सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ
साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- Post by Dileep bunkar1
- *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।1
- *मैहर,विधायक कप एमपी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का महाकुंभ के दूसरे दिन रात्रि के महिला मैच में राजस्थान और केरला के बीच खेला गया जिसमें केरला ने 2.0 से सेट जीतकर विजय हासिल की*1
- *मैहर मे चल रहे अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट फाईनल खेल मे नागपुर बनी विजेता* नागपुर और जबलपुर के बीच शानदार खेल खेला गया, जिसमे नागपुर विजेता तो जबलपुर उपविजेता बनी1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- मैहर विधायक नाम के पानी के टैंकर का किया जा निजी उपयोग आखिर क्यो हम बात कर रहे है बेरमा टमाटर मंडी के पास की है जहा पर निजी को मकान बनाने के लिये के विधायक नाम के पानी टैंकर का उपयोग किया जाता देखा जा सकता है जो बड़ा निंदनीय है क्या यह पानी के टैकर किसी के निजी उपयोग के लिये है1
- रीवा, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सेमरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले का भंडाफोड़ किया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी गई 34 भैंसें बरामद हुईं। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी की है: मवेशी: 34 भैंसें (सुरक्षित मुक्त कराई गईं)। वाहन: एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त। कुल कीमत: ट्रक और मवेशियों समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई सेमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मध्य भारत न्यूज़ के लिए रीवा से ब्यूरो रिपोर्ट।1
- गरीब रथ के एसी कोच में डांस करना पड़ा महंगा आरपीएफ ने दर्ज किया न्यू सेंस का मामला सतना। चलती टे्रन में डांस के साथ गाने का वीडियो बनाना युवकों को महंगा पड़ गया। गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में अज्ञात युवकों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाकर डांस करने और यात्रियों को परेशान करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू सेंस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रायपुर से लखनऊ जा रही गरीबरथ के जी-1 के थर्ड एसी कोच के 16 नंबर बर्थ में तीन युवकों द्वारा चलती टे्रन में तेज आवाज में गाने बजाए गए और बीच रास्ते में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया। इस दौरान इसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा होने के बाद ट्वीटर में रेलवे में शिकायत की गई। इसके बाद सतना आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- *सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने* मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1