logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

2 hrs ago
user_Tej pratap Kacher
Tej pratap Kacher
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    1
    सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया।
नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
    4
    नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    13 hrs ago
  • ​सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। ​पतेरी निवासी है घायल युवक ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ​मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम ​हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। ​पुलिस की कार्रवाई ​सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
    1
    ​सतना | मध्य भारत न्यूज़
सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है।
​पतेरी निवासी है घायल युवक
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
​मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम
​हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
​पुलिस की कार्रवाई
​सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
    1
    *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर*
सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया।
घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
    user_सुमित हर्बल न्यूज़
    सुमित हर्बल न्यूज़
    Court reporter Unchahara, Satna•
    52 min ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिरसिंहपुर गैस एजेंसी: रसूखदारों की 'चांदी' और गरीबों की बेबसी ​बिरसिंहपुर में गैस वितरण व्यवस्था प्रशासनिक दावों के विपरीत भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। गैस गोदामों पर तैनात सरकारी अमला रसूखदारों की जी-हुजूरी में इतना मशगूल है कि घंटों कतारों में खड़े गरीब अपनी बारी का इंतजार ही करते रह जाते हैं। जहाँ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, वहीं 'जुगाड़' और पहुंच वाले लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर एक साथ पांच-छह सिलेंडर आसानी से डंप कर रहे हैं। हद तो यह है कि यही रसूखदार इन सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह धांधली खुलेआम जारी है।
    2
    बिरसिंहपुर गैस एजेंसी: रसूखदारों की 'चांदी' और गरीबों की बेबसी
​बिरसिंहपुर में गैस वितरण व्यवस्था प्रशासनिक दावों के विपरीत भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। गैस गोदामों पर तैनात सरकारी अमला रसूखदारों की जी-हुजूरी में इतना मशगूल है कि घंटों कतारों में खड़े गरीब अपनी बारी का इंतजार ही करते रह जाते हैं। जहाँ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, वहीं 'जुगाड़' और पहुंच वाले लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर एक साथ पांच-छह सिलेंडर आसानी से डंप कर रहे हैं। हद तो यह है कि यही रसूखदार इन सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह धांधली खुलेआम जारी है।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया ह‍िस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple
    1
    IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया ह‍िस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.