Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में दबंगों का आतंक, ढाबे के बाहर मारपीट ➡️एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीटा ➡️घायल तीनों को जिला अस्पताल उरई में भर्ती ➡️मारपीट की वारदात CCTV में कैद ➡️डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Dev Patel
जालौन में दबंगों का आतंक, ढाबे के बाहर मारपीट ➡️एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीटा ➡️घायल तीनों को जिला अस्पताल उरई में भर्ती ➡️मारपीट की वारदात CCTV में कैद ➡️डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में दबंगों का आतंक, ढाबे के बाहर मारपीट ➡️एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीटा ➡️घायल तीनों को जिला अस्पताल उरई में भर्ती ➡️मारपीट की वारदात CCTV में कैद ➡️डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी1
- Post by Sandeep_says1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने तथा अवशेष किसानों की शीघ्र रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन ईको पार्क, माती में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक लगभग 63 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए । जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराएं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस व्यवस्था का लाभ मिल सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित ऐप के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि पंचायत सहायकों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें, जिससे जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कर किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश गुप्ता, एसीएमओ सुखलाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि, पंचायत सहायक, कृषि विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।1
- कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:00 बजे थाना डेरापुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डूडीवरी को जाने वाले बंबा से लगभग 100 मीटर दक्षिण की तरफ एक सूखे नाले में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि शव अधजली अवस्था में है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव के अधजले होने के कारण पहचान करने में काफी कठिनाई हो रही है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिए के युवक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें: प्रभारी निरीक्षक, थाना डेरापुर: 9454403695 क्षेत्राधिकारी, डेरापुर: 9454401472 पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना की असल वजह साफ़ हो पाएगी।1
- ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, सीडीओ ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश कानपुर देहात, 16 मार्च। शैक्षिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय और पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के क्रियान्वयन, अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार संबंधी जानकारी तथा ज्ञानवर्धक साहित्य आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया और साक्षर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए। साथ ही बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, सामान्य ज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी जानकारी सहित अन्य उपयोगी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों और ग्रामीणों को इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी पहल युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता में जो अंतर है, उसे कम करने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पंचायती राज, शिक्षा और पुस्तकालय विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।1
- कानपुर देहात, डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में अब हृदय रोगियों के लिए ईसीजी (ECG) जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर देहात के सभी पांच सरकारी अस्पतालों में यह सेवा उपलब्ध है और अब डेरापुर सीएचसी में भी मरीज ईसीजी जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सांस फूलना, सीने में दर्द या हृदय से संबंधित कोई परेशानी हो, वे तत्काल सीएचसी डेरापुर आकर जांच करा सकते हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जरूरत पड़ने पर इश्टेमिक ग्रुप कार्डियोलॉजी, कानपुर से संपर्क कर मरीज को उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली महंगी दवाएं, जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत निजी अस्पतालों में लगभग 16 हजार रुपये तक होती है। उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मामलों में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज समय रहते अस्पताल पहुंच जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में भी उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।1
- ललितपुर - मामला ललितपुर की तालबेहट तहसील का है जहां लेखपाल दीपेश सिंह कई दिनों से एक व्यक्ति से 5000 की रिश्वत मांग रहे थे । आज मौके पर पहुंची ऐंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल दीपेश सिंह को 5000 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वीडियो देखकर आप जान जाएंगे रंगे हाथों क्यों कहा जाता है । दीपेश सिंह मूलतः जनपद जालौन के ग्राम-रूरा के निवासी है एंटी करप्शन टीम ने इनके प्राइवेट सहयोगी सत्यम साहू को भी गिरफ्तार किया है । सरकार को यह जो अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ दलाली और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सहयोगी लगाते है इनपर सख्त नियम बनाने की जरूरत है । बाकी आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है ।1