बीना रिपोर्टर राजेश बबेले श्रीराम मंदिर से छत्र और धनुष-बाण चोरी हुए थे चोरी: लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार तक चोर नहीं पकड़े गए, तो वे आमरण अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर देंगे। श्रीराम मंदिर से छत्र और धनुष-बाण चोरी हुए थे चोरी: पुजारी बोले- चोरी 6 लाख की, पुलिस ने 90 हजार दर्ज किए, ज्ञापन सौंपा राजेश बबेले बीना।विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।मंगलवार तक चोर नहीं पकड़े गए, तो वे आमरण अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर देंगे। उल्लेखनीय है कि छोटी बजरिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर में 5-6 अप्रैल की रात को चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर से भगवान राम दरबार के चांदी के छत्र और चांदी का धनुष-बाण पार कर दिया।इस घटना से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। *नारायण शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं* मंदिर से कुल 9 चांदी के छत्र और धनुष-बाण चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी प्रेम नारायण शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।उनका कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट में चोरी की रकम सिर्फ 90 हजार रुपए लिखी है, जबकि नुकसान 5 से 6 लाख का हुआ है। *दूरी को लेकर भी विवाद* पुजारी ने बताया कि पुलिस ने कागजों में थाने से मंदिर की दूरी 6 किलोमीटर लिख दी है, जबकि पास की पुलिस चौकी वहां से सिर्फ 500 मीटर और मुख्य थाना 4 किलोमीटर दूर है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक चोर नहीं पकड़े गए, तो वे आमरण अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर देंगे। *शहर की सुरक्षा पर चिंता* पंडित दशरथ पुरोहित ने कहा कि शहर में चोरियां बढ़ रही हैं। जब भगवान का मंदिर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता के घर और दुकानें कैसे सुरक्षित रहेंगी? *इस दौरान ये सब रहे मौजूद* सुनील सिरोठिया, पंडित दशरथ पुरोहित, सतीश तिवारी, मुरारी गोस्वामी, रामकिशन अहिरवार, मोहिनी कश्यप, ममता अहिरवार, कविता नाहर,आदि बड़ी संख्या में ज्ञापन देने में हिंदू संगठनों के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।

- मिलने को तो समुंदर काम है1
- वंदे मातरम् विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पार्षद का पुतला दहन इंदौर के मुसाखेड़ी राम मंदिर चौराहे पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्षद पर “वंदे मातरम्” नहीं बोलने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे राष्ट्र सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में विधानसभा 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में वार्ड 54 के पार्षद महेश वासवाल, मंडल अध्यक्ष उमेश मांगरोल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नारायणी बरेठा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शेखर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और अंत में “वंदे मातरम्” का गायन किया5
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- शुक्रवार को महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहिनी कश्यप के नेतृत्व में तहसील परिसर में पुलिस अधीक्षक के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सोपा गया। मोहिनी कश्यप ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान तथा महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार के निर्देशानुसार, पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें प्रदेश एवं जिला सागर में महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीडन, मानसिक प्रताड़ना तथा साइबर अपराध की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि परिलक्षित हो रही है।जनहित, महिला सुरक्षा तथा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि इन निरंतर बढ़ती घटनाओं के कारण महिलाओं, किशोरियों एवं छात्राओं में भय, असुरक्षा तथा अविश्वास का वातावरण निर्मित हो रहा है। यदि समय रहते प्रभावी, सवेदनशील एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति नकारात्मक संदेश जाएगा और पीड़ित महिलाओं का न्याय व्यवस्था से विश्वास कमजोर होगा। इस मौके पर विशेष रूप से इंदर यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अनुराग ठाकुर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,अजय प्रताप सिंह, अशोक परिहार, प्रमोद राय, देवेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट कृष्णा कैथोरिया,ममता अहिरवार, कविता नाहर, रामकिशन अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार, एडवोकेट प्रभात व्यास, पीयूष तिवारी, सुखलाल बाबू, शहजाद खान, ओम प्रकाश पासु, मोतीलाल अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, नजीर चौधरी, सुरेश सेन, आदि उपस्थित थे1
- बीना में सड़क क्रासिंग कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक का पैर टूटा बीना। बीना के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क क्रॉसिंग कर रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अफजल पिता साबिर खान (25) निवासी शिवाजी वार्ड बीना जो अपनी बाइक से सर्वोदय चौराहे से गांधी चौराहा तरफ जा रहा था तभी हनुमान मंदिर के सामने डिवाइड के बीच सड़क से क्रासिंग कर रहा था तभी गांधी चौराहा से सर्वोदय चौराहे तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीएच 0988 के चालक ने तेज और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार का एक पैर कट गया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए हुए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन हो रहे हादसे लोगों का कहना है कि शहर में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। आए दिन भारी वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया1
- Post by Vikas Soni1
- Post by Shailesh Shrivastava4
- ग्यारसपुर के किसानों का प्रदर्शन, तुलाई केंद्र की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई। 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के किसान भाइयों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने ग्यारसपुर मुख्यालय एवं अम्बर क्षेत्र में उपार्जन तुलाई केंद्र स्थापित करने की मुख्य मांग रखी। किसानों का कहना है कि ग्यारसपुर को अब तक गेहूं तथा चना–मसूर दोनों ही उपार्जन केंद्रों से वंचित रखा गया है, जिसके कारण उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थानीय स्तर पर तुलाई केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े और उन्हें समय पर उचित मूल्य मिल सके। इस ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, अटारीखेजरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शंकरदयाल शर्मा, जगन्नाथ अहिरवार, महेंद्र सिंह ओलिंजा, होकम कुशवाहा, बबलू रघुवंशी, मोहन लोधी, रामदयाल कोरी, प्रेम सिंह, कल्याण सिंह यादव, आकाश यादव, हरेंद्र यादव, रघुवीर यादव, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।3
- सूचना आने बाली 14 अप्रैल से 20 तक ग्राम कंचनपुर कचरा में श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन होने जाए जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित हैं यज्ञ में सम्मिलित हूं एवं योगदान दें दिये गए नबर पर आप सहयोग कर सकते है 74895149514
- वैशाख के महीने में इस वर्ष भी हरसूद में दो अलग-अलग स्थान पर गणगौर महोत्सव होने जा रहा है। दोनों स्थानों पर तैयारियां जोरों शोरों से है।1