Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला ब्लॉक में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पेयजल संकट भी गहराया
Rakesh Sharma
आमला ब्लॉक में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पेयजल संकट भी गहराया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम अंधेरबावडी में भीषण गर्मी के चलते बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। कुओं और गांव में लगे हेंडपपो का जलस्तर गिर गया ग्राम से कोसों दूर किसानों के खेतों के कुओं में जमा पानी ग्रामीण उपयोग कर रहे हैं ग्रामीणों ने पेयजल समस्या समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई ग्रामीणों ने मांग की है पुर्णा डेम पर फिल्टर प्लांट लगाकर पेयजल की सप्लाई की जाएं।1
- महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर कांग्रेस की कड़े शब्दों में निंदा मुलताई - नगर मंडल अंतर्गत देवरी में नारी शक्ति वंदना अधिनियम का प्रस्ताव गिरने प र महिलाओं द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव लाया गया था, जिसका की कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव को गिरा दिया गया l जिससे कि पूरे देश में कांग्रेस के प्रति महिलाओं में भारी आक्रोश है l ग्राम देवरी में मातृशक्तियों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाके रहेंगे, महिलाओं का अपमान कांग्रेस है बेईमान, महिलाओं के अधिकार पर वार कांग्रेस है जिम्मेदार नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली गई l भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने रैली को संबोधित करते हुए संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव लाया गया, महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत है l भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए अनेक योजना संचालित की जा रही है l लेकिन महिला विरोधी कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वंदना अधिनियम प्रस्ताव को गिरा दिया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है l ग्राम देवरी में महिलाओं की जन आक्रोश रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, भाजपा नगर मंडल मंत्री जया जैन, महिला मोर्चा नगर मंडल मंत्री प्रीति जैन, ज्योति साहू, आशा चिकाने बिना पंजाबी, सपना दवन्डे, भाजपा नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, एल्डरमैन श्यामू ढोमने, रामदास साहू, नंदकिशोर बरखाड़े सहित अन्य मौजूद रहे l1
- भैंसदेही खरीदी केंद्र का कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निरीक्षण किया भैंसदेही कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज मंडी भैंसदेही के खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तौल में लापरवाही, नोटिस के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों पर तौली गई उपज को रैंडम रूप से पुनः तुलवाया। जांच में तीनों बोरियों का वजन निर्धारित मात्रा से 200 से 300 ग्राम अधिक पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। तौली गई उपज का समय पर उठाव न होने पर भी असंतोष व्यक्त किया। लापरवाही पर समिति प्रबंधक एवं नोडल उपार्जन केंद्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता जांच और किसानों की समस्याओं का समाधान कलेक्टर ने मशीन से उपज की गुणवत्ता जांच कराई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, ताकि किसानों को परेशानी न हो। किसानों से संवाद कर स्लॉट बुकिंग और बिल जनरेशन की समस्याओं पर आश्वासन दिया। सभी पंजीकृत किसानों से खरीदी सुनिश्चित करने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के आदेश दिए। केंद्रों पर सुविधाओं के निर्देश खरीदी केंद्रों पर पेयजल, छांव, बारदाना, तौल कांटे जैसी माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम एवं तहसीलदार को केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग और किसान समस्याओं के त्वरित समाधान का जिम्मा सौंपा।4
- मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Santram Chouhan10
- एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।1
- कोतवाली पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर कसा शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार_ पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा शहर में चल रहे आईपीएल सट्टा संबंधित अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की गिरफ्तारी व माल मशरूका बरामदगी हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वनप्लस कंपनी का मोबाइल, आईपीएल सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक लीड पेन व नगद 3500 रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की। *घटना का विवरण:* दिनांक 30.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी पिता शेख गुलाब, उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को वनप्लस मोबाइल मॉडल नंबर CPH2691 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर 'क्रिकेट गुरु' एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया। थाने लाकर मोबाइल का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माह अप्रैल से आईपीएल मैचों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहा था। आरोपी के मेमोरेंडम एवं साक्ष्यों के आधार पर शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी एवं उसके साथी पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 4(क) सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी:* शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी पिता शेख गुलाब, उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर *जप्त सामान:* एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल, आईपीएल सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक लीड पेन, नगद 3500 रुपये *सराहनीय कार्य:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्रआर 64 तरुण पटेल, प्रआर 369 शिव कुमार, आर 56 नितिन चौहान, आर 83 अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही।1
- नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली। मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।1
- Post by Mohanlal Nagle1