Shuru
Apke Nagar Ki App…
pm श्री नरेंद्र मोदी जी की वार्ता, सनातन संस्कृति और तकनीक का अदभुत मेल माननीय मोदी जी ने प्रभु चिन्मयानंद जी से होलो तकनीक से वार्ता की
Brainmaster academy
pm श्री नरेंद्र मोदी जी की वार्ता, सनातन संस्कृति और तकनीक का अदभुत मेल माननीय मोदी जी ने प्रभु चिन्मयानंद जी से होलो तकनीक से वार्ता की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- daily current affairs mppsc ssc railway exam- brainmaster आज का daily current affairs💯 pradeep sir के साथ1
- *पन्ना से बड़ी राजनीतिक हलचल!* जीतू पटवारी ने जेल में बंद दिव्या अहिरवार से की मुलाकात! मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पन्ना पहुंचकर बहन दिव्या अहिरवार से मुलाकात की और आदिवासियों के संघर्ष के प्रति एकजुटता जताई। केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ आंदोलन के चलते करीब 26 दिनों से जेल में बंद दिव्या अहिरवार का मामला गरमाया।1
- *तिलौरा में आंदोलन का तीसरा दिन, आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण की मांग अधूरी* *अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप, मांगें पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी* मैहर जिले की ग्राम पंचायत तिलौरा में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 26 अक्टूबर 2026 तक सड़क बनवाकर देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित तारीख आने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ और न ही उनकी मांगें पूरी की गईं ग्रामीणों का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान भूमि और संकट मोचन हनुमान मंदिर तक जाने वाले रास्ते को जल्द से जल्द सुचारु कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल तक पहुंचने का मार्ग बहाल हो सके अब सवाल यह उठता है कि जब ग्रामीणों को 26 अक्टूबर तक सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, तो आखिर अब तक उनकी मांगें पूरी क्यों नहीं हुईं? क्या अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन और प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे, या फिर ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रखना पड़ेगा फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।1
- *कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी मध्यप्रदेश श्री रणविजय सिंह लोचाव ने जिला कांग्रेस कार्यालय मैहर में कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी मध्यप्रदेश श्री रणविजय सिंह लोचाव ने जिला कांग्रेस कार्यालय मैहर में कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होने की बनाई गई रुप रेखा* *वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना गौतम कांग्रेस में शामिल कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचाव जी के समक्ष ली सदस्यता* *मैहर में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा, वरिष्ठ समाजसेवी के पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह* मैहर। मैहर जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी श्री रणविजय सिंह लोचाव ने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली में मैहर जिला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो सकें इस विषय पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में जाने की रुप रेखा बनाई गई मैहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुन्ना गौतम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी माननीय रणविजय सिंह लोचाव एवं मैहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ की उपस्थिति में मुन्ना गौतम कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुन्ना गौतम का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना गौतम के कांग्रेस में शामिल होने को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी में नए लोगों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कांग्रेस परिवार मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा तथा क्षेत्र की जनता के हक, अधिकार और विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। कार्यकर्ता बैठक में यह रहें शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रश्मि सिंह, रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्रा, चूड़ामणि बढ़ौलिया, शहर अध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाहा गुड्डू, देवेंद्र अग्रवाल, जीतेन्द्र कुशवाहा, रघुनाथ कुशवाहा, शिवा कुशवाहा, नागेंद्र नाथ बढगैया, महेंद्र पटेल, राजेन्द्र पटेल बब्लू,अमजद खान, शिवम पांडेय, रामभद्र पांडे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मैहर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते कांग्रेस के कुनबे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।4
- सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार और चाट-फुलकी के ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, आधे घंटे तक ऑटो में फंसा रहा ड्राइवर मध्य भारत न्यूज़ स्थान: सतना (नजीराबाद बाइपास, खाना खजाना ढाबे के पास, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र) घटना का विवरण: सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नजीराबाद बाइपास पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चाट-फुलकी के ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक लखन गुप्ता अंदर ही फंस गया. ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकाला गया: ऑटो चालक लगभग आधे घंटे तक वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा रहा. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और कड़ी सूझबूझ के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला. कार सवार महिला और बच्ची बाल-बाल बचे: हादसे के वक्त कार (MP 19 CB 4887) में चालक के साथ एक महिला और एक छोटी बच्ची भी सवार थीं. वे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सब्जी खरीदने के लिए रुके हुए थे. गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में कार सवार महिला और बच्ची बाल-बाल बच गए, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक राहुल साहू को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.1
- तिलौरा में आंदोलन का तीसरा दिन, आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण की मांग अधूरी *अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप, मांगें पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी* खबर/मैहर जिले की ग्राम पंचायत तिलौरा में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 26 अक्टूबर 2026 तक सड़क बनवाकर देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित तारीख आने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ और न ही उनकी मांगें पूरी की गईं ग्रामीणों का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान भूमि और संकट मोचन हनुमान मंदिर तक जाने वाले रास्ते को जल्द से जल्द सुचारु कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल तक पहुंचने का मार्ग बहाल हो सके अब सवाल यह उठता है कि जब ग्रामीणों को 26 अक्टूबर तक सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, तो आखिर अब तक उनकी मांगें पूरी क्यों नहीं हुईं? क्या अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन और प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे, या फिर ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रखना पड़ेगा फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।1
- सौरज पांडेय में छुपी है बच्चों कि मुस्कान 🥰सौरज पांडेय में छुपी है बच्चों कि मुस्कान 🥰सौरज पांडेय में छुपी है बच्चों कि मुस्कान 🥰 सौरज पांडेय में छुपी है बच्चों कि मुस्कान 🥰1
- pm श्री नरेंद्र मोदी जी की वार्ता, सनातन संस्कृति और तकनीक का अदभुत मेल माननीय मोदी जी ने प्रभु चिन्मयानंद जी से होलो तकनीक से वार्ता की1