maharajganj Uttar Pradesh me kammal bechane wale mobile lekar kammal dete the aaj un logo ki giraftari hue hai1
- Post by भगवन्त यादव1
- कंबल के बदले मोबाइल: महराजगंज पुलिस ने तोड़ी 80 लाख की साइबर फैक्ट्री, 5 शातिर गिरफ्तार महराजगंज। SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर क्राइम थाना और श्यामदेउरवा थाने की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 5 शातिर सदस्यों को परतावल नहर पटरी से गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। क्या है पूरा मामला? ADG गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन और DIG एस. चनप्पा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को ये कार्रवाई हुई। प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव और SO अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर गैंग को दबोचा। कैसे चलता था अपराध? पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरकार द्वारा IMEI ब्लॉक किए जाने के बाद गैंग ने नया तरीका निकाला। ये लोग गांव-गांव फेरी लगाकर कंबल-बर्तन के बदले पुराने मोबाइल इकट्ठा करते थे। फिर इन मोबाइलों को कोलकाता में एक साथी को बेच देते थे। वहां से ये फोन साइबर अपराधियों तक पहुंचते थे, जो मदरबोर्ड की IMEI से OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग करते थे। कौन-कौन गिरफ्तार? 1. विकेश कुमार, 25 वर्ष, लक्ष्मीपुर नया टोला, पूर्वी चंपारण 2. रमाकांत साहनी, 40 वर्ष, रोशनपुर सपहा, पूर्वी चंपारण 3. बृजबिहारी, 37 वर्ष, अजगरवा, मोतिहारी 4. मुन्ना कुमार, 23 वर्ष, लक्ष्मीपुर नया टोला, पूर्वी चंपारण - सरगना 5. रामदरश, 35 वर्ष, रोशनपुर सपहा, पूर्वी चंपारण सभी बिहार के रहने वाले हैं और 05.04.2026 से परतावल में डेरा डाले थे। क्या-क्या बरामद हुआ? - 318 एंड्रॉयड मोबाइल - कीमत करीब ₹80 लाख - 110 मोबाइल मदरबोर्ड - कीमत ₹1.10 लाख - 05 मोटरसाइकिल, 55 फर्जी बिल, ₹5700 नकद पुलिस का बयान SP शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर गैंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। IMEI और डेटा का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है। हवाला कनेक्शन की भी जांच चल रही है। जनता से अपील है कि पुराने मोबाइल सिर्फ अधिकृत दुकानों पर ही बेचें। टीम में शामिल: चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह, उ0नि0 अमित यादव, हे0कां0 प्रफुल्ल यादव, कां0 उमेश यादव, कां0 संतोष शर्मा, कां0 प्रमोद यादव।3
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- बाबा साहब की धूमधाम से मनाई गई 135 वीं जयंती, उपस्थित अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! #Maharajganj1
- गोरखपुर/कैम्पियरगंज। मछलीगांव, मोहम्मदपुर उर्फ हगना और गोपालगंज उर्फ हरनामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को ऐतिहासिक भव्य जुलूस निकाला गया। हजारों युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बालिकाओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र “जय भीम” के नारों और नीले झंडों से गूंज उठा। जुलूस गांव से निकलकर शनिचरहिया बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचा। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष, संविधान निर्माण और समानता के संदेश को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों पर चलने की अपील की। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह जलपान, शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से इंजीनियर सुरेन्द्र नाथ यादव, राजाराम निषाद, अरुण मिश्रा, प्रदीप कुमार नायक, परदेसी पासवान, अजय नायक, कमलेश मद्धेशिया उर्फ कोलाहल मद्धेशिया, अजय गिरी, त्रिभुवन भारती, शैलेश यादव, अभिषेक पासवान, सुरेमन भारती, अरविंद कन्नौजिया, मेवालाल भारती, बाबा चन्द्रभान दास, मुकेश कन्नौजिया और जय श्री प्रसाद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्रेयांस राय और पुलिस टीम की मुस्तैदी से आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।1