Shuru
Apke Nagar Ki App…
"भागते—भागते थक गया आरोपी, खत्म हुआ फरारी का खेल आसपुर देवसरा पुलिस ने दबोचा." आसपुर देवसरा। पूर्व में गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आसपुर देवसरा पुलिस मुकदमा में फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने राम सुंदर पुत्र संतराम निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को विनायक कोल्ड स्टोर दाऊदपुर से गिरफ्तार किया गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है उसे जेल भेज दिया गया है।
अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
"भागते—भागते थक गया आरोपी, खत्म हुआ फरारी का खेल आसपुर देवसरा पुलिस ने दबोचा." आसपुर देवसरा। पूर्व में गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आसपुर देवसरा पुलिस मुकदमा में फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने राम सुंदर पुत्र संतराम निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को विनायक कोल्ड स्टोर दाऊदपुर से गिरफ्तार किया गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है उसे जेल भेज दिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,1
- आसपुर देवसरा। पूर्व में गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आसपुर देवसरा पुलिस मुकदमा में फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने राम सुंदर पुत्र संतराम निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को विनायक कोल्ड स्टोर दाऊदपुर से गिरफ्तार किया गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है उसे जेल भेज दिया गया है।1