कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो–पिकअप की भीषण भिड़ंत, कई घायल - चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर - डॉ. प्रेम त्रिपाठी व 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता से घायलों को मिला समय पर उपचार - चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की उठी मांग कलवारी, बस्ती। राम-जानकी मार्ग और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग को जोड़ने वाले कलवारी चौराहे पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और 108 एम्बुलेंस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलवारी (बहादुरपुर) पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन बस्ती से टांडा की ओर जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो राम-जानकी मार्ग से कुदरहा की दिशा से आ रही थी। कलवारी चौराहे पर दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रविशंकर (40 वर्ष) पुत्र रामलखन निवासी मजहवा कला थाना रुधौली, बाकर हुसैन (55 वर्ष) निवासी कथर पुरवा रुधौली, मोहम्मद फैजान (18 वर्ष) पुत्र बाकर हुसैन, अब्दुल सत्तार (45 वर्ष) पुत्र अमजद अली निवासी सेमरियावां, समसुद्ज्वाहार (40 वर्ष) पुत्र गुलाम नवी निवासी गंगौली (संतकबीरनगर), उस्मान (25 वर्ष) पुत्र गुलाम नवी निवासी गंगौली तथा बीरबल महतो (40 वर्ष) पुत्र कन्हैया महतो निवासी सिवान (बिहार) सहित अन्य लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 'राम-जानकी मार्ग के देवदूत' के रूप में विख्यात डॉ. प्रेम त्रिपाठी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं एम्बुलेंस कर्मियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व करते हुए सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल बीरबल महतो, रविशंकर, उस्मान एवं बाकर हुसैन की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। राहत कार्य में 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाई। एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 ईजी-4418 के ईएमटी सतीश यादव एवं पायलट गोविंद यादव तथा एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 बीजी-8644 के ईएमटी उत्तम एवं पायलट रमेश ने बिना विलंब के घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कलवारी चौराहे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यहां स्थायी ट्रैफिक सिग्नल, चेतावनी संकेतक, हाईमास्ट लाइट और प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं तो भविष्य में इस प्रकार की गंभीर दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- 🤼♂️स्वस्थ रहो,मस्त रहो 🤼♀️👍1
- अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।1
- असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन। विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया। पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।1
- समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा , महंत दिवाकराचार्य महाराज ने भी इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि संसद में भगवान राम की तस्वीर रखकर जिस प्रकार प्रदर्शन किया गया, वह सनातन, साधु-संतों, भक्तों और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा।1
- भरी सभा में ये कैसा 'सत्यदर्शन'? – जब मंच पर ही सच का आईना सामने आ गया! अजीत मिश्रा (खोजी) राजनीति और कूटनीति के गलियारों में अक्सर वो सब कुछ दिखाया जाता है, जो जनता देखना चाहती है। लेकिन कभी-कभी, अनजाने में या अचानक, एक ऐसा वाकया हो जाता है जो सारे पर्दों को हटाकर हकीकत को सबके सामने लाकर रख देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। एक तरफ मंच पर नेताजी अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बैठे हैं, और ठीक पीछे लगी बड़ी स्क्रीन पर अचानक एक महिला का इंटरव्यू चल पड़ता है — "मैं सैफई से हूं, अखिलेश राज में कभी सेफ नहीं रही।" भरी सभा, कैमरे की नज़रें और ठीक पीछे गूँजती यह बेबाक आवाज़! इस दृश्य को देखकर ऐसा लगा मानो किसी ने राजनीति की भारी-भरकम पटकथा के बीचों-बीच, अचानक से ज़मीन की हकीकत का सायरन बजा दिया हो। नेताजी की बगलें झांकने वाली मुद्रा और कमरे का माहौल यह बताने के लिए काफ़ी था कि कभी-कभी तकनीक भी सही समय पर सही मज़ाक करने के मूड में होती है। खैर, इसे तकनीकी चूक कहें या किसी की सोची-समझी शरारत, लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस का एक नया दौर ज़रूर शुरू कर दिया है। आख़िरकार, जनता के बीच के सच को आप कितनी देर तक मंच के पीछे छुपाकर रख सकते हैं? स्क्रीन पर चल रही वह तसवीर और मंच पर बैठे चेहरों के भाव देखने लायक थे! इस मज़ेदार और व्यंग्यात्मक राजनीतिक पल पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें! #PoliticalSatire #ViralVideo #Saifai #IndianPolitics #AkhileshYadav #Sarcasm #PoliticalHumor #SocialMediaTrends1
- लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत अजीत मिश्रा (खोजी) लखनऊ: राजधानी के अर्जुनगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर सांड/गाय ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक गाय वहां आई और उसने बच्चे पर जोरदार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से बच्चा संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल इस घटना के बाद से अर्जुनगंज इलाके के लोगों में भारी डर और रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। लोगों ने प्रशासन से आवारा मवेशियों पर तुरंत लगाम लगाने की मांग की है। #Lucknow #Arjungaon #LucknowNews #StrayCattleMenace #CivillinesHospital #UttarPradesh #LocalNews #SafetyFirst1