logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों से संबंधित) पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग एवं प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों को केवल रैंकिंग के दृष्टिकोण से न देखा जाए, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातलीय प्रभाव को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें कारणों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों एवं सूचनाओं की शुद्धता, अद्यतन स्थिति एवं प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कम प्रगति वाले बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों से संबंधित) पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग एवं प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों को केवल रैंकिंग के दृष्टिकोण से न देखा जाए, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातलीय प्रभाव को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें कारणों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों एवं सूचनाओं की शुद्धता, अद्यतन स्थिति एवं प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कम प्रगति वाले बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews
    1
    एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews 
एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ ब्यूरो रामकृष्ण अग्रवाल फतेहपुर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। यात्रा में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए देशहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित हुआ तथा लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
    2
    डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
ब्यूरो रामकृष्ण अग्रवाल 
फतेहपुर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
यात्रा में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए देशहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित हुआ तथा लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
    user_राम कृष्ण अग्रवाल
    राम कृष्ण अग्रवाल
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम एदिलपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण कौशाम्बी।राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम एदिलपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या-536, नवीन परती की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार ग्राम की आराजी संख्या-526, जो सरकारी अभिलेख में नवयुवक मंगल दल के नाम से अंकित है, पैमाइश कर चिन्हित किया गया।
    1
    उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम एदिलपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण
कौशाम्बी।राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम एदिलपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या-536, नवीन परती की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार ग्राम की आराजी संख्या-526, जो सरकारी अभिलेख में नवयुवक मंगल दल के नाम से अंकित है, पैमाइश कर चिन्हित किया गया।
    user_रामकिशन
    रामकिशन
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कौशांबी। विकासखंड कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्थुवा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का संकल्प लिया। बच्चों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देश के प्रति सम्मान और उत्साह देखने को मिला। जय हिंद। जय भारत। 🇮🇳 ऐसी ही खबरों को देखने के लिए देखते रहिए कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    1
    कौशांबी। विकासखंड कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्थुवा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का संकल्प लिया। बच्चों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देश के प्रति सम्मान और उत्साह देखने को मिला।
जय हिंद। जय भारत। 🇮🇳
ऐसी ही खबरों को देखने के लिए देखते रहिए कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज रात लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग ! साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे एक खास खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है।
    1
    आज रात लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग !

साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे एक खास खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है।
    user_Sagar Kumar
    Sagar Kumar
    Teacher कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायबरेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से पहले रायबरेली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जीआईसी स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा में जीआईसी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक बाल मंदिर और जीजीआईसी की छात्राओं समेत करीब 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी नागरिकों की भागीदारी से अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायबरेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से पहले रायबरेली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जीआईसी स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं के साथ यात्रा का नेतृत्व किया।
तिरंगा यात्रा में जीआईसी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक बाल मंदिर और जीजीआईसी की छात्राओं समेत करीब 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी नागरिकों की भागीदारी से अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जैविक खेती को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका संवर्धन की दिशा में रायबरेली ने बढ़ाया कदम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता के मार्गदर्शन में जनपद रायबरेली में “जैविक खेती अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं एवं विषमुक्त खेती, कर्ज मुक्त किसान” की थीम के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को सशक्त एवं स्थायी बनाने की दिशा में अभिनव पहल की जा रही है। उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड अमावां, बछरावां, सलोन, डलमऊ, महराजगंज एवं डीह में संचालित गौशालाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 स्वयं सहायता समूहों की 180 महिलाओं को बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन से जोड़ा गया है। महिलाओं द्वारा गौशालाओं से प्राप्त गोबर का वैज्ञानिक एवं उपयोगी तरीके से प्रसंस्करण करते हुए जून 2026 से बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। बायो कम्पोस्ट के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी एवं विपणन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए एवरग्रीन ऑर्गेनिक कम्पनी, रायबरेली