Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही का खामियाजा: अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से मजदूर की जान गई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन का काम चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी धरक गई, जिससे एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई।
एस एस मिडिया अलवर
लापरवाही का खामियाजा: अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से मजदूर की जान गई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन का काम चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी धरक गई, जिससे एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई।
More news from Rajasthan and nearby areas
- सतना में एंबुलेंस मरीजों के लिए खतरे से खाली नहीं, एंबुलेंस मेंटिनेंस के नाम पर प्रशासन को ठेंगा सतना। एंबुलेंस संविदाकार का आतंक जारी है। इन्हें सिर्फ अपनी कमाई से मतलब है। मरीजों की जान से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। शुक्रवार की शाम एक एंबुलेंस में कुपोषण से गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे को रीवा रेफर किया गया। और जिस एंबुलेंस से मासूम को रेफर किया गया उसमें गेट नहीं बंद होता सकता था। एंबुलेंस में तारबाड़ी करके गेट को बंद किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस के अंदर लाइट भी बंद थी। यानी अंधेरे में मासूम को रीवा ले जाया गया। मेंटीनेंस के नाम पर एंबुलेंस संविदाकार केवल अपना कोरम पूरा कर रहे हैं। वही दूसरी ओर मरीजों के जान से सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके पूर्व में रामनगर से रेफर मरीज को जिला अस्पताल जिस एंबुलेंस से लाया गया था। उसका भी गेट खोलने के लिए चालक को खिड़की से अंदर जाना पड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की ये बड़ी लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा बनकर सामने आएगी।1
- 22 अप्रैल बुधवारको को मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ बहन फूलों देवी नेताम अपने राजस्थान के दो दिवसीय पारिवारिक दौरे के उपरांत परिवार के साथ जयपुर पधारी इस अवसर पर सांसद महोदय फूलों देवी नेताम जी अपने परिवार के साथ मेरे जयपुर निवास सी स्कीम पर भी पधारी जहां पर सांसद महोदय फूलों देवी नेताम जी का और परिवारजनों का साफे बांधकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया फूलों देवी नेताम लगातार दूसरी बार सांसद हैं छत्तीसगढ़ से शुक्रिया सांसद महोदय.......... आबिद कागजी नेशनल कोऑर्डिनेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग मध्य प्रदेश प्रभारी ================= पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग1
- मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र अलवर की खबर जानने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें 🙏🙏🙏1
- बांदीकुई सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला डॉक्टर पर आरोप लगाया है जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने मरीज के साथ है अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की है इसके बाद साथी मेरीजो मैं रोज व्याप्त है और महिला डॉक्टर अपना चेंबर छोड़कर भारतीय नजर आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- अलवर के माधगढ़ की घटना कालूराम रबारी के सर में फंसा दूध का कैन ग्रामीणों ने दिखाई शूज बूझ केन को काटकर बाहर निकाल घनी मत रहेगी कालूराम सुरक्षित है1
- बांदीकुई।।चांदेरा गांव में सांवा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। कोलवा थाना क्षेत्र के चांदेरा गांव में शुक्रवार को सांवा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। युवक कालेश्वर गांव में ईंट खाली करने गए थे आते वक्त नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई ।चांदेरा के प्रशासक मनसुख गुर्जर ने शाम 5 बजे घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की। गांव के कुछ युवकों ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। कोलवा पुलिस ने शवों को बसवा अस्पताल भेजा।दोनों तैरना नहीं जानते थे।सरपंच मनसुख गुर्जर के अनुसार मृतकों में से दोनों युवक तैरना नहीं जानता था। दोनों युवक नदी में लगभग 15 से 30 फीट की गहराई में चले गए थे। मृतकों की पहचान नवरत्न और गिर्राज जाति कोली गांव गुलाना के के रूप में हुई है।नवरत्न और गिर्राज मजदूरी का काम करते थे। वे ईंट भट्टे से ईंट खाली करने के लिए गए थे और वापस घर नहीं लौटे। उनके परिवार का भरण-पोषण इसी मजदूरी से होता था।1
- शहरी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में आज जोधपुर शहर के नई सड़क चौराहे स्थित राजीव गांधी स्मारक पर “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत कांग्रेस एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन एकत्रित हुए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में देरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं झाबरसिंह खरा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन स्थल पर माहौल काफी गरम रहा और “लोकतंत्र बचाओ”, “समय पर चुनाव कराओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शैलजा परिहार, जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा अब्दुल करीम जोनी, हेमसिंह (महा मंदिर ब्लॉक अध्यक्ष), बबलू सोलंकी (NSUI जिला अध्यक्ष), जगदीश पंवार, भरत आसेरी, इरफान बेली, इलियास मोहम्मद, पूर्ण प्रकाश मेघवाल (मंडल अध्यक्ष), सुरेश सागर, रमेश भारती,ओमप्रकाश मेघवाल, रमेश चौहान, यशदीप कच्छावा, ऋषि गहलोत, कुलदीप मरवण,महेश सोलंकी, भूपेंद्र बोस, श्रीराम मेघवाल, किरण नवल,सीता चौधरी, बाबू देवी मेघवाल,शबनम,नरेंद्र शर्मा, राजा बाबू कल्ला,फरजाना जी, जफ़र खान सिंधी, मोनालिसा, ममता बारूपाल, संतोष सोनी, शेर बनो,कौशल्या अग्रवाल, हमीदा बानो, तुलसी सुथार, सुमन प्रजापत, प्रदीप पंवार, राजेंद्र राजपुरोहित, नेपसा परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला अध्यक्ष शैलजा परिहार ने अपने-अपने वक्तव्य में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर चुनाव आवश्यक हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आमजन के अधिकारों का हनन हो रहा है। इस मौके पर जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी लक्ष्मण परिहार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समय पर चुनाव नहीं कराए जाने से युवाओं और आमजन में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि लोकतंत्र के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- तिजारा : गर्ल्स कॉलेज निर्माण को लेकर उठी पुनर्वास की मांग तिजारा क्षेत्र में प्रस्तावित गर्ल्स कॉलेज के निर्माण को लेकर जहां आमजन में खुशी का माहौल है, वहीं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा भी सामने आने लगा है। स्थानीय लोगों ने तिजारा विधायक बालक नाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, जिस भूमि पर कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, उसके आसपास करीब 30-40 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस बस्ती में निवास कर रहे हैं और उनके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक खातों सहित सभी दस्तावेज इसी पते के हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद, एसडीएम तथा विधायक से मांग की है कि इन परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉलेज स्थल के पास नगर परिषद की लगभग 10 से 15 बीघा खाली जमीन उपलब्ध है, जिसे प्लॉट के रूप में आवंटित कर इन परिवारों को बसाया जा सकता है यदि ऐसा किया जाता है तो एक ओर जहां गर्ल्स कॉलेज के निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बसे गरीब परिवारों को भी स्थायी आवास मिल सकेगा।1