Shuru
Apke Nagar Ki App…
घरेलू गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ मैहर में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन व्यापारियों का समर्थन सिलेंडर पर माला पहनाकर जताई एकजुटता नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
Deepak Tiwari (Sonu)
घरेलू गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ मैहर में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन व्यापारियों का समर्थन सिलेंडर पर माला पहनाकर जताई एकजुटता नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।4
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर1
- सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। पतेरी निवासी है घायल युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।1
- सतना जिला चित्रकूट नगर परिषद में विकास का हुआ जन्म सीवर लाइन निर्माण कार्य में भारी गुणवत्ता विहीन किया गया कार्य पुरानी लंका तिराहा परिक्रमा मार्ग में बीच रोड़ पर बना सीवर लाइन का चेंबर दे रहा हादसों को दावत सीवर लाइन के चेंबर में हुआ सुरंग राह चलते श्रद्धालुओं की जान का भी खतरा आवागमन मार्ग पर मंडरा रहा खतरनाक हादसा इंजीनियरों की सह पर हुआ नगर परिषद चित्रकूट में गुणवत्ता विहीन कार्य सतना कलेक्टर एवं एसडीएम IAS महिपाल सिंह को लेना चाहिए मामले को संज्ञान ताकि न हो सके किसी के साथ कोई दुर्घटना..1
- Post by Unchehra news1
- मैंहर में अखिल भारतीय बॉलीबाल प्रतियोगिता हुई प्रारंभ। खेल मैदान मैहर में विधायक कप एमपी बिरला अखिल भारतीय बॉलीबाल प्ररियोगिता का मैंहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के आतिथ्य में हुआ शुभारंभ।इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की टीमो ने हिस्सा लिया है। डे नाइट प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में राजस्थान और पूड़े के मध्य मुकाबला खेला गया।इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान ने मैदान में पहुच खिलाड़ियों से की मुलाकात।1
- खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।1
- IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया हिस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple1