Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मैहर मे चल रहे अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट फाईनल खेल मे नागपुर बनी विजेता* नागपुर और जबलपुर के बीच शानदार खेल खेला गया, जिसमे नागपुर विजेता तो जबलपुर उपविजेता बनी
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*मैहर मे चल रहे अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट फाईनल खेल मे नागपुर बनी विजेता* नागपुर और जबलपुर के बीच शानदार खेल खेला गया, जिसमे नागपुर विजेता तो जबलपुर उपविजेता बनी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मैहर,विधायक कप एमपी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का महाकुंभ के दूसरे दिन रात्रि के महिला मैच में राजस्थान और केरला के बीच खेला गया जिसमें केरला ने 2.0 से सेट जीतकर विजय हासिल की*1
- मैहर (मध्य भारत न्यूज़)। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम बाबूपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल एक बुजुर्ग किसान की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया, बल्कि महिला के साथ भी अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामलाल सोनी (59 वर्ष) का उनके पड़ोसी वशगोपाल पटेल के बीच दशकों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को यह विवाद उस समय उग्र हो गया जब पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने रामलाल सोनी के घर के सामने रखी 'सेटिंग' की लकड़ियों (निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान) में खुलेआम आग लगा दी। पीड़ित परिवार का आरोप पीड़ित रामलाल सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आगजनी की इस घटना के दौरान जब परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने किसान की पत्नी के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कीमती लकड़ियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं। मुख्य बिंदु: स्थान: ग्राम बाबूपुर, थाना रामनगर, जिला मैहर। आरोपी: पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी। वजह: दशकों पुराना जमीनी विवाद। कार्रवाई: पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। "गांव में सरेआम इस तरह की आगजनी और बुजुर्ग दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।" पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराएं लगाई जा रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, मैहर1
- रामपुर बाघेलान:-हनुमानगंज चौराहे में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक बसपा संस्थापक साहब कांशीराम जी की 92 जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे।राजाराम साहब जी केंद्रीय को आर्डिनेंटर व मुख्य प्रभारी बसपा मप्र एवं पूर्व सांसद राज्यसभा के सतना आगमन व उत्तरप्रदेश जाते समय रामपुर बाघेलान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया1
- Post by Dileep bunkar1
- *पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र के पास शराब दुकान का विरोध,ग्रामीणों ने दी 'चक्काजाम' की चेतावनी* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मध्य प्रदेश मैहर जिले की ग्राम पंचायत भदनपुर उत्तर पट्टी में शराब दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सरपंच राहुल गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शराब दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया है। *विरोध का मुख्य कारण सार्वजनिक गरिमा और सुरक्षा* ग्रामीणों का स्पष्ट तर्क है कि जिस स्थान पर भाटिया शराब कंपनी द्वारा दुकान संचालित की जा रही है, वह सीधे तौर पर जनसुविधाओं को प्रभावित कर रही है: स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा: स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को शराबियों के जमावड़े और असामाजिक तत्वों के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। शासकीय कार्य में व्यवधान: पंचायत भवन ग्रामीण विकास और शासन का केंद्र होता है। इसके निकट शराब की बिक्री से सरकारी कार्यालय की गरिमा और वहां आने वाले नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है *प्रशासन को अल्टीमेटम: 7 दिन का समय* मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच राहुल गुप्ता और ग्रामवासियों ने मैहर कलेक्टर एवं एसडीएम (SDM) को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को उचित कार्यवाही और दुकान हटाने के लिए 7 दिन की समय सीमा दी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन, चक्काजाम और तालाबंदी के लिए मजबूर होंगे। *कानूनी पहलू और आबकारी नियम (Excise Rules)* इस मामले में ग्रामीणों का पक्ष कानूनी रूप से सुदृढ़ प्रतीत होता है। सामान्यतः राज्य आबकारी नियमों के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान प्रभावी होते हैं (1)निश्चित दूरी का नियम: आबकारी नीति के अनुसार, शराब की दुकान धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों (Health Centers) से एक निर्धारित न्यूनतम दूरी (सामान्यतः 50 से 100 मीटर) पर होनी चाहिए (2)सार्वजनिक आपत्ति यदि किसी दुकान के स्थान से जनशांति भंग होने या सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होने की प्रबल संभावना हो, तो कलेक्टर के पास उस स्थान को बदलने या लाइसेंस रद्द करने के विशेष अधिकार होते हैं ग्राम सभा का अधिकार कई राज्यों में ग्राम सभा के पास यह संवैधानिक शक्ति होती है कि वह अपने क्षेत्र में शराब दुकान के संचालन के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर सके "हम विकास चाहते हैं, विवाद नहीं लेकिन स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत जैसी पवित्र जगहों के पास शराब का अड्डा किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।" — राहुल गुप्ता, सरपंच1
- रात्रि 2 बजे अपने जन प्रिय नेता पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को उंचेहरा में नम आंखों के साथ चाहने वालो ने दी श्रधांजलि। नागौद विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में जांबाज योद्धा के रूप में जन जन के बीच स्थान रखने वाले पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह जी का पार्थिव शरीर जैसे ही उंचेहरा नगर के बउली चौराहा पहुचा चाहने वालो ने रात्ति 2 बजे उनके श्री चरणों मे पुष्प अर्पित कर हम आंखों के साथ दी श्रधांजलि।साथ ही जबतक सूरज चांद रहेगा आदरणीय विधायक जी का नाम रहेगा। इसी तरह से रात्रि में गोवराव कला,कुलगड़ी कचलोहा मोड़ के साथ कचनार मोड़ में चाहने वालो ने नम आंखों से दी श्रधांजलि।रविवार को दोपहर 12 बजे निज निवास कचानर मोड़ में होगा उनका अंतिम संस्कार।1
- *एक सख्स क्या गया की पूरा काफिला गया* *तूफां का तेज पेड़ को जड़ से हिला गया...!* जन नायक श्री यादवेंद्र सिंह जी की अंत्येष्टि में पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी....! "अंत्येष्टि" यादवेन्द्र सिंह जी के लिए एक रस्म जरूर हो सकती है लेकिन वो जनता के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे..! *विनम्र श्रद्धांजलि....!!*1
- *सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने* मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- रीवा, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सेमरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले का भंडाफोड़ किया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी गई 34 भैंसें बरामद हुईं। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी की है: मवेशी: 34 भैंसें (सुरक्षित मुक्त कराई गईं)। वाहन: एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त। कुल कीमत: ट्रक और मवेशियों समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई सेमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मध्य भारत न्यूज़ के लिए रीवा से ब्यूरो रिपोर्ट।1