Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी में अतीक के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी झांसी में कार एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अतीक के बेटे अबान की गाड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलती नजर आ रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
झांसी में अतीक के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी झांसी में कार एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अतीक के बेटे अबान की गाड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलती नजर आ रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बछरावां रायबरेली। कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधन बैंक के सामने से एक कर्मचारी की बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में चोरी की जा रही बाइक उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह की है। साथ ही साथ यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित सुशील कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी छोटा कछार, अछोला जनपद हमीरपुर का कहना है कि वह पिछले 1 वर्ष से वह उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत है। बीती दिनांक 9 अगस्त 2026 को वह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी करके बैंक के अंदर गया और कुछ कार्य में व्यस्त हो गया। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक उसे गायब मिली, जिसके बाद उसके द्वारा काफी खोजबीन की जाने लगी। वहीं घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रार्थना पत्र एवं सीसीटीवी वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर एवं सीसीटीवी वीडियो को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही पीड़ित को न्याय दिया जाएगा।1
- हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकली भव्य तिरंगा यात्रा जगतपुर, रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से पहले बुधवार को जगतपुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान के पास से शुरू होकर पंडित जालीपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं, विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, भाजपा जगतपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अजय त्रिपाठी, ऋषभ सैनी, अजय गौतम, रमेश मिश्रा, रोहित, पंकज सिंह, सर्वेश त्रिवेदी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। समापन पर सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- क्षेत्र भ्रमण 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #ucr #rbl #up #photo1
- आप सभी से निवेदन है कि हमारे श्री शब्बीर अहमद दिनांक 10 अगस्त 2026 (सोमवार) से लापता हैं। वे अपनी दवा लेने के लिए अमेठी से लखनऊ गए थे और नूरमंजिल (लखनऊ) के पास से गुमशुदा हो गए। उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है। व्यक्ति का विवरण: नाम: शब्बीर अहमद (पुत्र: जमील अहमद) पता: ग्राम-शेखनगांव, पोस्ट-राजाफतेहपुर, तहसील-तिलोई, जनपद-अमेठी। पहनावा (जब आखिरी बार देखे गए): फिरोजी रंग का कपड़ा। संपर्क सूत्र: 📞 7800818160 📞 8874155746 पता: ग्राम-शेखनगांव, पोस्ट-राजाफतेहपुर, तहसील-तिलोई, जनपद-अमेठी1
- डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों से संबंधित) पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग एवं प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों को केवल रैंकिंग के दृष्टिकोण से न देखा जाए, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातलीय प्रभाव को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें कारणों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों एवं सूचनाओं की शुद्धता, अद्यतन स्थिति एवं प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कम प्रगति वाले बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Forwarded रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना 10:474