logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ 🏍️ पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल राहगीरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, समय रहते पहुंचाया अस्पताल 📍 पहाड़ी, चित्रकूट। कस्बा पहाड़ी के बिसंडा रोड पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सचेत पुत्र रम्मू रैकवार, निवासी खरसेड़ा, कोतवाली पहाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल पिकअप का नंबर UP 90 BT 0051 है। 🆘 सड़क पर तड़पता रहा घायल, राहगीर बने फरिश्ते हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था। इसी दौरान बिसंडा रोड से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। बिना समय गंवाए राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया। 🏥 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सीएचसी पहाड़ी में डॉ. दीपक यादव एवं डॉ. मोहित विद्यार्थी ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 🚔 घटना की सूचना कोतवाली पहाड़ी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। ❤️ राहगीरों की इंसानियत बनी मिसाल सड़क हादसे में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर राहगीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत सबसे बड़ी मदद होती है। रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार तिवारी

10 hrs ago
user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ 🏍️ पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल राहगीरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, समय रहते पहुंचाया अस्पताल 📍 पहाड़ी, चित्रकूट। कस्बा पहाड़ी के बिसंडा रोड पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सचेत पुत्र रम्मू रैकवार, निवासी खरसेड़ा, कोतवाली पहाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल पिकअप का नंबर UP 90 BT 0051 है। 🆘 सड़क पर तड़पता रहा घायल, राहगीर बने फरिश्ते हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था। इसी दौरान बिसंडा रोड से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। बिना समय गंवाए राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया। 🏥 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सीएचसी पहाड़ी में डॉ. दीपक यादव एवं डॉ. मोहित विद्यार्थी ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 🚔 घटना की सूचना कोतवाली पहाड़ी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। ❤️ राहगीरों की इंसानियत बनी मिसाल सड़क हादसे में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर राहगीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत सबसे बड़ी मदद होती है। रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार तिवारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर बनी विवाद की स्थिति, मौके पर पहुंची पुलिस सतना। टिकुरिया टोला कब्रिस्तान गुप्ता कालोनी में दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर हुआ मन मोटाव जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोलगवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी सहित पुलिस स्टाफ स्थानीय लोगों से चर्चा की मामला हुआ शांत। निकाली गई झंडी।
    1
    दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर बनी  विवाद की स्थिति, मौके पर पहुंची पुलिस 
सतना। टिकुरिया टोला कब्रिस्तान गुप्ता कालोनी में दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर हुआ मन मोटाव जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोलगवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी सहित पुलिस स्टाफ स्थानीय लोगों से चर्चा की मामला हुआ शांत। निकाली गई झंडी।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग 30 घंटे bit जाने के बाद भी युवती का कुछ नहीं चला आता पता एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू बराबर जारी है
    1
    यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग 30 घंटे bit जाने के बाद भी युवती का कुछ नहीं चला आता पता एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू बराबर जारी है
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रॉकबाल में बांदा का डंका! 🏆 | UP Team बनी National Runner-Up | Banda Sports News 2026 बांदा के खिलाड़ियों ने रॉकबाल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हालिया प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय उपविजेता बनी। बांदा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जिले के खेल प्रतिभाओं की ओर ध्यान खींचा है।
    1
    रॉकबाल में बांदा का डंका! 🏆 | UP Team बनी National Runner-Up | Banda Sports News 2026
बांदा के खिलाड़ियों ने रॉकबाल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हालिया प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय उपविजेता बनी। बांदा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जिले के खेल प्रतिभाओं की ओर ध्यान खींचा है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कल्पना मिश्रा मामला: 26 अगस्त से अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा मामला कल्पना मिश्रा की मौत से शुरू हुआ मामला अब बड़े आंदोलन और राजनीतिक टकराव तक पहुंच चुका है। आखिर कब क्या हुआ और विवाद इतना बढ़ा कैसे? इस वीडियो में पूरी टाइमलाइन आसान भाषा में समझिए। #PrakashPathak #RewaNews #KalpanaMishra #RajendraShukla #MadhyaPradesh
    1
    कल्पना मिश्रा मामला: 26 अगस्त से अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

