logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

8 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
8 hrs ago

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

More news from Neemuch and nearby areas
  • मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
    1
    मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    8 hrs ago
  • **नीमच; अफीम नीति के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया :!** **नारकोटिक्स दफ्तर का घेराव; अधिकारियों पर बाथरूम में रिश्वत लेने का आरोप** अफीम नीति 2026-27 के विरोध में नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ के सैकड़ों किसानों ने नीमच में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के दफ्तर का घेराव कर अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए। किसान मेसी शोरूम चौराहे पर जुटे। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद और राजकुमार अहीर के नेतृत्व में रैली टीवीएस शोरूम चौराहा, समता चौराहा, एलआईसी चौराहा और भूतेश्वर मंदिर से होते हुए राजस्व कॉलोनी स्थित सीबीएन दफ्तर पहुंची। किसानों ने दफ्तर के मुख्य गेट पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। किसान राजकुमार अहीर ने आरोप लगाया कि दफ्तर के बाथरूम में रिश्वत ली जाती है, मिठाई के डिब्बों में रिश्वत छिपाई जाती है और निफ्टी के दौरान अवैध वसूली होती है। उन्होंने मुखिया के जरिए किसानों के शोषण का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें नीति में छह बदलावों की मांग की गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती खेती की लागत, खराब मौसम और कड़े नियमों से उन्हें नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में मॉर्फिन मानक 4.4 से घटाकर 3.7 प्रतिशत करने की मांग की गई, ताकि रद्द हुए चीरे वाले पट्टे बहाल हो सकें। सीपीएस पद्धति में 90 किलो से अधिक औसत उत्पादन देने वाले किसानों को 5 आरी के बजाय 10 आरी का चीरा पट्टा देने की मांग भी रखी गई। किसानों ने 1997-98 से लंबित पात्र मामलों का निपटारा कर नए लाइसेंस जारी करने और अफीम का खरीद मूल्य 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तय करने की मांग की। उन्होंने खाद-बीज, बिजली और मजदूरी की बढ़ती दरों का हवाला दिया। ज्ञापन में डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 से बाहर करने की मांग भी की गई। किसानों का कहना है कि इसमें मॉर्फिन की मात्रा 0.02 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि इससे जेल और अदालतों के चक्कर काट रहे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।
    4
    **नीमच; अफीम नीति के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया :!**

**नारकोटिक्स दफ्तर का घेराव; अधिकारियों पर बाथरूम में रिश्वत लेने का आरोप**
अफीम नीति 2026-27 के विरोध में नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ के सैकड़ों किसानों ने नीमच में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के दफ्तर का घेराव कर अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए।
किसान मेसी शोरूम चौराहे पर जुटे। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद और राजकुमार अहीर के नेतृत्व में रैली टीवीएस शोरूम चौराहा, समता चौराहा, एलआईसी चौराहा और भूतेश्वर मंदिर से होते हुए राजस्व कॉलोनी स्थित सीबीएन दफ्तर पहुंची।
किसानों ने दफ्तर के मुख्य गेट पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। किसान राजकुमार अहीर ने आरोप लगाया कि दफ्तर के बाथरूम में रिश्वत ली जाती है, मिठाई के डिब्बों में रिश्वत छिपाई जाती है और निफ्टी के दौरान अवैध वसूली होती है। उन्होंने मुखिया के जरिए किसानों के शोषण का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन के बाद किसानों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें नीति में छह बदलावों की मांग की गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती खेती की लागत, खराब मौसम और कड़े नियमों से उन्हें नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन में मॉर्फिन मानक 4.4 से घटाकर 3.7 प्रतिशत करने की मांग की गई, ताकि रद्द हुए चीरे वाले पट्टे बहाल हो सकें। सीपीएस पद्धति में 90 किलो से अधिक औसत उत्पादन देने वाले किसानों को 5 आरी के बजाय 10 आरी का चीरा पट्टा देने की मांग भी रखी गई।
किसानों ने 1997-98 से लंबित पात्र मामलों का निपटारा कर नए लाइसेंस जारी करने और अफीम का खरीद मूल्य 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तय करने की मांग की। उन्होंने खाद-बीज, बिजली और मजदूरी की बढ़ती दरों का हवाला दिया।
ज्ञापन में डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 से बाहर करने की मांग भी की गई। किसानों का कहना है कि इसमें मॉर्फिन की मात्रा 0.02 प्रतिशत से कम है।