के साथ समूहों का अनुबंध कराया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं को बायो कम्पोस्ट के उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं बाजार उपलब्धता से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 250 से 300 टन बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा चुका है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का नया स्रोत प्राप्त होने के साथ-साथ जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा मिल रहा है। बायो कम्पोस्ट की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित उर्वरक बिक्री केन्द्रों के साथ स्वयं सहायता समूहों का समन्वय एवं अनुबंध कराया गया है। इन बिक्री केन्द्रों के माध्यम से समूहों द्वारा उत्पादित बायो कम्पोस्ट को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बी-पैक्स उतरपारा, विकास खण्ड राही में बायो कम्पोस्ट बिक्री कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला में किसानों द्वारा 50 बोरी बायो कम्पोस्ट का क्रय किया गया। किसानों द्वारा बायो कम्पोस्ट की लगातार की जा रही मांग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद की उपयोगिता एवं स्वीकार्यता को बल मिला है। बायो कम्पोस्ट की किसानों द्वारा निरंतर की जा रही मांग को देखते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से इसके उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस गतिविधि से जोड़कर उनकी आजीविका में वृद्धि, नियमित आय एवं स्थायी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बायो कम्पोस्ट के उत्पादन एवं बिक्री की गतिविधियों को और व्यापक रूप देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा सके। बायो कम्पोस्ट के उत्पादन से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका का नया साधन उपलब्ध हो रहा है, वहीं गौशालाओं में उत्पन्न होने वाले गोबर का उपयोगी एवं वैज्ञानिक प्रबंधन भी सुनिश्चित हो रहा है। इससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जनपद में संचालित अन्य गौशालाओं में भी बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन की संभावनाओं को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस कार्य में नियोजित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती को बढ़ावा देने, गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन, अपशिष्ट के सदुपयोग तथा ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय प्रयास है।
    1
    जैविक खेती को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका संवर्धन की दिशा में रायबरेली ने बढ़ाया कदम


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता के मार्गदर्शन में जनपद रायबरेली में “जैविक खेती अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं एवं विषमुक्त खेती, कर्ज मुक्त किसान” की थीम के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को सशक्त एवं स्थायी बनाने की दिशा में अभिनव पहल की जा रही है।
उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड अमावां, बछरावां, सलोन, डलमऊ, महराजगंज एवं डीह में संचालित गौशालाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 स्वयं सहायता समूहों की 180 महिलाओं को बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन से जोड़ा गया है। महिलाओं द्वारा गौशालाओं से प्राप्त गोबर का वैज्ञानिक एवं उपयोगी तरीके से प्रसंस्करण करते हुए जून 2026 से बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है।
बायो कम्पोस्ट के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी एवं विपणन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए एवरग्रीन ऑर्गेनिक कम्पनी, रायबरेली के साथ समूहों का अनुबंध कराया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं को बायो कम्पोस्ट के उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं बाजार उपलब्धता से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 250 से 300 टन बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा चुका है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का नया स्रोत प्राप्त होने के साथ-साथ जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा मिल रहा है।
बायो कम्पोस्ट की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित उर्वरक बिक्री केन्द्रों के साथ स्वयं सहायता समूहों का समन्वय एवं अनुबंध कराया गया है। इन बिक्री केन्द्रों के माध्यम से समूहों द्वारा उत्पादित बायो कम्पोस्ट को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बी-पैक्स उतरपारा, विकास खण्ड राही में बायो कम्पोस्ट बिक्री कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
कार्यशाला में किसानों द्वारा 50 बोरी बायो कम्पोस्ट का क्रय किया गया। किसानों द्वारा बायो कम्पोस्ट की लगातार की जा रही मांग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद की उपयोगिता एवं स्वीकार्यता को बल मिला है।
बायो कम्पोस्ट की किसानों द्वारा निरंतर की जा रही मांग को देखते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से इसके उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस गतिविधि से जोड़कर उनकी आजीविका में वृद्धि, नियमित आय एवं स्थायी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बायो कम्पोस्ट के उत्पादन एवं बिक्री की गतिविधियों को और व्यापक रूप देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा सके।
बायो कम्पोस्ट के उत्पादन से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका का नया साधन उपलब्ध हो रहा है, वहीं गौशालाओं में उत्पन्न होने वाले गोबर का उपयोगी एवं वैज्ञानिक प्रबंधन भी सुनिश्चित हो रहा है। इससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
जनपद में संचालित अन्य गौशालाओं में भी बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन की संभावनाओं को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस कार्य में नियोजित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती को बढ़ावा देने, गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन, अपशिष्ट के सदुपयोग तथा ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय प्रयास है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी में अतीक के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी झांसी में कार एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अतीक के बेटे अबान की गाड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलती नजर आ रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
    1
    झांसी में अतीक के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी
झांसी में कार एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अतीक के बेटे अबान की गाड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलती नजर आ रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.