Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बिलासपुर (हिमाचल): झंडूता क्षेत्र के ऐतिहासिक नौण की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। पिछले बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के कारण नौण में काफी मात्रा में मलबा और मिट्टी भर गई थी, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई करवाने की मांग उठाई है।
North India bulletin
#बिलासपुर (हिमाचल): झंडूता क्षेत्र के ऐतिहासिक नौण की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। पिछले बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के कारण नौण में काफी मात्रा में मलबा और मिट्टी भर गई थी, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई करवाने की मांग उठाई है।
More news from Bilaspur and nearby areas
- Post by North India bulletin1
- बिलासपुर में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई पर उठा विवाद बिलासपुर। जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कोशिश के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गौतम ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कमल गौतम का कहना है कि सड़क किनारे बैठे छोटे दुकानदारों को हटाना पीडब्ल्यूडी विभाग का काम नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से डराया जा रहा है, जबकि पहले प्रशासन को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इन दुकानदारों के लिए उचित स्थान का चयन करे और वहां उन्हें बसाने की प्रक्रिया पूरी करे। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाता है, तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गौतम ने यह भी बताया कि शहर के अधिकांश छोटे दुकानदार नगर परिषद को हर महीने निर्धारित शुल्क देते हैं, ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना नगर परिषद और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। इस पूरे मामले ने शहर में प्रशासनिक अधिकारों और जिम्मेदारियों को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और प्रभावित दुकानदारों के लिए क्या समाधान निकाला जाता है1
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही नीट यूजी परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर बिलासपुर तथा घुमारवीं में स्थापित परीक्षा केन्द्रों के आसपास सम्बन्धित एसडीएम ने धारा 163 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत निषेधात्मक आदेश जारी किए हैं। जिला मुख्यालय बिलासपुर में 3 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर जबकि घुमारवीं में 2 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) घुमारवीं शामिल है। जारी आदेशों के अनुसार 3 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आयोजन, जुलूस, रैली, नारेबाजी एवं हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग, निर्माण कार्य, टेंट अथवा मंच की स्थापना या हटाने की गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, गोला-बारूद अथवा अन्य घातक वस्तुएं लेकर चलना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।1
- Post by Himachal Punjab News1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर हमीरपुर डिपो के एक ड्राइवर को गत शाम के समय नशे की हालत में ड्यूटी पर पकड़ा गया है जिसकी मेडिकल पुष्टि के बाद उसे निलंबित कर दिया है । बता दें कि हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को ठीक करवाकर शाम साढ़े छह बजे के करीब खाली बस ही वापस हमीरपुर ला रहे थे। री के नजदीक एचआरटीसी बस कार के साथ लग गई और दोनों ड्राइवरों के बीच में बहसबाजी शुरू हो गई। निगम प्रबंधन ने सूचना के बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनी को अपनी टीम सहित मौके पर रवाना किया। टीम को ड्राइवर की हरकतों पर कुछ संदेह हुआ जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को भी की गई और उसका सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया । मेडिकल की प्रारंभिक जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है । एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में ड्राइवर के अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है और इसके बाद उक्त ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि अल्कोहल की मात्रा के लिए सैंपल आगे भेजे गए हैं । उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उक्त ड्राइवर के खिलाफ कंपलेंट आई थी लेकिन उस समय अल्कोहल की पुष्टि नही हुई थी । बाइट राहुल कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो2
- उपमंडल अधिकारी बंगाणा कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की पंचायती चुनावों की पहली रिहर्सल आयोजित1
- #हिमाचल : शिमला के नाभा खेल परिसर में खड़ी बाइक को लगाई गई आग, दिनदहाड़े वारदात से दहशत1