उन्होंने कहा कि इससे जेल और अदालतों के चक्कर काट रहे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन **दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग** **नीमच।** मंदसौर में पत्रकार कमलेश मोदी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले ने पत्रकार संगठनों में नाराजगी पैदा कर दी है। घटना के विरोध में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नाम एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 30 अक्टूबर को मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर अफीम किसानों के विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान INH न्यूज़ चैनल के पत्रकार कमलेश मोदी के साथ पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल और उनके पुत्र आदित्य पाटिल द्वारा कथित रूप से अभद्रता, धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। प्रेस क्लब ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करता है। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष राकेश मालवीय सहित मनीष बागड़ी, आनंद अहिरवार, गोपाल मेहरा, प्रवीण गोस्वामी, बबलू किलोरिया, मनोज मीणा, हेमंत मेहरा, धीरज नायक, शुभम नायक, पंकज मेनारिया सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    4
    पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
**दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग**
**नीमच।** मंदसौर में पत्रकार कमलेश मोदी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले ने पत्रकार संगठनों में नाराजगी पैदा कर दी है। घटना के विरोध में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नाम एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 30 अक्टूबर को मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर अफीम किसानों के विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान INH न्यूज़ चैनल के पत्रकार कमलेश मोदी के साथ पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल और उनके पुत्र आदित्य पाटिल द्वारा कथित रूप से अभद्रता, धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया।
प्रेस क्लब ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करता है।
संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष राकेश मालवीय सहित मनीष बागड़ी, आनंद अहिरवार, गोपाल मेहरा, प्रवीण गोस्वामी, बबलू किलोरिया, मनोज मीणा, हेमंत मेहरा, धीरज नायक, शुभम नायक, पंकज मेनारिया सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • NEWS:- पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन,दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग मनासा। मंदसौर में INH न्यूज़ चैनल के पत्रकार कमलेश मोदी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नाम एडिशन एसपी हेमलता अग्रवाल को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 30 अक्टूबर 2026 को मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर अफीम किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार कमलेश मोदी के साथ पूर्व विधायक नवकृष्णा पाटिल एवं उनके पुत्र आदित्य पाटिल द्वारा कथित रूप से अभद्रता, धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। जिला युवा प्रेस क्लब ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात है। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार संगठन चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर जिला युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश मालवीय, मनीष बागड़ी, आनन्द अहिरवार, गोपाल मेहरा, प्रवीण गोस्वामी, बबलू किलोरिया,मनोज मीणा, हेमंत मेहरा, धीरज नायक, शुभम नायक, पंकज मेनारिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    1
    NEWS:- पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन,दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
मनासा। मंदसौर में INH न्यूज़ चैनल के पत्रकार कमलेश मोदी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नाम एडिशन एसपी हेमलता अग्रवाल को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 30 अक्टूबर 2026 को मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर अफीम किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार कमलेश मोदी के साथ पूर्व विधायक नवकृष्णा पाटिल एवं उनके पुत्र आदित्य पाटिल द्वारा कथित रूप से अभद्रता, धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया।
जिला युवा प्रेस क्लब ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात है।
संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार संगठन चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। 
इस अवसर पर जिला युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश मालवीय, मनीष बागड़ी, आनन्द अहिरवार, गोपाल मेहरा, प्रवीण गोस्वामी, बबलू किलोरिया,मनोज मीणा, हेमंत मेहरा, धीरज नायक, शुभम नायक, पंकज मेनारिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्तौडगढ : सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गाडरी से सीधी वार्तालाप राशमी उपखंड क्षेत्र के पावली पंचायत से करिथडा गांव से सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गाडरी जो अपनी पूरी पंचायत के गांव में जाकर लोगों से कर रहें अपील हैं उनका कहना है कि मैं पावली पंचायत के मुख्य मार्गों पर रोड लाइट, सर्किल लाइट, पानी की व्यवस्था, सड़क की व्यवस्था आदि निम्न समस्याओं का समाधान करूंगा ,करिथडा गांव के कम से कम एक दर्जन ग्रामीण उनके साथ लगे हुए हैं बद्रीलाल गाडरी ,अम्बा लाल,भेरुलाल, रंगलाल ,सुरेश ,राजू, भैरु लाल,देवीलाल, गोपाललाल, देवीलाल, पप्पू ,राहुल ,पुष्कर ,पवन आदि उनके साथ कंधे से कंधे लगाकर पंचायत के हर घर में जाकर वोट की अर्जी लगा रहे हैं
