Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री नारायण सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित जम्मू एंड कश्मीर रेजिडेंट कार्यालय से अपनी सेवाएं पूरी कर ली हैं और अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे बिलासपुर सेवक सभा, दिल्ली के भी सदस्य हैं।
BCHANDEL
श्री नारायण सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित जम्मू एंड कश्मीर रेजिडेंट कार्यालय से अपनी सेवाएं पूरी कर ली हैं और अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे बिलासपुर सेवक सभा, दिल्ली के भी सदस्य हैं।
More news from North West Delhi and nearby areas
- सादड़ी-फालना के व्यापारी अनिकेत जेन की कार कुएं में गिरने से हुई मौत, शव व कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला सादड़ी /एक पाली-तेज भीकाराम कंडारा-रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुएं में गिर गई। हादसे में फालना निवासी व्यापारी अनिकेत जैन की मौत हो गई। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला, जबकि कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला गया।हादसा सायरा थाना इलाके के रणकपुर घाटे में मग्गा के पास अमराई वेली के विकट मोड़ पर रविवार शाम 4:30 बजे हुआ। कुआं 50 फीट से ज्यादा गहरा है, लेकिन कार 10 से 12 फीट पर ही फंस गई थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी कानाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सायरा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। कार के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान फालना हाल बाली निवासी व्यापारी अनिकेत (29) पुत्र सुरेश जैन हुई है। फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे अनिकेत जानकारी के मुताबिक, अनिकेत रविवार शाम को अपनी कार से फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे। इसी दौरान रणकपुर घाटे के अमराई वेली स्थित खतरनाक मोड़ पर करीब साढ़े 4 बजे कार की रफ्तार तेज होने से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को गरीबी, गंदगी और अव्यवस्था से बाहर निकालकर नई पहचान दी। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, देश की सुरक्षा और हिंसा मुक्त भारत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, गैरजरूरी विदेशी यात्राएं टालने, खाने के तेल का इस्तेमाल घटाने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक सप्लाई चेन में रूकावटों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है। सिकंदराबाद में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्षों की वजह से ईंधन और उर्वरकों की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में इसके असर को कम करने के लिए देशवासियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।1
- दिल्ली के प्रेम नगर-3 इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक मनीष झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई दिल्ली के प्रेम नगर-3 इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक मनीष झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मनीष झा पुत्र विनोद झा के रूप में हुई है, जो फिलिप कार्ड कंपनी में काम करता था। परिवार के मुताबिक, रात करीब 11 बजे मनीष 2 से 3 युवकों के साथ घर से बाहर निकल गया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी रात साबित होगी। परिजनों का कहना है कि अगली सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि मनीष की मौत हो चुकी है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो मनीष के गले पर गहरे घाव के निशान दिखाई दिए, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि इस पूरी वारदात में 5 से 7 लोग शामिल हो सकते हैं, जिनमें कुछ लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और करीब एक साल पहले ही गौरी शंकर एंक्लेव, प्रेम नगर-3 में मकान खरीदकर यहां रहने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा कई टीमें गठित कर उन लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रात मे मनीष को घर से बाहर ले जाने वाले लोग कौन थे? फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है1
- मध्य दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में इन दिनों 'कुशवाहा जी' नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि इस नाम के पीछे की कहानी क्या है।1
- तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं। पिछले चुनाव में विजय की पार्टी से 48 सीटें हारने के बावजूद, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर TVK से गठबंधन कर लिया है। यह कदम राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।1
- श्री नारायण सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित जम्मू एंड कश्मीर रेजिडेंट कार्यालय से अपनी सेवाएं पूरी कर ली हैं और अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे बिलासपुर सेवक सभा, दिल्ली के भी सदस्य हैं।1
- इंटेलिजेंस एजेंसियों को आतंकी हमले की खुफिया इनपुट मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इनपुट में BJP हेडक्वॉर्टर समेत सरकारी दफ्तरों पर संभावित आतंकी खतरे का संकेत दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसके चलते दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील जगहों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है1