कल्पना मिश्रा की मौत से शुरू हुआ मामला अब बड़े आंदोलन और राजनीतिक टकराव तक पहुंच चुका है। आखिर कब क्या हुआ और विवाद इतना बढ़ा कैसे? इस वीडियो में पूरी टाइमलाइन आसान भाषा में समझिए।
#PrakashPathak #RewaNews #KalpanaMishra #RajendraShukla #MadhyaPradesh
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *सेमरिया के मनकहरी पाठकन टोला में सड़क न होने से बदहाल ग्रामीण मरीज को खाट पर लादकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर* *सरपंच से लेकर विधायक तक की अनदेखी से बढ़ा असंतोष ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क बनवाने की गुहार* *♦️रीवा : सेमरिया समाचार* रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनकहरी के पाठकन टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।आजादी के दशकों बाद भी इस बस्ती के रहवासी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान समय में बस्तीवासियों को लगभग 1 किलोमीटर लंबेमें कीचड़ से सराबोर पगडंडी रास्ते से गुजरने को मजबही होना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह-तरह से थम सा जाता है।सड़क न होने का खमियाजा आज एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जब बस्ती के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई।एम्बुलेंस या किसी वाहन के घर तक न पहुंच पाने के कारण भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी राजा चौबे ने संगठन के अन्य सदस्यों और बस्ती के लोगों की मदद से बुजुर्ग को खाट में लिटाया और अपने कंधों पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की पोल खोलकर रख दी है। *जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश* भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी राजा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय सरपंच से गुहार लगाई गई।हालांकि हर बार सरपंच द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि संबंधित इंजीनियर तकनीकी स्वीकृति बनाकर नहीं दे रहाा है।पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर स्थानीय विधायक अभय मिश्रा के पास भी पहुंचे थे।राजा चौबे का आरोप है कि मुलाकात के दौरान विधायक का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति अत्यंत असंतोषजनक और अमर्यादित रहा।उन्होंने बताया कि विधायक का रवैया ऐसा था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है जिससे ग्रामीणों को भारी निराशा हाथ लगी।बरसात के सीजन में पाठकन टोला के निवासी पूरी तरह से अपनी बस्ती में कैद होकर रह जाते हैं।न तो कोई वाहन वहां आ जा सकता है और न ही पैदल चलना संभव हो पाता है।आपातकालीन स्थिति में मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजा चौबे एवं समस्त बस्तीवासियों ने रीवा कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कराई जाए ताकि इस आधुनिक युग में भी पक्की सड़क से वंचित ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    *सेमरिया के मनकहरी पाठकन टोला में सड़क न होने से बदहाल ग्रामीण मरीज को खाट पर लादकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर*

*सरपंच से लेकर विधायक तक की अनदेखी से बढ़ा असंतोष ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क बनवाने की गुहार*
*♦️रीवा : सेमरिया समाचार*
रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनकहरी के पाठकन टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।आजादी के दशकों बाद भी इस बस्ती के रहवासी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान समय में बस्तीवासियों को लगभग 1 किलोमीटर लंबेमें  कीचड़ से सराबोर पगडंडी रास्ते से गुजरने को मजबही होना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह-तरह से थम सा जाता है।सड़क न होने का खमियाजा आज एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जब बस्ती के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई।एम्बुलेंस या किसी वाहन के घर तक न पहुंच पाने के कारण भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी राजा चौबे ने संगठन के अन्य सदस्यों और बस्ती के लोगों की मदद से बुजुर्ग को खाट में लिटाया और अपने कंधों पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की पोल खोलकर रख दी है।
*जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश*
भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी राजा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय सरपंच से गुहार लगाई गई।हालांकि हर बार सरपंच द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि संबंधित इंजीनियर तकनीकी स्वीकृति बनाकर नहीं दे रहाा है।पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर स्थानीय विधायक अभय मिश्रा के पास भी पहुंचे थे।राजा चौबे का आरोप है कि मुलाकात के दौरान विधायक का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति अत्यंत असंतोषजनक और अमर्यादित रहा।उन्होंने बताया कि विधायक का रवैया ऐसा था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है जिससे ग्रामीणों को भारी निराशा हाथ लगी।बरसात के सीजन में पाठकन टोला के निवासी पूरी तरह से अपनी बस्ती में कैद होकर रह जाते हैं।न तो कोई वाहन वहां आ जा सकता है और न ही पैदल चलना संभव हो पाता है।आपातकालीन स्थिति में मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजा चौबे एवं समस्त बस्तीवासियों ने रीवा कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कराई जाए ताकि इस आधुनिक युग में भी पक्की सड़क से वंचित ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • कौशांबी के बरई बंधवा में बसपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, रामू सरोज ने बहन मायावती का संदेश पहुँचाया कौशांबी: बहुजन समाज पार्टी के कौशांबी जिले के अंतर्गत बरई बंधवा गाँव में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रामू सरोज ने गाँव के लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा और बहन मायावती के संदेश को पहुँचाया। रामू सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि बहन मायावती का संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को समझें और आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे गाँव-गाँव तक पार्टी का संदेश पहुँचेगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को सुनना था। कौशांबी के बरई बंधवा में बसपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, रामू सरोज ने बहन मायावती का संदेश पहुँचाया कौशांबी: बहुजन समाज पार्टी के कौशांबी जिले के अंतर्गत बरई बंधवा गाँव में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रामू सरोज ने गाँव के लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा और बहन मायावती के संदेश को पहुँचाया। रामू सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि बहन मायावती का संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को समझें और आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे गाँव-गाँव तक पार्टी का संदेश पहुँचेगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को सुनना था।
    1
    कौशांबी के बरई बंधवा में बसपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, रामू सरोज ने बहन मायावती का संदेश पहुँचाया

