Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव
रामानंद सागर
भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर बवाल पुलिस कार्यवाही में जुटी जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया। इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये। मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है। जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ........जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर की बाइट।1
- देवरिया में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत देवरिया के बैतालपुर तेल डिपो के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी योगेश कुमार निषाद अपने दोस्त धनंजय शर्मा के साथ बाइक से देवरिया मुख्यालय जा रहे थे। बैतालपुर तेल डिपो के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। धनंजय का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही योगेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1
- देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत,दरोगा-सिपाही समेत 5 लोग घायल कांस्टेबल के पैर की कई हड्डियां टूटी,भैरोपुर पुलिया पर हादसे से मचा हड़कंप.......1