रामपुर में गरजी आम आदमी पार्टी — 2027 चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया! हिमाचल की आवाज़ रामपुर, 2 मई: आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा, सह प्रभारी अजय राजपूत, शिमला जोन सह प्रभारी दीपक झा, मंडी जोन सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित, विधानसभा अध्यक्ष हरीश खौश, पूर्व प्रत्याशी उदय डोगरा, विनोद मेहता और शिमला जिला ऑब्जर्वर मनजीत नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में साफ किया गया कि पार्टी अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने खुद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनमें जोश भरा और 2027 चुनावों के लिए विशेष रणनीति तैयार की। इस बैठक में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को अपनी रणनीति का केंद्र बताया, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली-पानी, विकास कार्य, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण प्रमुख हैं। ऋतुराज झा ने रामपुर को पार्टी की रणनीतिक सीट बताते हुए कहा कि यहां जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और बिजली को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए। शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि अलग-अलग बोर्ड व्यवस्था से भ्रम की स्थिति बन रही है। पंजाब मॉडल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां शिक्षा और सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है, स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। साथ ही महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजनाओं को भी उदाहरण के तौर पर रखा गया। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रणनीति का स्वागत किया और 2027 में मजबूत विकल्प के रूप में उभरने का संकल्प दोहराया। पार्टी ने साफ किया कि अगले 6 महीनों में हर बूथ तक टीम तैयार कर ली जाएगी और पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरकर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

- कांगड़ा में हुई 10 दिवसीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की कार्यशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष हिमाचल के बागवानी संकट, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के नुकसान का मुद्दा उठाया।विधायक कुलदीप राठौर ने राहुल गांधी को बताया कि FTA में न्यूजीलैंड से सेब पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 25% कर दिया गया है जिससे हिमाचल सहित उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बागवानों को भारी नुक़सान होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ चार घंटे चर्चा हुई। हिमाचल के बागवानी का मुद्दा उठाया गया। राहुल गांधी को बागवानों की चिंता से अवगत कराया गया है ताकि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठा सके। बागवानों का प्रतिनिधिमंडल जल्द दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेगा।यह मुद्दा देश के सभी बागवानों का मुद्दा है। BJP का रवैया इसमें नकारात्मक है। प्रदेश के सांसदों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही केंद्र के समक्ष उठाया जिसका नुक्सान हिमाचल के बागवानों को होगा। बाइट.... कुलदीप सिंह राठौर.... कांग्रेस3
- Post by JAI पंडित1
- कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन अन्य घायल हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए।1
- साथियों नमस्कार जी आज 02/06/2026 को रायसन गौ शाला की jcb से सफाई की गई जिसके लिए दानी सजन सामने आये श्री मति तुलसी देवी जी शाडावाई के द्वारा ऑनलाइन आए 2000/=श्री पूर्ण ठाकुर जी अरब ठाकुर जी आरुषि ठाकुर जी आशा ठाकुर जी के सपरिवार के द्वारा 5100/=की राशि प्राप्त हुई है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की ओर सभी दानी सजन साथियों का आभार व्यक्त करते जिनके इस सहयोग से गौ धन की सेवा भाव कार्य सफल पूर्ण सम्पन्न हुआ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के गौ सेवक साथी श्री अजय शर्मा जी श्री टिकम राम जी श्री प्रकाश ठाकुर जी श्री जोग राज जी श्री इन्द्र देव जी 1962 की डॉक्टर टीम श्री सक्षम शर्मा जी एम्बुलेंस पायलट श्री सतीश पराशर जी अध्यक्ष शेरा नेगी जी सभी ने मिलकर साफ सफाई की गौ धन को फीड खिलाई गौ धन का ईलाज भी किया घास पानी दे कर इस पुण्य कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कर आशीर्वाद प्राप्त किया आप सभी साथियों का आभार व्यक्त करते आप सभी साथियों का सहयोग ही संगठन की ताक़त है जय भोलेनाथ जी जय गौ माता की धन्यावाद अध्यक्ष गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु श्री शेर सिहं नेगी सम्पर्क 94182818941
- Post by Munishkoundal1
- Post by North India bulletin1
- Post by Dev Raj Thakur1
- सड़क किनारे खड़ी बाइक ओर गाड़ी हटाने को टैक्सी चालक से कहासुनी, वीडियो बना रहे चालक को नेम प्लेट देखने पर छाती पर मारी लात1
- Post by Himachal Update 24 News1