बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बछरावां रायबरेली। कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधन बैंक के सामने से एक कर्मचारी की बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में चोरी की जा रही बाइक उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह की है। साथ ही साथ यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित सुशील कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी छोटा कछार, अछोला जनपद हमीरपुर का कहना है कि वह पिछले 1 वर्ष से वह उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत है। बीती दिनांक 9 अगस्त 2026 को वह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी करके बैंक के अंदर गया और कुछ कार्य में व्यस्त हो गया। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक उसे गायब मिली, जिसके बाद उसके द्वारा काफी खोजबीन की जाने लगी। वहीं घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रार्थना पत्र एवं सीसीटीवी वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर एवं सीसीटीवी वीडियो को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही पीड़ित को न्याय दिया जाएगा।
बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत बछरावां रायबरेली। कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधन बैंक के सामने से एक कर्मचारी की बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में चोरी की जा रही बाइक उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह की है। साथ ही साथ यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित सुशील कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी छोटा कछार, अछोला जनपद हमीरपुर का कहना है कि वह पिछले 1 वर्ष से वह उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत है। बीती दिनांक 9 अगस्त 2026 को वह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी करके बैंक के अंदर गया और कुछ कार्य में व्यस्त हो गया। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक उसे गायब मिली, जिसके बाद उसके द्वारा काफी खोजबीन की जाने लगी। वहीं घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रार्थना पत्र एवं सीसीटीवी वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर एवं सीसीटीवी वीडियो को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही पीड़ित को न्याय दिया जाएगा।
- MP Madhya Pradesh Se Badi khabar Bheem Patel report r# MP Madhya Pradesh ke galiyon mein kiye Khatu Shyam ke Darshan2
- पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने दी जान , परिजनों ने लाश रखकर किया हंगामा ,,,, - परिजनों ने पुलिस पर लगातार मारपीट करने का लगाया आरोप ऊंचाहार , रायबरेली । गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद की गिरफ्तारी के पुलिस रिश्तेदार युवक को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप है । जिससे परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर अपने घर में जान दे दी । मामले में परिजनों ने पुलिस पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने पुलिस को लाश सौंपने से इनकार कर दिया है । गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई है। मामला कोतवाली के एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के गांव बीकरगढ़ का है । गांव के युवक राजू यादव ( 28 वर्ष ) का शव बुधवार की सुबह उसके घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर मिला है । जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया । परिजनों का आरोप है कि उनकी रिश्तेदारी में कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई थी । जिसमें नामजद लोगों की तलाश में पुलिस राजू को प्रताड़ित कर रही थी । उसे तीन बार पकड़कर पुलिस ले गई और काफी मारपीट की गई । यह भी आरोप है कि पुलिस हर बार पैसा लेकर छोड़ती थी । मंगलवार की शाम को भी पुलिस राजू को पकड़ने के लिए उसके घर आई थी , किंतु उन्हें राजू नहीं मिला। जिससे परेशान होकर राजू ने आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह जब पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और शव पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया । जिसके बाद गांव में खासा तनाव फैल गया । मामले की नजाकत को देखते हुए सलोन, जगतपुर , गदागंज आदि थानों की पुलिस फोर्स को गांव बुला लिया गया । पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे है , किंतु ग्रामीण मामले में तत्काल दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे है । यह है पूरा मामला करीब बीस दिन पहले क्षेत्र के गांव बसुवई में रामदीन की बहू नीलम और उनकी बेटी शिवानी के मध्य विवाद हुआ था । जिसमें रामदीन अपनी बेटी को लेकर कोतवाली जा रहा था , कि रास्ते में नीलम के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे रामदीन घायल हो गया और दूसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । इसमें नीलम और उसके भाइयों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया । इस घटना में पुलिस ने नीलम की गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है जबकि उसके भाइयों की तलाश पुलिस कर रही है । वांछित लोगों में युवक राजू का बहनोई भी है । उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस राजू पर दबाव बना रही थी । जिसके बाद राजू ने आत्महत्या कर ली है ।1
- हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकली भव्य तिरंगा यात्रा जगतपुर, रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से पहले बुधवार को जगतपुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान के पास से शुरू होकर पंडित जालीपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं, विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, भाजपा जगतपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अजय त्रिपाठी, ऋषभ सैनी, अजय गौतम, रमेश मिश्रा, रोहित, पंकज सिंह, सर्वेश त्रिवेदी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। समापन पर सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंहके द्वारा तिरंगा यात्रा क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग भी हुए शामिल सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंहके द्वारा तिरंगा यात्रा क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग भी हुए शामिल4
- अमेठी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा एक सौ फिट तिरंगा ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के शामिल होने आयोजक को बल मिला आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, आदि लोग थे1
- Forwarded रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना 10:474