    1
    चित्तौडगढ : सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गाडरी से सीधी वार्तालाप
राशमी उपखंड क्षेत्र के पावली पंचायत से  करिथडा गांव से सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गाडरी जो अपनी पूरी पंचायत के गांव में जाकर  लोगों से कर रहें अपील हैं उनका कहना है कि मैं पावली पंचायत के मुख्य मार्गों पर रोड लाइट, सर्किल लाइट, पानी की व्यवस्था, सड़क की व्यवस्था आदि निम्न समस्याओं का समाधान करूंगा ,करिथडा गांव के कम से कम एक दर्जन ग्रामीण उनके साथ लगे हुए हैं बद्रीलाल गाडरी ,अम्बा लाल,भेरुलाल, रंगलाल ,सुरेश ,राजू, भैरु लाल,देवीलाल, गोपाललाल, देवीलाल, पप्पू ,राहुल ,पुष्कर ,पवन आदि उनके साथ कंधे से कंधे लगाकर पंचायत के हर घर में जाकर वोट  की अर्जी लगा रहे हैं
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पंचायतीराज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा, ईवीएम एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर निर्वाचन के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृतीय चरण के मतदान के लिए तैयार की जा रही ईवीएम का निरीक्षण कर उनकी तैयारी, उपलब्धता एवं व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के सुरक्षित संधारण, मतगणना कक्ष की तैयारियों, मतदान दलों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं। ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण करने तथा शेष तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, चुनाव विशेषाधिकारी रवींद्र मेघवाल, प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा, यूआईडी से अंशुल आमेरिया सहित निर्वाचन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पंचायतीराज आम चुनाव-2026

तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा, ईवीएम एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर निर्वाचन के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृतीय चरण के मतदान के लिए तैयार की जा रही ईवीएम का निरीक्षण कर उनकी तैयारी, उपलब्धता एवं व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के सुरक्षित संधारण, मतगणना कक्ष की तैयारियों, मतदान दलों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं। ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण करने तथा शेष तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, चुनाव विशेषाधिकारी रवींद्र मेघवाल, प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा, यूआईडी से अंशुल आमेरिया सहित निर्वाचन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पत्नी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पति ने भी रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत, पेश की प्रेम और समर्पण की अनूठी मिसाल चित्तौड़गढ़। भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से मातृशक्ति द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले के गोविंद सोनी ने इस परंपरा को प्रेम, समानता और आपसी समर्पण का अनूठा संदेश देते हुए अपनी पत्नी लाली देवी सोनी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए पूरा दिन बिना अन्न ग्रहण किए व्रत रखकर एक अलग मिसाल पेश की। गोविंद सोनी, पिता बंशीलाल सोनी ने विचार किया कि जब वर्षों से महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और मंगलमय जीवन के लिए श्रद्धापूर्वक करवा चौथ का व्रत करती आ रही हैं, तो पति भी अपनी पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए यह व्रत क्यों न करें। इसी सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने अपनी पत्नी लाली देवी सोनी के साथ युगल दंपति के रूप में करवा चौथ का व्रत किया। दोनों ने प्रातः सूर्योदय से पहले उठकर नित्य कर्म के बाद पवित्र जलाशय में स्नान, दान-पुण्य, देवपूजन, तुलसी माता की पूजा, गो-ग्रास सेवा, पक्षियों के लिए परिंडे में जल और दाना रखने सहित धार्मिक एवं सेवा कार्य किए। इसके बाद माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर दिनचर्या में संलग्न हुए। गोविंद सोनी ने पूरे दिन अन्न ग्रहण किए बिना व्रत की पालना की। इस दौरान उन्होंने सत्य बोलने, झूठ से दूर रहने, बड़ों का सम्मान करने, असहाय लोगों की सेवा करने तथा परिवार में प्रेम, स्नेह और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया। सायंकाल चंद्रदेव के दर्शन होने पर दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। करवा में जल लेकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद सोनी एस्ट्रोलॉजर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में भी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से सक्रिय हैं। वे पेड़-पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने, जल संरक्षण, प्लास्टिक थैलियों से मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न राज्यों एवं देश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में भी उन्होंने कई डिप्लोमा, डिग्री एवं प्रशंसा पत्र हासिल किए हैं। करवा चौथ पर पति द्वारा पत्नी के लिए व्रत रखना केवल एक धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और समान जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। गोविंद सोनी और लाली देवी सोनी की इस पहल को इसी भावना के रूप में देखा जा रहा है। संदेश: पति-पत्नी का रिश्ता केवल एक-दूसरे के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख, स्वास्थ्य, सम्मान और खुशहाली के लिए साथ निभाने का नाम है।
