logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Forwarded रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना 10:47

2 hrs ago
user_Press Ashish Tripathi
Press Ashish Tripathi
Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

Forwarded रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना 10:47

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान, खुद हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ निकल पड़ी, रायबरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान, खुद हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ निकल पड़ी, रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रायबरेली में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प... Read more
    4
    रायबरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान, खुद हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ निकल पड़ी,


रायबरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान, खुद हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ निकल पड़ी,
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रायबरेली में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प... Read more
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Jai Jagjeewan Jai Satynam Saheb Bandagi, Ram Ram Ji, Good Morning All Friends Jai Hind Parag Parsad Rawat Genral Secretary All India Rajiv Gandhi Vichar Manch
    1
    Jai Jagjeewan Jai Satynam Saheb Bandagi, Ram Ram Ji, Good Morning All Friends Jai Hind
Parag Parsad Rawat
   Genral Secretary
All India Rajiv Gandhi Vichar Manch
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Uttar PradeshRaebareli Se Badi khabar Van vibhag ve khabar up Kisan ki report machhali sab dekhkar log tumhen Haram Van vibhag team ne rah Gaye dang
    1
    Uttar PradeshRaebareli Se Badi khabar 
Van vibhag ve khabar
up Kisan ki report
machhali sab dekhkar log tumhen Haram 
Van vibhag team ne rah Gaye dang
    user_Bheem Patel
    Bheem Patel
    Farmer सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद हर्षोल्लास धूम धाम से मनाया जाएगा 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳💐🌹 #सैनिक_समाज_सेवा_संगठन #sainiksamajsewasangthan #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ #followerseveryone फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद हर्षोल्लास धूम धाम से मनाया जाएगा 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳💐🌹 #सैनिक_समाज_सेवा_संगठन #sainiksamajsewasangthan #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ #followerseveryone
    1
    फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद हर्षोल्लास धूम धाम से मनाया जाएगा 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳💐🌹

#सैनिक_समाज_सेवा_संगठन #sainiksamajsewasangthan #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ #followerseveryone 

फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद हर्षोल्लास धूम धाम से मनाया जाएगा 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳💐🌹
#सैनिक_समाज_सेवा_संगठन #sainiksamajsewasangthan #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ #followerseveryone
    user_फौजी जय सिंह यादव
    फौजी जय सिंह यादव
    Lawyer Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों।
जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के 22 वर्षीय जवान की मौत, मचा हड़कंप रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के 22 वर्षीय जवान की मौत, मचा हड़कंप रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ध्रुव पुत्र प्रवीन कुमार, निवासी जदतल पोस्ट रलिया, थाना कसौला, जनपद रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ध्रुव इंडियन आर्मी में तैनात था और उसकी पोस्टिंग प्रयागराज में थी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को सुबह करीब आठ बजे रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ध्रुव का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सेना के जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, पुलिस इन बिंदुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक के साथ मौजूद दोस्तों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना है।
    1
    रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के 22 वर्षीय जवान की मौत, मचा हड़कंप
रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के 22 वर्षीय जवान की मौत, मचा हड़कंप
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ध्रुव पुत्र प्रवीन कुमार, निवासी जदतल पोस्ट रलिया, थाना कसौला, जनपद रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ध्रुव इंडियन आर्मी में तैनात था और उसकी पोस्टिंग प्रयागराज में थी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को सुबह करीब आठ बजे रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ध्रुव का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जवान की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सेना के जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, पुलिस इन बिंदुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक के साथ मौजूद दोस्तों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.