निवेदन है कि आज दिनांक 02/05/2026 को आनी के अंतर्गत समय करीब 5 बजे शाम शमशर - गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास भारी आंधी तूफान के कारण चीड़ का एक पेड़ चलती गाड़ी न0 HP01K 4621 BOLORO के ऊपर गिरा जिस कारण गाड़ी सड़क से नीचे पलट गईं है।गाड़ी में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे । जिनमें 06 स्कूल अध्यापिकाएं थी । इस दुर्घटना में 04 महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई है । मृतकों की सूची :- 1.श्रीमति स्नेह लता पत्नी टिका नंद गांव पारलीधार 0 कमांद त 0आनी जिला कुल्लू उम्र 38 साल 2.श्रीमति बंती कौंडल पत्नी हेमदत गांव लामीसेरी त0 आनी उम्र 54 साल 3. श्रीमति उषा कुमारी पत्नी मदन लाल गांव तराला डा0 जाओँ त0 आनी उम्र 43 साल 4.सीमा आजाद पत्नी श्री जिया लाल आजाद गांव रोपडी डा0 व त0 आनी उम्र 54 साल घायलों की सूची 1.सुरेश चन्द पुत्र देशराज गांव रोपडी त0 आनी उम्र 42 वर्ष वाहन चालक 2.श्रीमति तारा देवी पत्नी श्री रविन्दर कुमार गांव रोपडी त0 आनी उम्र 47 वर्ष 3.श्रीमति रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर गांव कठेहड डा0 बनारला त0 सरकाघाट जिला मंडी उम्र 40 साल प्रभारी पुलिस थाना आनी

- Post by Munishkoundal1
- Post by JAI पंडित1
- कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन अन्य घायल हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए।1
- सुजानपुर टौणी देवी विकास खंड के अंतर्गत झनिक्कर गांव में शुक्रवार को एक पशुशाला में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी भयावह थी कि पूरी पशुशाला जलकर राख हो गई और उसमें बंधी एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार के सदस्य राज कुमार विक्की पुत्र बीरबल से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और राहत मैन्युअल के तहत हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि टौणी देवी क्षेत्र में फायर सीजन के दौरान अग्निशमन विभाग की गाड़ी तैनात रहती है, ताकि आग जैसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा आग की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राहत मैन्युअल के तहत झनिक्कर अग्निकांड से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आग से बचाव के लिए और मजबूत व्यवस्था करने की अपील की है।2
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में लड़कियां अब गर्भवती पाई गईं जिसका खुलासा अस्पताल पहुंचने पर हुआ । उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार एक लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने, जबकि दूसरी की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने नियमों के तहत तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में एक प्रवासी मूल की लड़की ने नादौन क्षेत्र के एक युवक से शादी की थी। गर्भवती होने के बाद जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो उसने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। अस्पताल प्रशासन द्वारा पहचान के लिए आधार कार्ड मांगे जाने पर शुरुआत में वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। बाद में जब आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया तो उसमें दर्ज उम्र 17 साल 8 महीने पाई गई, जिससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। वहीं दूसरे मामले में भी एक प्रवासी मूल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यह लड़की भी गर्भवती अवस्था में अस्पताल पहुंची थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके आधार कार्ड में उम्र 15 वर्ष दर्ज पाई गई। बताया जा रहा है कि उसने भी एक प्रवासी व्यक्ति से विवाह किया था।इन दोनों मामलों में संबंधित लड़कियों ने अपने आधार कार्ड में दर्ज उम्र को गलत बताया। उनका कहना है कि उनकी वास्तविक उम्र 18 वर्ष से अधिक है और दस्तावेजों में त्रुटि के कारण उनकी उम्र कम दर्ज हो गई है। अब पुलिस को न केवल शादी की वैधता बल्कि दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच करनी पड़ रही है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं, क्योंकि कानून के अनुसार नाबालिग के साथ विवाह और यौन संबंध गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।1
- Post by Dinesh Kumar1
- Post by Himachal Update 24 News1
- देवभूमि कुल्लू के ढालपुर मैदान में निरंकारी यूथ सिम्पोजियम में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब 🙏✨ तत्वज्ञान के संदेश से प्रेरित होकर हजारों युवाओं ने नशे, हिंसा और भटकाव से दूर रहकर समाज में प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश फैलाने का लिया संकल्प 💫 युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है—सकारात्मक सोच से ही बनेगा बेहतर समाज 🌿🇮🇳1
- Post by Dev Raj Thakur1