logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा एक सौ फिट तिरंगा ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के शामिल होने आयोजक को बल मिला आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, आदि लोग थे

2 hrs ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अमेठी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा एक सौ फिट तिरंगा ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के शामिल होने आयोजक को बल मिला आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, आदि लोग थे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    1
    अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।
पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ पंच सम्मेलन प्रधानों पंचों को दी गई जानकारी ब्लॉक सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा वीबीजी राम जी योजना में मजदूरी 3सौ रू हो गई है आनलाइन उपस्थित दर्ज होगी खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मनरेगा में गुणवत्ता कीअनदेखी करने पर कार्रवाई कीजानकारी दिया प्रमुख मन्जू मौर्या अविनाश शुक्ला सहित दर्जनों लोग थे
    1
    अमेठी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ पंच सम्मेलन प्रधानों पंचों को दी गई जानकारी 
ब्लॉक सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा वीबीजी राम जी योजना में मजदूरी 3सौ रू  हो गई है आनलाइन उपस्थित दर्ज होगी खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मनरेगा में गुणवत्ता कीअनदेखी करने पर कार्रवाई कीजानकारी दिया प्रमुख मन्जू मौर्या अविनाश शुक्ला सहित दर्जनों लोग थे
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत केपी हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा प्रतापगढ़ आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को केपी हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा केपी हिन्दू इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर राजापाल टंकी चौराहा → अंबेडकर चौराहा → ट्रेजरी चौराहा → राजापाल टंकी चौराहा होते हुए पुनः केपी हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत  केपी हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा 
प्रतापगढ़ आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को केपी हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा केपी हिन्दू इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर राजापाल टंकी चौराहा → अंबेडकर चौराहा → ट्रेजरी चौराहा → राजापाल टंकी चौराहा होते हुए पुनः केपी हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • सुल्तानपुर के अमहट में निकला जुलूस-ए-अज़ा पैगंबर मोहम्मद और इमाम हसन की शहादत पर मौलाना ज़ीशान ने दिया अमन का पैगाम सुल्तानपुर के अमहट (गोराबारिक) में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा और उनके बड़े नवासे इमाम हसन मुस्तफा की शहादत की याद में एक कदीमी जुलूस-ए-अज़ा बुधवार को निकाला गया। इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना ज़ीशान हैदर ने बताया कि यह जुलूस अमहट, सुल्तानपुर से पिछले लगभग 60-65 वर्षों से लगातार निकाला जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्बला के शहीदों की याद को ताज़ा करना और उन पर हुए ज़ुल्म तथा आल-ए-रसूल की पीड़ा को दुनिया के सामने लाना है। मौलाना ज़ीशान हैदर ने इमाम हसन की शहादत के बाद की एक ऐतिहासिक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब इमाम हसन का जनाज़ा रसूल-ए-खुदा के पास दफ़्न करने के लिए निकाला गया, तो उस पर तीर बरसाए गए, जिसके कारण जनाज़े को वापस घर लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि अहले-बैत के अनुयायी हमेशा ज़ुल्म और आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। वे पीड़ितों और मज़लूमों का समर्थन करते हैं। मौलाना ने बताया कि इस जुलूस में बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं। यह जुलूस समाज को शांति, भाईचारे, इंसानियत और गरीबों की मदद करने का संदेश देता है। जुलूस के दौरान शहजादी जनाब-ए-सकीना के मदीना से अलविदा होने, अहले हरम की रुक्सती, हज़रत इमाम हुसैन के पहले ज़ायर जनाब जाबिर इब्ने अब्दुल्लाह अंसारी के करबला आगमन और अहले हरम के प्रवेश जैसे दृश्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मौलाना सैयद सफ़ी असग़र नजफी (अमरोहा) ने मजलिस पढ़ी। मौलाना सैयद नदीम रज़ा ज़ैदी ने तकरीर की, जबकि मौलाना जनाब गुलरेज लखनवी ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक किया। नेकाबत जीशान आज़मी ने किया। जुलूस में रौनक-ए-अज़ा (बाराबंकी), अब्बासिया (मिरज़ापुर निमोली, अयोध्या) और ज़ीनत-ए-अज़ा (बाराबंकी) अंजुमनों ने नौहा मातम किया। नौहाख्वानी जनाब अली मूसा साहब (लखनवी) ने की, और मौलाना मोहम्मद आसिफ सुल्तानपुरी ने मंच का संचालन किया। स्थानीय अंजुमनों द्वारा मातम और सीनाज़नी भी की गई। अकीदतमंदों और मोमिनीन के लिए विशेष लंगर-ए-आम (भोजन) का भी इंतज़ाम किया गया था।
    1
    सुल्तानपुर के अमहट में निकला जुलूस-ए-अज़ा
पैगंबर मोहम्मद और इमाम हसन की शहादत पर मौलाना ज़ीशान ने दिया अमन का पैगाम
सुल्तानपुर के अमहट (गोराबारिक) में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा और उनके बड़े नवासे इमाम हसन मुस्तफा की शहादत की याद में एक कदीमी जुलूस-ए-अज़ा बुधवार को निकाला गया।
इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना ज़ीशान हैदर ने बताया कि यह जुलूस अमहट, सुल्तानपुर से पिछले लगभग 60-65 वर्षों से लगातार निकाला जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्बला के शहीदों की याद को ताज़ा करना और उन पर हुए ज़ुल्म तथा आल-ए-रसूल की पीड़ा को दुनिया के सामने लाना है।
मौलाना ज़ीशान हैदर ने इमाम हसन की शहादत के बाद की एक ऐतिहासिक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब इमाम हसन का जनाज़ा रसूल-ए-खुदा के पास दफ़्न करने के लिए निकाला गया, तो उस पर तीर बरसाए गए, जिसके कारण जनाज़े को वापस घर लाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि अहले-बैत के अनुयायी हमेशा ज़ुल्म और आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। वे पीड़ितों और मज़लूमों का समर्थन करते हैं। मौलाना ने बताया कि इस जुलूस में बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं। यह जुलूस समाज को शांति, भाईचारे, इंसानियत और गरीबों की मदद करने का संदेश देता है।
जुलूस के दौरान शहजादी जनाब-ए-सकीना के मदीना से अलविदा होने, अहले हरम की रुक्सती, हज़रत इमाम हुसैन के पहले ज़ायर जनाब जाबिर इब्ने अब्दुल्लाह अंसारी के करबला आगमन और अहले हरम के प्रवेश जैसे दृश्य प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मौलाना सैयद सफ़ी असग़र नजफी (अमरोहा) ने मजलिस पढ़ी। मौलाना सैयद नदीम रज़ा ज़ैदी ने तकरीर की, जबकि मौलाना जनाब गुलरेज लखनवी ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक किया। नेकाबत जीशान आज़मी ने किया।
जुलूस में रौनक-ए-अज़ा (बाराबंकी), अब्बासिया (मिरज़ापुर निमोली, अयोध्या) और ज़ीनत-ए-अज़ा (बाराबंकी) अंजुमनों ने नौहा मातम किया। नौहाख्वानी जनाब अली मूसा साहब (लखनवी) ने की, और मौलाना मोहम्मद आसिफ सुल्तानपुरी ने मंच का संचालन किया। स्थानीय अंजुमनों द्वारा मातम और सीनाज़नी भी की गई। अकीदतमंदों और मोमिनीन के लिए विशेष लंगर-ए-आम (भोजन) का भी इंतज़ाम किया गया था।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
    1
    Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष

#Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष
#Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    2
    अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा 
अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई  छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कुएं में मिले किशोरी समेत दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
    1
    कुएं में मिले किशोरी समेत दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी ग्राम सभा स्थित पूरे वासुदेव पांडे के पूर्व में कुत्तों के हमले में घायल हुए एक बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत से ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बेजुबान जीव के प्रति संवेदना जताते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि कुत्तों के हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। रामधीरज पाण्डेय के नेतृत्व में ओम शंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, भूपेंद्र मिश्रा, राममिलन यादव, योगेश पाण्डेय और हनुमान पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों ने मृत बंदर को कफन पहनाया। उसे सैया पर लिटाकर अंतिम यात्रा निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बंदर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना मानवता का परिचायक है। ग्रामीणों के इस कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
    1
    कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी ग्राम सभा स्थित पूरे वासुदेव पांडे के पूर्व में कुत्तों के हमले में घायल हुए एक बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत से ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बेजुबान जीव के प्रति संवेदना जताते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया।
बताया गया कि कुत्तों के हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर अंतिम संस्कार की तैयारी की।
रामधीरज पाण्डेय के नेतृत्व में ओम शंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, भूपेंद्र मिश्रा, राममिलन यादव, योगेश पाण्डेय और हनुमान पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों ने मृत बंदर को कफन पहनाया। उसे सैया पर लिटाकर अंतिम यात्रा निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने बंदर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना मानवता का परिचायक है। ग्रामीणों के इस कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाधिकारी (DM) सरनीत कौर ब्रोका ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाधिकारी (DM) सरनीत कौर ब्रोका ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    1
    रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाधिकारी (DM) सरनीत कौर ब्रोका ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। 
रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाधिकारी (DM) सरनीत कौर ब्रोका ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    user_Pankaj
    Pankaj
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.