*मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।

- *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।1
- Post by Unchehra news1
- सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।1
- नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।4
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर1
- सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। पतेरी निवासी है घायल युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।1
- बिरसिंहपुर गैस एजेंसी: रसूखदारों की 'चांदी' और गरीबों की बेबसी बिरसिंहपुर में गैस वितरण व्यवस्था प्रशासनिक दावों के विपरीत भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। गैस गोदामों पर तैनात सरकारी अमला रसूखदारों की जी-हुजूरी में इतना मशगूल है कि घंटों कतारों में खड़े गरीब अपनी बारी का इंतजार ही करते रह जाते हैं। जहाँ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, वहीं 'जुगाड़' और पहुंच वाले लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर एक साथ पांच-छह सिलेंडर आसानी से डंप कर रहे हैं। हद तो यह है कि यही रसूखदार इन सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह धांधली खुलेआम जारी है।2
- गरीब रथ के एसी कोच में डांस करना पड़ा महंगा आरपीएफ ने दर्ज किया न्यू सेंस का मामला सतना। चलती टे्रन में डांस के साथ गाने का वीडियो बनाना युवकों को महंगा पड़ गया। गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में अज्ञात युवकों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाकर डांस करने और यात्रियों को परेशान करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू सेंस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रायपुर से लखनऊ जा रही गरीबरथ के जी-1 के थर्ड एसी कोच के 16 नंबर बर्थ में तीन युवकों द्वारा चलती टे्रन में तेज आवाज में गाने बजाए गए और बीच रास्ते में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया। इस दौरान इसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा होने के बाद ट्वीटर में रेलवे में शिकायत की गई। इसके बाद सतना आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1