Shuru
Apke Nagar Ki App…
आई रामगढ़ में दिखेगा बनारस के तर्ज पर रामगढ़ महोत्सव गंगा आरती
Dharmendra Rathor
आई रामगढ़ में दिखेगा बनारस के तर्ज पर रामगढ़ महोत्सव गंगा आरती
More news from झारखंड and nearby areas
- आई रामगढ़ में दिखेगा बनारस के तर्ज पर रामगढ़ महोत्सव गंगा आरती1
- लोकेशन;सरायकेला में दिन दहाड़े लूट जिला के कपाली ओपी अंतर्गत। एंकर;सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. अपराधियों ने डैमडूबी स्थित तन्नू जनरल स्टोर के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नरेंद्र भगत, जो घाटशिला के बेलाजुड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, क्षेत्र में कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की. जब नरेंद्र भगत ने विरोध किया तो अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है. उधर सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा और चांडिल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा पुलिस टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार को लगातार छापेमारी अभियान चलाने और संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. इधर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कपाली और आसपास के इलाकों में कानून- व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े फायरिंग और लूट की घटना अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है. बाईट- नरेन्द्र भगत (पीड़ित) बाईट- अरविंद कुमार (एसडीपीओ- चांडिल)1
- मेहनत, लगन और हौसले की जीत — सबाना परवीन बनी कॉलेज टॉपर लोगों ने दी बधाई1
- ओरमांझी की अंशु कुमारी ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ अंशु और SGFI फुटबॉल में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्राओं का अभिनंदन हुआ। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।2
- गोला में बनेगा आधुनिक मार्केटिंग परिसर, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण1
- Ranchi में शादी के बाद बड़ा हादसा 😱 Dulha-Dulhan की Car खाई में गिरी | Sonahatu Ac*cid*ent Ranchi में शादी के बाद बड़ा हादसा 😱 Dulha-Dulhan की Car खाई में गिरी | Sonahatu Ac*cid*ent रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शादी समारोह से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार मारनाडीह पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रिम्स रेफर किया गया। इस वीडियो में देखिए हादसे की पूरी जानकारी, मौके का अपडेट और पुलिस जांच से जुड़ी अहम बातें। 📍 Location : Sonahatu, Ranchi 📍 Jharkhand Breaking News Update This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi accident, Sonahatu accident, Ranchi road accident, dulha dulhan accident, wedding car accident, Jharkhand news, Ranchi breaking news, Bundu road accident, Sonahatu road news, car fell into ditch, Ranchi latest update, Jharkhand accident news, Hindi news Ranchi, dulhan vidai accident, wedding return accident, Ranchi Club TV, road mishap Ranchi, Jharkhand live update, breaking news Hindi, Sonahatu bridge accident #Ranchi #Jharkhand #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #Sonahatu #Bundu #WeddingCar #DulhaDulhan #CarAccident #HindiNews #LiveUpdate #RanchiClubTV #AccidentNews1
- विश्व थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में उम्मीद, संघर्ष और हौसले की एक मिसाल देखने को मिली… “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित हुआ झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कॉन्फ्रेंस 2026 — “THANK YOU UNCLE”। सुबह से शाम तक चले इस कार्यक्रम में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर विषयों पर परिचर्चा हुई… पीड़ित बच्चों ने अपनी अद्भुत पेंटिंग, नाटक और प्रतिभा से सभी को भावुक कर दिया… मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास और नीट परीक्षा देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया… कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माननीय मंत्री हफ़िज़ूल हसन ने कहा— “झारखंड थैलेसीमिया पीड़ितों के मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से चर्चा करूंगा… सरकार हर संभव मदद करेगी…” वहीं विधायक सुरेश बैठा ने भी आश्वासन दिया कि पीड़ितों की आवाज विधानसभा तक पहुंचाई जाएगी। कॉन्फ्रेंस में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, निःशुल्क दवा, HLA टेस्ट, पेंशन, रेलवे पास और थैलेसीमिया कार्ड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान झारखंड और बंगाल के प्रोफेशनल संगीतकारों ने उम्मीद और हौसले से भरी सुर संगम संध्या प्रस्तुत की… कार्यक्रम में सैकड़ों पीड़ित, परिजन, रक्तदाता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए… कार्यक्रम का आयोजन “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा किया गया। आयोजक एवं संस्थापक नदीम खान ने कहा— “हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हर पीड़ित को उसका अधिकार नहीं मिल जाता…”1
- झारखंड पुलिस ने हजारीबाग में 42 नई हाई-स्पीड बाइकें पेट्रोलिंग के लिए तैनात की हैं। ये बाइकें संकरी गलियों और मोहल्लों में अपराध नियंत्रण में मददगार होंगी, जहाँ पहले चार पहिया वाहन नहीं पहुँच पाते थे। इससे डायल 112 सेवा और त्वरित कार्रवाई व्यवस्था मजबूत होगी।3