हमीरपुर जिला में नाबालिग लड़कियों की शादी के दो मामले उजागर, गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा हमीरपुर, हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में लड़कियां अब गर्भवती पाई गईं जिसका खुलासा अस्पताल पहुंचने पर हुआ । उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार एक लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने, जबकि दूसरी की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने नियमों के तहत तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में एक प्रवासी मूल की लड़की ने नादौन क्षेत्र के एक युवक से शादी की थी। गर्भवती होने के बाद जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो उसने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। अस्पताल प्रशासन द्वारा पहचान के लिए आधार कार्ड मांगे जाने पर शुरुआत में वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। बाद में जब आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया तो उसमें दर्ज उम्र 17 साल 8 महीने पाई गई, जिससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। वहीं दूसरे मामले में भी एक प्रवासी मूल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यह लड़की भी गर्भवती अवस्था में अस्पताल पहुंची थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके आधार कार्ड में उम्र 15 वर्ष दर्ज पाई गई। बताया जा रहा है कि उसने भी एक प्रवासी व्यक्ति से विवाह किया था।इन दोनों मामलों में संबंधित लड़कियों ने अपने आधार कार्ड में दर्ज उम्र को गलत बताया। उनका कहना है कि उनकी वास्तविक उम्र 18 वर्ष से अधिक है और दस्तावेजों में त्रुटि के कारण उनकी उम्र कम दर्ज हो गई है। अब पुलिस को न केवल शादी की वैधता बल्कि दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच करनी पड़ रही है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं, क्योंकि कानून के अनुसार नाबालिग के साथ विवाह और यौन संबंध गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

- हमीरपुर हमीरपुर डिपो के एक ड्राइवर को गत शाम के समय नशे की हालत में ड्यूटी पर पकड़ा गया है जिसकी मेडिकल पुष्टि के बाद उसे निलंबित कर दिया है । बता दें कि हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को ठीक करवाकर शाम साढ़े छह बजे के करीब खाली बस ही वापस हमीरपुर ला रहे थे। री के नजदीक एचआरटीसी बस कार के साथ लग गई और दोनों ड्राइवरों के बीच में बहसबाजी शुरू हो गई। निगम प्रबंधन ने सूचना के बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनी को अपनी टीम सहित मौके पर रवाना किया। टीम को ड्राइवर की हरकतों पर कुछ संदेह हुआ जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को भी की गई और उसका सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया । मेडिकल की प्रारंभिक जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है । एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में ड्राइवर के अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है और इसके बाद उक्त ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि अल्कोहल की मात्रा के लिए सैंपल आगे भेजे गए हैं । उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उक्त ड्राइवर के खिलाफ कंपलेंट आई थी लेकिन उस समय अल्कोहल की पुष्टि नही हुई थी । बाइट राहुल कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो2
- Post by Dinesh Kumar1
- सुजानपुर विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत समस्या का समाधान करने के लिए डबल लोड कैपेसिटी ट्रांसफार्मर लगाने का वादा जनता से किया था अब यह वायदा पूरा हो गया है तो नए ट्रांसफार्मर यहां पहुंच गए हैं जल्द ही इन स्थापित करके लोगों को बेहतरीन विद्युत व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी2
- उपमंडल अधिकारी बंगाणा कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की पंचायती चुनावों की पहली रिहर्सल आयोजित1
- पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से शनिवार उपमंडल अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी कार्यालय बंगाणा के सभागार कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता, अनुशासन एवं बेहतर समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा सकें।1
- Post by North India bulletin1
- Post by Himachal Punjab News1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में लड़कियां अब गर्भवती पाई गईं जिसका खुलासा अस्पताल पहुंचने पर हुआ । उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार एक लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने, जबकि दूसरी की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने नियमों के तहत तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में एक प्रवासी मूल की लड़की ने नादौन क्षेत्र के एक युवक से शादी की थी। गर्भवती होने के बाद जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो उसने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। अस्पताल प्रशासन द्वारा पहचान के लिए आधार कार्ड मांगे जाने पर शुरुआत में वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। बाद में जब आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया तो उसमें दर्ज उम्र 17 साल 8 महीने पाई गई, जिससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। वहीं दूसरे मामले में भी एक प्रवासी मूल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यह लड़की भी गर्भवती अवस्था में अस्पताल पहुंची थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके आधार कार्ड में उम्र 15 वर्ष दर्ज पाई गई। बताया जा रहा है कि उसने भी एक प्रवासी व्यक्ति से विवाह किया था।इन दोनों मामलों में संबंधित लड़कियों ने अपने आधार कार्ड में दर्ज उम्र को गलत बताया। उनका कहना है कि उनकी वास्तविक उम्र 18 वर्ष से अधिक है और दस्तावेजों में त्रुटि के कारण उनकी उम्र कम दर्ज हो गई है। अब पुलिस को न केवल शादी की वैधता बल्कि दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच करनी पड़ रही है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं, क्योंकि कानून के अनुसार नाबालिग के साथ विवाह और यौन संबंध गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।1