logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के जिद में युवती चढ़ी हाई टेंशन विद्युत पोल पर, सूचना पाते ही पहुंची पुलिस जौनपुर जिला के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर को हाईटेंशन पोल पर एक युवती दिखाई दी।जिसें देखते हीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया एक युवती प्रेमी से शादी करने के जिद में हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गयी। सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस पहुंच गई। समझा बुझाकर युवती को नीचे उतारा । यह देखते-ही-देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी

4 hrs ago
user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
b539d7e9-b3c1-4f62-89e4-dbfb33f59842

शादी के जिद में युवती चढ़ी हाई टेंशन विद्युत पोल पर, सूचना पाते ही पहुंची पुलिस जौनपुर जिला के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर को हाईटेंशन पोल पर एक युवती दिखाई दी।जिसें देखते हीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया एक युवती प्रेमी से शादी करने के जिद में हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गयी। सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस पहुंच गई। समझा बुझाकर युवती को नीचे उतारा । यह देखते-ही-देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही।
बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”
    1
    “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”
    user_Vikas Mishra
    Vikas Mishra
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मोबाइल कवर के पीछे नोट रखना खतरनाक हो सकता है। फोन इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान गर्म होता है और कवर में नोट होने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन ओवरहीट होकर बैटरी खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए फोन कवर में नोट न रखें।
    1
    मोबाइल कवर के पीछे नोट रखना खतरनाक हो सकता है। फोन इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान गर्म होता है और कवर में नोट होने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन ओवरहीट होकर बैटरी खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए फोन कवर में नोट न रखें।
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    1
    प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली  संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की।
इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है।
*संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आसपुर देवसरा। पूर्व में गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आसपुर देवसरा पुलिस मुकदमा में फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने राम सुंदर पुत्र संतराम निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को विनायक कोल्ड स्टोर दाऊदपुर से गिरफ्तार किया गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है उसे जेल भेज दिया गया है।
    1
    आसपुर देवसरा।  पूर्व में गोकशी के मुकदमे में  फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आसपुर देवसरा पुलिस मुकदमा में फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने राम सुंदर पुत्र संतराम निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को विनायक कोल्ड स्टोर दाऊदपुर से गिरफ्तार किया गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था  जिसकी गिरफ्तारी की गई है उसे जेल भेज दिया गया है।
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के नंदगांव स्थित ढाबा नंदगांव में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूत्रधार और आयोजक ढाबा नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ.पल्लवी कौशल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी कौशल ने कहा कि ढाबा नंदगांव पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और यहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपने हक के लिए खड़ी होती हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है। संपत पाल के संघर्षों और उनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म भी बनाई गई थी, जिसने देश और दुनिया में महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सामने रखा। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं नीलम दीदी ने महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समा बांधा। बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक ‘राई’ बुंदेली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा बिरहा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू श्री कृष्ण की जुगलबंदी ने लोक संगीत की खूबसूरत झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का उस समय लगा जब लखनऊ से आए प्रसिद्ध जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी जादूगरी की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि समाज में अब महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर सुल्तानपुर और जौनपुर के महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और जिले के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कुल मिलाकर चांदा नंदगांव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी देकर गया।
    4
    सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के नंदगांव स्थित ढाबा नंदगांव में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की सूत्रधार और आयोजक ढाबा नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ.पल्लवी कौशल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी कौशल ने कहा कि ढाबा नंदगांव पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और यहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपने हक के लिए खड़ी होती हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है। संपत पाल के संघर्षों और उनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म भी बनाई गई थी, जिसने देश और दुनिया में महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सामने रखा।
वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं नीलम दीदी ने महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी मजबूत होगा।
इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समा बांधा। बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक ‘राई’ बुंदेली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा बिरहा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू श्री कृष्ण की जुगलबंदी ने लोक संगीत की खूबसूरत झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का उस समय लगा जब लखनऊ से आए प्रसिद्ध जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी जादूगरी की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि समाज में अब महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर सुल्तानपुर और जौनपुर के महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और जिले के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
कुल मिलाकर चांदा नंदगांव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी देकर गया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.