कौशांबी: बहुजन समाज पार्टी के कौशांबी जिले के अंतर्गत बरई बंधवा गाँव में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रामू सरोज ने गाँव के लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा और बहन मायावती के संदेश को पहुँचाया।

रामू सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि बहन मायावती का संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को समझें और आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे गाँव-गाँव तक पार्टी का संदेश पहुँचेगा।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को सुनना था।
कौशांबी के बरई बंधवा में बसपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, रामू सरोज ने बहन मायावती का संदेश पहुँचाया
कौशांबी: बहुजन समाज पार्टी के कौशांबी जिले के अंतर्गत बरई बंधवा गाँव में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रामू सरोज ने गाँव के लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा और बहन मायावती के संदेश को पहुँचाया।
रामू सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि बहन मायावती का संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को समझें और आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे गाँव-गाँव तक पार्टी का संदेश पहुँचेगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को सुनना था।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आपरेशन चक्रव्यूह...जनपद कौशाम्बी के थाना कौशाम्बी, सराय अकिल व पिपरी पुलिस टीम ने 09 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जनपद में चलाया जा रहा है अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....एसपी सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद कौशाम्बी के थाना कौशाम्बी, थाना सराय अकिल व थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 09 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 161/2008 धारा 18/20 NDPS एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जगजीत पुत्र कल्लू केवट निवासी बड़ा गढ़वा थाना व जनपद कौशाम्बी एवं मु0अ0सं0 52/2007 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त किशनलाल पुत्र दुलारे पासी निवासी ग्राम डेलैया थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 06 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 101/2001 धारा 451/380/411 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बुधई पासी पुत्र छेदीलाल निवासी चायल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    1
    आपरेशन चक्रव्यूह...जनपद कौशाम्बी के थाना कौशाम्बी, सराय अकिल व पिपरी पुलिस टीम ने 09 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 
एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जनपद में चलाया जा रहा है अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी....एसपी सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद कौशाम्बी के थाना कौशाम्बी, थाना सराय अकिल व थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 09 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 161/2008 धारा 18/20 NDPS एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जगजीत पुत्र कल्लू केवट निवासी बड़ा गढ़वा थाना व जनपद कौशाम्बी एवं मु0अ0सं0 52/2007 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त किशनलाल पुत्र दुलारे पासी निवासी ग्राम डेलैया थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 06 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 101/2001 धारा 451/380/411 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बुधई पासी पुत्र छेदीलाल निवासी चायल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रयागराज के सुलेम सराय के ऐतिहासिक मेले में युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज के सुलेम सराय के ऐतिहासिक मेले में युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवकों को पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई का तरीका भी साफ नजर आ रहा है, जिसको लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Prayagraj #SulemSarai #BreakingNews #UPPolice #ViralVideo
    1
    प्रयागराज के सुलेम सराय के ऐतिहासिक मेले में युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज
प्रयागराज के सुलेम सराय के ऐतिहासिक मेले में युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवकों को पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई का तरीका भी साफ नजर आ रहा है, जिसको लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Prayagraj #SulemSarai #BreakingNews #UPPolice #ViralVideo
    user_Jitendra Kumar patrakaar
    Jitendra Kumar patrakaar
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विट्स कॉलेज की छात्राओं ने सहेली से की मारपीट, श्रवण सेन से दोस्ती न करने पर मारपीट कर बनाया वीडियो, किया वायरल सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत विट्स कॉलेज की चार नशेड़ी छात्राओं ने अपनी ही सहेली को नगर वन के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पीड़िता ने झाली निवासी श्रवण सेन से दोस्ती करने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर छात्राओं ने इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
    1
    विट्स कॉलेज की छात्राओं ने सहेली से की मारपीट, श्रवण सेन से दोस्ती न करने पर मारपीट कर बनाया वीडियो, किया वायरल
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत विट्स कॉलेज की चार नशेड़ी छात्राओं ने अपनी ही सहेली को नगर वन के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पीड़िता ने झाली निवासी श्रवण सेन से दोस्ती करने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर छात्राओं ने इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.