Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय जन मोर्चा पार्टी धौरहरा पंचायत तहसील अमरपाटन जिला मैहर डॉक्टर दुर्गेश पटेल जी को अध्यक्ष नवनिर्वाचित किया जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार राय चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष डीके गर्ग व्यापारिक प्रकोष्ठ विजय कुमार गुप्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नागौर दिलीप बुनकर उपस्थित रहे भारतीय जन मोर्चा पार्टी में दुर्गेश पटेल जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई
Dileep bunkar
भारतीय जन मोर्चा पार्टी धौरहरा पंचायत तहसील अमरपाटन जिला मैहर डॉक्टर दुर्गेश पटेल जी को अध्यक्ष नवनिर्वाचित किया जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार राय चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष डीके गर्ग व्यापारिक प्रकोष्ठ विजय कुमार गुप्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नागौर दिलीप बुनकर उपस्थित रहे भारतीय जन मोर्चा पार्टी में दुर्गेश पटेल जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई
More news from Indore and nearby areas
- Post by Dileep bunkar1
- रात्रि 2 बजे अपने जन प्रिय नेता पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को उंचेहरा में नम आंखों के साथ चाहने वालो ने दी श्रधांजलि। नागौद विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में जांबाज योद्धा के रूप में जन जन के बीच स्थान रखने वाले पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह जी का पार्थिव शरीर जैसे ही उंचेहरा नगर के बउली चौराहा पहुचा चाहने वालो ने रात्ति 2 बजे उनके श्री चरणों मे पुष्प अर्पित कर हम आंखों के साथ दी श्रधांजलि।साथ ही जबतक सूरज चांद रहेगा आदरणीय विधायक जी का नाम रहेगा। इसी तरह से रात्रि में गोवराव कला,कुलगड़ी कचलोहा मोड़ के साथ कचनार मोड़ में चाहने वालो ने नम आंखों से दी श्रधांजलि।रविवार को दोपहर 12 बजे निज निवास कचानर मोड़ में होगा उनका अंतिम संस्कार।1
- सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।2
- Post by ARUN KUSHWAHA2
- सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी तिगड्डा पर शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि 5 लोगों ने मिलकर एक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप पांडे (40 वर्ष), निवासी बाग खैजरा के रूप में हुई है। प्रदीप अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहाँ किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पिता-पुत्र को घेर लिया और उन पर टूट पड़े। बेरहमी की हदें पार: साइकिल की चेन और पत्थरों से हमला प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने पहले बाप-बेटे की साइकिल की चेन से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद प्रदीप पांडे को जमीन पर पटककर उनके सिर और मुंह को भारी पत्थरों से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर इस हमले में प्रदीप का बेटा भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद से भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, सागर1
- *पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र के पास शराब दुकान का विरोध,ग्रामीणों ने दी 'चक्काजाम' की चेतावनी* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मध्य प्रदेश मैहर जिले की ग्राम पंचायत भदनपुर उत्तर पट्टी में शराब दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सरपंच राहुल गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शराब दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया है। *विरोध का मुख्य कारण सार्वजनिक गरिमा और सुरक्षा* ग्रामीणों का स्पष्ट तर्क है कि जिस स्थान पर भाटिया शराब कंपनी द्वारा दुकान संचालित की जा रही है, वह सीधे तौर पर जनसुविधाओं को प्रभावित कर रही है: स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा: स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को शराबियों के जमावड़े और असामाजिक तत्वों के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। शासकीय कार्य में व्यवधान: पंचायत भवन ग्रामीण विकास और शासन का केंद्र होता है। इसके निकट शराब की बिक्री से सरकारी कार्यालय की गरिमा और वहां आने वाले नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है *प्रशासन को अल्टीमेटम: 7 दिन का समय* मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच राहुल गुप्ता और ग्रामवासियों ने मैहर कलेक्टर एवं एसडीएम (SDM) को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को उचित कार्यवाही और दुकान हटाने के लिए 7 दिन की समय सीमा दी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन, चक्काजाम और तालाबंदी के लिए मजबूर होंगे। *कानूनी पहलू और आबकारी नियम (Excise Rules)* इस मामले में ग्रामीणों का पक्ष कानूनी रूप से सुदृढ़ प्रतीत होता है। सामान्यतः राज्य आबकारी नियमों के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान प्रभावी होते हैं (1)निश्चित दूरी का नियम: आबकारी नीति के अनुसार, शराब की दुकान धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों (Health Centers) से एक निर्धारित न्यूनतम दूरी (सामान्यतः 50 से 100 मीटर) पर होनी चाहिए (2)सार्वजनिक आपत्ति यदि किसी दुकान के स्थान से जनशांति भंग होने या सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होने की प्रबल संभावना हो, तो कलेक्टर के पास उस स्थान को बदलने या लाइसेंस रद्द करने के विशेष अधिकार होते हैं ग्राम सभा का अधिकार कई राज्यों में ग्राम सभा के पास यह संवैधानिक शक्ति होती है कि वह अपने क्षेत्र में शराब दुकान के संचालन के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर सके "हम विकास चाहते हैं, विवाद नहीं लेकिन स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत जैसी पवित्र जगहों के पास शराब का अड्डा किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।" — राहुल गुप्ता, सरपंच1
- सिंगरौली - महावीर कोल वासरी महदेइया से प्रभावित दो महिलाएं चढ़ी टॉवर पर , पीड़ित महिलाओं के माने तो इनका घर गिराए जाने के बाद भी उन्हें नहीं मिला उचित मुआवजा , प्रशासन ने दिया था आश्वासन उन्हें अन्य जगह दिया जाएगा स्थान, जब घर बनाने नही मिला स्थान तो नाराज दोनों महिलाएं चढ़ी टावर में ,लगातार कर रही मांग गोरबी स्थित ग्रामीण बैंक के पास लगा मोबाईल टावर जिसमें चढ़ी हैं महिलाएं,घटना की सूचना पर मौके पके पहुँची पुलिस , दे रही महिलाओं को समझाइश1
- Post by Dileep bunkar1