देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की
गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर बवाल पुलिस कार्यवाही में जुटी जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया। इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये। मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है। जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ........जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर की बाइट।1
- देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने मां की हत्या सालेपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार1
- श्रावण मास: कांवड़ यात्रा और शिवालयों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, आठ प्रमुख मंदिरों पर जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम रहेगा सक्रिय देवरिया। पवित्र श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। प्रशासन ने पूरे श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और जल भरने वाले प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस एवं पैरा पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार निगरानी रखेंगे और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें मंदिर परिसरों से उचित दूरी पर रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी पूरे समय सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की असुविधा या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर श्रद्धालु इसके माध्यम से सूचना देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। सरयू नदी सहित प्रमुख जलभराव घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराने तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।1
- देवरिया: शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी देवरिया। थाना सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरा नाजिर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे संकेषा देवी पत्नी जयराम चौहान की हत्या की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतका के पुत्र द्वारा शराब के नशे में अपनी ही मां की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मृतका के पुत्र द्वारा शराब के नशे में हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।1
- भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव1
- लवकनी गांव में प्रतिमा विवाद ने लिया उग्र रूप, कई पुलिसकर्मी घायल ! देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव की घटना हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर में हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।1