जैसलमेर में बिजली खंभे से लटकी मिली ड्राइवर की बॉडी:परिजन बोले-होली पर विवाद हुआ था, हत्या कर शव को लटकाया जैसलमेर शहर में बिजली के खंभे से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके के जीडी कल्ला कॉलोनी का है। मृतक की पहचान लाखाराम (45) पुत्र मंगलाराम निवासी कानोद के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रेलर ड्राइवर था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि लाखाराम का होली पर झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि सुसाइड है या हत्या है। बिजली के पोल से फंदा लगा मिला मृतक जानकारी के अनुसार बीती रात स्थानीय लोगों ने शव को खंभे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को खंभे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। हालांकि मृतक के परिजन हत्या या खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे है। लेकिन, अभी तक इसको लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है। परिजनों का गंभीर आरोप मृतक लाखाराम वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर के पास अपने परिवार (पत्नी और तीन बच्चों) के साथ रह रहा था। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि होली के दौरान लाखाराम का किसी के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने बातया कि प्रांरभिक तौर पर मामला सुसाइड का ही है।

- सोमवार को पोकरण विधानसभा के लोहारकी गांव में 6 से अधिक हिरण के मृत अवशेष पेड से लटके मिले जिसके बाद वन्यजीव प्रेमियों ने रोष जताया वही अभी तक ना पुलिस और ना ही वन विभाग मामले तक पहुंच पाई है वही शव भी वहा मिले है जो सेना का युद्धाभ्यास क्षेत्र है ।1
- तरुण हो या साहिल, जान सबकी बराबर होती है। लेकिन क्या हमारा सिस्टम भी यही मानता है? आज सदन में उन गुमनाम नामों की गूँज है जिन्हें अक्सर भुला दिया जाता है। सवाल कड़वा है पर ज़रूरी है: क्या कानून अंधा है, या जानबूझकर दोहरा बन गया है? क्या भारत में कानून सबके लिए बराबर है......?1
- wheel chair per baithe hue aadami ko niche gira kar khud ke ambulance ke liye wheelchair Le jaate hue1
- बालोतरा। माली समाज के द्वारा मनाया जा रहा है फाग महोत्सव, उमड़ रही है भीड़।1
- Post by Patel padamaram patel padamara2
- Post by Sunil dave1
- सिवाना। कस्बे के मेला मैदान में नगर पालिका सिवाना के तत्वावधान में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पारंपरिक मेला बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया1
- Post by Pukhraj soni1