    4
    पत्नी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पति ने भी रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत, पेश की प्रेम और समर्पण की अनूठी मिसाल
चित्तौड़गढ़। भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से मातृशक्ति द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले के गोविंद सोनी ने इस परंपरा को प्रेम, समानता और आपसी समर्पण का अनूठा संदेश देते हुए अपनी पत्नी लाली देवी सोनी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए पूरा दिन बिना अन्न ग्रहण किए व्रत रखकर एक अलग मिसाल पेश की।
गोविंद सोनी, पिता बंशीलाल सोनी ने विचार किया कि जब वर्षों से महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और मंगलमय जीवन के लिए श्रद्धापूर्वक करवा चौथ का व्रत करती आ रही हैं, तो पति भी अपनी पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए यह व्रत क्यों न करें। इसी सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने अपनी पत्नी लाली देवी सोनी के साथ युगल दंपति के रूप में करवा चौथ का व्रत किया।
दोनों ने प्रातः सूर्योदय से पहले उठकर नित्य कर्म के बाद पवित्र जलाशय में स्नान, दान-पुण्य, देवपूजन, तुलसी माता की पूजा, गो-ग्रास सेवा, पक्षियों के लिए परिंडे में जल और दाना रखने सहित धार्मिक एवं सेवा कार्य किए। इसके बाद माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर दिनचर्या में संलग्न हुए।
गोविंद सोनी ने पूरे दिन अन्न ग्रहण किए बिना व्रत की पालना की। इस दौरान उन्होंने सत्य बोलने, झूठ से दूर रहने, बड़ों का सम्मान करने, असहाय लोगों की सेवा करने तथा परिवार में प्रेम, स्नेह और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
सायंकाल चंद्रदेव के दर्शन होने पर दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। करवा में जल लेकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
गोविंद सोनी एस्ट्रोलॉजर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में भी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से सक्रिय हैं। वे पेड़-पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने, जल संरक्षण, प्लास्टिक थैलियों से मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न राज्यों एवं देश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में भी उन्होंने कई डिप्लोमा, डिग्री एवं प्रशंसा पत्र हासिल किए हैं।
करवा चौथ पर पति द्वारा पत्नी के लिए व्रत रखना केवल एक धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और समान जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। गोविंद सोनी और लाली देवी सोनी की इस पहल को इसी भावना के रूप में देखा जा रहा है।
संदेश: पति-पत्नी का रिश्ता केवल एक-दूसरे के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख, स्वास्थ्य, सम्मान और खुशहाली के लिए साथ निभाने का नाम है।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रेलवे के नियम में हुआ बदलाव, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग सॉकेट ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करने को लेकर रेलवे ने एक बहुत बड़ा और सख्त नियम बनाया है। अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के सभी चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। यह कड़ा कदम हाल ही में हुए एक खतरनाक हादसे के बाद उठाया गया है। कुछ दिन पहले ट्रेन के अंदर चार्जिंग पर लगे एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया था। जांच में सामने आया कि यह हादसा रात के वक्त चार्जिंग पॉइंट चालू रहने की वजह से हुआ था। यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को यह आदेश दे दिया है कि रात के समय चार्जिंग प्लग बंद किए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और औचक चेकिंग भी होगी। नियमों की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आइए इस लेख में इसी नियम से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं।
    1
    रेलवे के नियम में हुआ बदलाव, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग सॉकेट
ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करने को लेकर रेलवे ने एक बहुत बड़ा और सख्त नियम बनाया है। अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के सभी चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। यह कड़ा कदम हाल ही में हुए एक खतरनाक हादसे के बाद उठाया गया है। कुछ दिन पहले ट्रेन के अंदर चार्जिंग पर लगे एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया था। जांच में सामने आया कि यह हादसा रात के वक्त चार्जिंग पॉइंट चालू रहने की वजह से हुआ था।
यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को यह आदेश दे दिया है कि रात के समय चार्जिंग प्लग बंद किए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और औचक चेकिंग भी होगी। नियमों की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आइए इस लेख में इसी नियम से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.